08 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

08 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

08 January 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आचार्य अभिनव दुबे के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।

08 जनवरी 2022 पंचांग

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा

करण: तैतिल

योग : वरीयान

सूर्योदय : 07:15 AM

सूर्यास्त : 0541 PM

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra : शादी में अड़चन दूर करने के लिए करें ये काम, मिलेगा अच्छा घर और वर


मेष

कार्यक्षेत्र में दबाव और परिजनों से अनबन के कारण तनाव हो सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। धैर्य से काम लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।


वृषभ

आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके हानिकारक हो सकती है। ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। आज धैर्य की कमी रहेगी। आपकी तल्ख़ी लोगों को दुःखी कर सकती है। जीवनसाथी की सुस्ती आपके अरमानों पर पानी फेर सकती है।


मिथुन

अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आय में वृद्धि के लिए आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। प्यार का बुख़ार आपके सिर पर चढ़ने के लिए तैयार है। आज पहले से टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। वैवाहिक जीवन से जुड़ी योजनाओं में पार्टनर की मदद करें।


कर्क

आज आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे। किसी फंक्शन पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। काम में मन लगाएं और जज़्बाती बातों से बचें। आपका जीवनसाथी कोई विवाद कर सकता है।


सिंह

भोजन में सावधानी बरतें लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी काम के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। प्रेम संबंध बन सकते हैं। आज रात जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार महसूस करेंगे।


कन्या

स्वयं को शांत रखें, वरना किसी बाधा के चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। निवेश बहुत फायदेमंद साबित होता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा ज़िन्दगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है।


तुला

शारीरिक मानसिक मज़बूती के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जीवनसाथी कोई कीमती सामान खरीद सकता है। आर्थिक हालत खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित होगा।


वृश्चिक

बिना किसी सलाह के पैसा कहीं भी इनवेस्ट ना करें। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।


धनु

तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करें। आर्थिक लेन-देन के दौरान सावधान रहें। पार्टनर के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। निवेश काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होंगे। परिजनों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।


मकर

आज धन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते रहेंगे।


कुंभ

शाम के समय थोड़ा आराम करें। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। किसी संदेश से पूरा परिवार रोमांचित रहेगा। आज प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। खुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे।


मीन

अड़ियल स्वभाव के कारण माता-पिता परेशान हो सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। अगर आप आज 'डेट' पर जा रहे हैं तो ख़र्चों को टाल दें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। कोई उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की जरुरत है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story