Aaj Ka Rashifal 08 April 2022: किसे मिलेगा धन तो किसका बढ़ेगा सम्मान, जानिए आज का राशिफल

08 April 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
08 अप्रैल 2022 पंचांग
- नक्षत्र: आर्द्रा
- करण: गारावणिजा
- योग: शोभना
- सूर्योदय: 06:07 AM
- सूर्यास्त: 07:38 PM
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। घरवालों के साथ मन-मोटव की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में असफलता हाथ लगेगी। भगवान शिव के मंत्र का जाप करें। आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आपको तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों का रुका धन वापस मिल सकता है। मन खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ अच्छे समय बितेगा। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा करना शुभ रहेगा। कामकाज से आप विदेश भी जा सकते हैं। धन और रोजगार की प्राप्ति होने की संभावना है। अपने बड़े-बूढ़ों का सम्मान करें। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 4 है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी जुबा पर काबू रखने की जरूरत है। आपके द्वारा बोले गए शब्द आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलने का योग है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 1 है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का समय काफी अच्छा चल रहा है। आप जल्द कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को पढ़ाई में खास ध्यान देने की जरूरत है। वाद-विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 9 है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। वरना आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता हासिल हो सकती है। आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। हर किसी से मधुरता से बात करें। आपको धन लाभ हो सकता है। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना है। आज पूजा-पाठ जैसे कार्यों में आपका ध्यान रहेगा। नौकरी में आपको लाभ हो सकेगा। संतान सुख की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। आपका शुभ रंग नीले और शुभ अंक 4 है।
मकर राशि
मकर राशि के जातक किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि, संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के कारण आप खुश रहेंगे। प्रेम के कार्यों में सफलता मिलेगी। विवाह का योग बन रहा है। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 1 है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी क्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। भक्ति और धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। कोई चिंता आपको सता सकती है। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना है। लापरवाही से आपकी समस्या बढ़ सकती है। धन लाभ होने का योग है। परिवार के लोगों का प्यार मिलेगा। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 5 है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS