08 December 2021 राशिफल: बुधवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक
08 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पंंचमी तिथि है।
08 दिसंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : श्रवण, धनिष्ठा
योग : ध्रुव, व्याघात
करण : बव, बालव, कौलव
सूर्योदय : 07:02 AM
सूर्यास्त : 05:25 PM
ये भी पढ़ें : Hastrekha Shastra : हस्तरेखा से ऐसे जानें आपकी शादी होगी या नहीं

मेष
आप आज अपने सख्त बर्ताव की वजह से पेरेंट्स के साथ बहस कर सकते हैं। किसी खास वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को टाल दिए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में तेजी से सुधार होने वाला है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीमसन

वृषभ
करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना आपके रिश्ते की जोड़ को और मजबूती दे सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को अभी और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, हौसला रखें। जल्द ही स्थिति आपके अनुकल हो सकती है, अपनी तरफ से मेहनत और प्रयास करते रहें। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने से आपकी सेहत और फिटनेस में सकारात्मक बदलाव होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

मिथुन
समझदारी और धैर्य से काम लेकर किसी परिवारिक विवाद को सुलझाया जा सकता है। आर्थिक स्तर पर उन्नति होने के संकेत हैं, बोनस या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है। ज्यादा मेहनत करने और शानदार परिणाम देते रहने के लिए प्रेरित किए जाएंगे। किसी जटिल बीमारी से राहत पाने का रास्ता मिल जाएगा, बेहद सुकून महसूस करेंगे। खान पान में लाए गए बदलाव का असर आपकी सेहत पर देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कर्क
घर के शांतिपूर्ण माहौल में आपके विचारों से तनाव उत्पन्न हो जाने का खतरा रहेगा। आपके आइडिया से कंपनी को बहुत बड़ा फायदा होने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आपको प्रमोशन या सैलरी में बढोतरी की खबर मिलने की संभावना है, तैयार रहें। जिम के साथ साथ उचित डाइट लेना शुरु करने का असर आपकी सेहत में नजर आएगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

सिंह
आज आप सकारात्मक तरीके से दिन की शुरुआत करेंगे इसका असर काम में दिखेगा। पैतृक संपत्ति आपस में झगड़े का कारण बन सकता है, इसे लेकर विवाद शुरु होने वाला है। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है,कोई प्राइज या सम्मान मिल सकता है। खेल में हिस्सा लेने के कारण फिजिकली फिट रहेंगे वहीं मेडिटेशन से मानसिक शांति रहेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कन्या
खर्च में बढोतरी होने की संभावना है लेकिन साइड बिजनेस के जरिये इसे संभाल लेंगे। बढी हुए जिम्मेदारी को जिस तरह आप निभा रहे उससे सीनियर्स काफी प्रभावित होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच छोटे छोटे मामले को लेकर विवाद होने की संभावना है। मेडिकल केयर सही डाइट और व्यायाम से आप वापस अपनी स्थिति में आ सकेंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी

तुला
किसी जानकार को दिया गया उधार वापस मिल जाने से काफी राहत का अनुभव होगा। आज किसी मेहमान के घर आने से उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बनने की उम्मीद है। परिवार के किसी नौजवान के लिए शादी का रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है,इससे दिनचर्या बाधित रहेगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक
परिवार में एक दूसरे के प्रति सम्मान और केयर उनका आपसी प्रेम जाहिर करता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनने वाला है,इसे लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। जल्द ही सबकुछ बेहतर होने की उम्मीद है इस सोच के कारण नेगेटिविटी से दूर रहेंगे। खेल में हिस्सा लेने के साथ ही जिम या योग का अभ्यास आपका फिटनेस मेंटेंन रखेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

धनु
नौकरी के लिए आपका अन्य देश में जाना परिवार के लोगों को स्वीकार नहीं होने वाला है। काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता देखकर किसी विदेशी असाइनमेंट पर भेजे जा सकते हैं। फिटनेस के लिए जुम्बा या जिम ज्वाइन करना आपके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहेगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या कोई और तकनीक अपनाए जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रिमसन

मकर
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा इसका फायदा काम में नजर आ सकता है। किसी अनअपेक्षित मामले से आमदनी होने के कारण आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। इससे आपके बढते खर्च और अन्य समस्याएं दूर हो जाने की उम्मीद नजर आ रही है। हिम्मत हारे बिना अपने प्रयासों को जारी रखें सफलता आपके काफी करीब दिख रही है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पिच

कुंभ
किसी परिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा इसका भरपूर आनंद ले सकेंगे। किसी करीबी के साथ अपनी समस्याओं की चर्चा करना समाधान का रास्ता निकाल सकता है। आपकी सेहत को देखते हुए आराम की जरुरत महसूस होगी, उचित नींद लेने का प्रयास करेंगे। हल्के शारीरिक व्यायम आपके उपर चमत्कारिक असर दिखा सकता है,हल्का महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

मीन
परिवार के बड़ों के साथ अनबन होने की संभावना है ,इसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। आपको अपने अंदर काम करने वालों का प्रबंधन करने की जरुरत है जिसमें सफल रहेंगे। हल्के व्यायाम आपको फिट रखने में मददगार साबित हो सकते हैं,इसका सहारा ले सकते हैं। योग या मेडिटेशन के जरिये मानसिक सुकून पाने का प्रयास करेंगे,अच्छा लाभ महसूस होगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू
टिप्स
- अपने प्रोफेशन या घर-परिवार में समृद्धि और विकास के लिए कार्यस्थल या घर में एक हिरण का चित्र या मूर्ति रखें। ऐसा कर आप अपने कार्य में गतिशीलता ला सकते हैं।
- अपने बिस्तर पर लाल या गुलाबी रंग का चादर बिछाएं । लाल और गुलाबी रंग प्यार और उमंग का सूचक होता है यह आपके जीवन में अपना रंग भर देगा ।
- घर के प्रवेश द्वार पर गोल दर्पण लगाएं। गोल आकार सामंजस्य का सूचक है और दर्पण रोशनी को बढाने वाला होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj ka Rashifal in Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu tips in hindi
- #Vastu Tips For Love
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS