08 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

08 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 08 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

आज का पंचांग

08 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद

योग : सुकर्मा, धृति

सूर्योदय: 05:47

सूर्यास्त : 19:06


मेष

कार्यक्षेत्र में आपके नए आइडियाज को सराहा जाएगा। बच्चों की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। किसी नए काम की शुरुआत निराशाजनक रह सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला बिना समझौते के हल हो जाएगा। मनपसंद मकान खरदीने में सफलता मिलने के संकेत हैं।

लव फोकस- प्रेमीजन आपके साथ हंसी मज़ाक़ का खेल खेल सकते हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – हल्का लाल


वृष

कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। युवा जातक आपके अंदर जीने की चाह जगाएंगे। फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित कसरत करें। कुछ जातकों को अजनबियों के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ दिन है। निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ प्यार भरी नोंक झोंक में समय बीतेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – रोजी ब्राउन


मिथुन

हालांकि इस अस्थिरता का आप पर असर नहीं पड़ेगा। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को लालच में नहीं फंसना है। संतान की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सड़क द्वारा यात्रा करना सुविधाजनक रहेगा। नए घर में प्रवेश संभव है। पुराने घर की मरम्मत होना भी मुमकिन है। प्रॉपर्टी संबंधित मोलभाव चतुराई से करेंगे।

लव फोकस- रोमांटिक शाम लव रिलेशनशिप को और मजबूत करेगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


कर्क

सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिजन को नाराज़ ना करें, संबंध ख़राब ना करें। त्वचा या जोड़ों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। अपार्टमेंट पर कब्जा मिलना संभव होगा।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ अंतरंग पल बिताएंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - खाकी


सिंह

कार्यक्षेत्र में अटके प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आपके काम में कोई दखलअंदाज़ी नहीं देगा। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक मसले में समझौता होगा। यात्रा से संबंधित तैयारियों में त्रुटि ना करें। पुश्तैनी जायदाद मिलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में संतुलित रवैया अपनाएंगे।

लव फोकस- प्रेमीजन की जिद के कारण परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग -गहरा ग्रे


कन्या

अपनी प्रतिभाओं के बल पर कामयाबी हासिल करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। फिट व एनर्जेटिक रहना है तो कसरत करते रहें। कोई अपने वाहन में लिफ्ट दे आपका समय बचाएगा। सस्ती कीमत में बढ़िया प्रॉपर्टी खरीदने का ऑफर मिल सकता है।

लव फोकस- प्रेम संबंध में निराशा हाथ लग सकती है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – आसमानी नीला


तुला

सट्टे से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दूरदर्शिता काम आएगी। संतान की पढ़ाई लिखाई में कमजोरी चिंता का कारण बन सकती है। आलस्य त्याग कर कसरत करने के लिए तत्पर हैं। दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान मौज मस्ती होगी। दिन अनुकूल है, बस प्रॉपर्टी संबंधित मामले में सावधान रहें।

लव फोकस- रोमांटिक लाइफ रॉकिंग रहेगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - पीला


वृश्चिक

लगातार होता धनागमन आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। सीनियर आपकी काबिलयित पर भरोसा कर रहे हैं। जीवनसाथी आप पर घर के लिए कुछ सामान खरीदने का दबाव बनाएंगे। टोटल फिटनेस पाना आपने अपना मकसद बना लिया है। यात्रा का भरपूर आनंद नहीं ले पाएंगे। पुश्तैनी जायदाद का बंटवारा सभी के लिए संतोषजनक रहेगा।

लव फोकस- जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - कथई


धनु

कार्यक्षेत्र में लज्जाजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सका है। घरेलू मसलों में नम्रता से पेश आना होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। यात्रा के दौरान समय आराम से कटेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना सोने की खान साबित होगा।

लव फोकस- मनचाहे जीवनसाथी के मिलने से जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - लेवेंडर


मकर

मुश्किल काम को तय सीमा के अंदर समाप्त करने में सफलता मिलेगी। सीनियर तारीफ करेंगे, जूनियर आपकी नीतियों से प्रेरणा लेंगे। किसी परिजन से जुड़ी चिंता सता सकती है। खाने पीने के मामले में एहतियात बरतना जरूरी है। यात्रा के शेड्यूल में फेरबदल संभव है। पुश्तैनी जायदाद पर काम करवाने के लिए संसाधन जुटाने होंगे।

लव फोकस- आपके स्वतंत्र विचार प्रेम संबंध में तनाव ला रहे हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग - फिरोजी


कुंभ

जल्दी ही हालात बदलेंगे, धन की स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। युवाओं को आपके अनुभव व संपर्कों से लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी मामलों में जागरूक रहेंगे। किसी के साथ यात्रा रोमांचभरी रहेगी। अड़यिल रवैया अपनाने से लाभ नहीं होगा।

लव फोकस- किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - क्रीम


मीन

आपकी प्रेजेन्टेशन ग्राहकों को प्रभावित करने में असफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करने से आनंद प्राप्त होगा। टोटल फिटनेस पाने के लिए किसी के नक्श-ए-कदमों पर चलेंगे। किसी पर्यटक स्थल की यात्रा संभव है। प्रॉपर्टी की ख़रीद फरोख्त से लाभ होने मुमकिन हैं। पुश्तैनी जायदाद को मॉडर्न लुक दे आयका स्रोत बना सकते हैं।

लव फोकस- किसी को दिल ही दिल में चाहने लगेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - गुलाबी

टिप्स

• दो गुलाबी स्फटिक को एक साथ अपने आईने पर लगाएं। यह आपको आकर्षक बनाएगा।

• अपने और शोर शराबे वाले पड़ोसी के घर के बीच विंड चाईम लगा दें। विंड चाईम किसी भी अप्रिय तरंग को आपके घर तक नहीं आने देगा।

• दुकान में माल रोक कर नहीं रखें। जो कपड़ा समय के अनुकूल नहीं रहा उसे किसी तरह जल्द से जल्द बेच दें।

Tags

Next Story