08 August 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (Sunday Horoscope)

08 August 2021  राशिफल: रविवार का राशिफल (Sunday Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

08 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।

08 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : पुष्य, आश्लेषा

योग : व्यातीपात

करण : चतुष्पद

सूर्योदय : 5:48 AM

सूर्यास्त : 06:59 PM

ये भी पढ़ें : Nag Panchami 2021 : नाग पंचमी पर आप इस उपाय से करें राहु- केतु को शांत

मेष

हल्के व्यायाम के साथ उचित डाइट लेते रहना आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखेगा। आप में से कुछ लोगों को आज घरेलू स्तर पर किसी के मदद की जरुरत पड़ने वाली है। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। पढाई के क्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेगी पसंद का विषय चुनने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ब्राउन

वृषभ

सेहत के मामले में कोई कदम बढाने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप में से कुछ लोग अपने परिवारिक जीवन में साकारत्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कोई यात्रा अपेक्षा के प्रतिकूल साबित होने वाली है,जेब पर भी भारी पड़ने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : क्रीम

मिथुन

अपनी सेहत को वापस रस्ते पर लाने के लिए आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। लंबे ड्राइव पर जाने की वजह से आप थोड़ा मानसिक और शारिरीक रुप से थके रहेंगे। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आज आप कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : गुलाबी

कर्क

सेहत के प्रति सजग रहने के लिए सही दिशा में कदम उठाए जाने की उम्मीद है। किसी यात्रा के दौरान बेवजह खर्च और परेशानी होने की संभावना दिख रही है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का निर्णय आपके पक्ष में रहने वाला है,जश्न की तैयारी करें। आपके अच्छे और दयालू स्वभाव का फायदा उठाया जा सकता है,होशियार रहें।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : स्काई ब्लू

सिंह

व्यायाम और फिटनेस के लिए लिए आपकी कर्मठता शारिरक स्तर पर नजर आएगी। आपकी तेज बुद्धि और हास्यबोध घर के माहौल को खुशनुमा रखने में सहायक रहेगा। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। किसी प्रॉपर्टी डील के नेगोशिएशन के लिए आज का दिन शानदार साबित होने वाला है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : हल्का लाल

कन्या

व्यायाम के किसी नए तकनीक पर हाथ आजमान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी को कोई मानसिक परेशानी रहने की संभावना है, आप समझना की चेस्टा करें। लंबी यात्रा पर जाने वालों का दिन आज शानदार गुजरने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रॉपर्टी डील करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी दिखाना सही नहीं हो सकता ।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : बेज

तुला

सेहत के लिए उठाए गए किसी कदम का फायदा शुरुआत से ही मिलने लगेगा। परिवार का कोई बच्चा आपके विरोध के बावजूद अपनी बात मनवाने में सफल रहेगा। किसी खास जगह की यात्रा पर जाना आज आपको यादों के भंवर में फंसाने वाला है। आप में से कुछ लोग जल्द ही घर के पेंडिंग पड़े निर्माण का काम शुरु करवा सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लेवेन्डर

वृश्चिक

आपके द्वारा करवाया गया मेडिकल रिपोर्ट सही आ जाने से मानसिक राहत मिलेगी। संभव है कि आपके विद्रोही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाए ,समझदारी से काम लें। आपको अपने किसी मकसद में कामयाब होने के लिए बहुत सारी यात्रा करनी पड़ेगी। सबके साथ मधुर संबंध रखने से समाजिक क्षेत्र में नेटवर्क बढाने में मदद मिल सकती है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

धनु

आप अपनी मेहनत से बड़े से बड़ा फिटनेस का लक्ष्य आसान कर पाएंगे। नए परिवेश में परिवार के लोगों को ढलने में वक्त नहीं लगेगा, निश्चिंत रहें। किसी खूबसूरत जगह पर जाने की इच्छा रखयने वाले छुट्टी निकाल पाएंगे। किसी नए लोकेशन या घर में शिफ्ट होना बेहतर साबित होने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : चॉकलेट

मकर

सही खान पान रखना आपकी अच्छी सेहत का मूलमंत्र बनने वाला है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना आपकी मानसिक सेहत के लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के विवाद को सुलझाने के लिए कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। आपके लिए सरप्राइज पार्टी रखे जाने की संभावना है,खूब मजा कर सकेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ

लंबे समय से चल रही शारिरीक समस्या से निकलने के लिए अन्य विकल्प देखें। परिवार के किसी नौजवान को आपके मार्गदर्शन की जरुरत है, इसे समझ पाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार आगे बढाया जा सकता है, अनुकूल समय है। किसी विवादित प्रॉपर्टी डील में पड़ने से बचें,आगे समस्या होने की संभावना है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मीन

आपके अपने प्रयास से सेहत अच्छी बनी रहने की उम्मीद नजर आ रही है। करीबी लोगों या दोस्तों से संपर्क बनाकर रहें, मानसिक सुकून के लिए जरुरी है। आज लंबी यात्रा पर जने के लिए आदर्श स्थिति नहीं हो, संभव है तो टाल दें। जो लोग घर शिफ्ट कर रहे हों उन्हें बेहतर माहौल मिलने की सभावना है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पीला

टिप्स

  • अपने चूल्हे के ऊपर एक दर्पण लगाएं। इस स्थिति में दर्पण द्वारा परावर्तनीय प्रभाव से चूल्हे का ऊपरी हिस्सा युगल रूप में अर्थात डबल देखा जा सकता है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से आपकी आमदनी की क्षमता बढ़ जाती है।
  • घर के दक्षिणी कोणे में लाल रंग होने पर शोहरत और सफलता मिलती है । इसके लिए आप लाल कुशन ,लाल कालीन या लाल पेंटिंग्स लगा सकते हैं।
  • इस्तेमाल नहीं होने पर बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद रखें । इससे ची (सकारात्मक ऊर्जा) का प्रवाह बना रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story