08 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

08 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की तृतीया तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन आज के दिन सावन मास की तृतीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की तृतीया तिथि है।

आज का पंचांग

08 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा

योग : शुक्ला

सूर्योदय: 05:26

सूर्यास्त : 19:13




मेष

लक्ष्मी मेहरबान है, धन की स्थिति मजबूत हो रही है। रुतबेदार लोगों के साथ मेल बढ़ रहा है। सेहत में सुधार दिखने लगा है। परिजन साथ में समय बिताने का दबाव बना सकते हैं। सितारे यात्रा का इजाजत नहीं दे रहे हैं। प्रॉपर्टी से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। छात्रों की मेहनत उनका भविष्य बना देगी।

लव फोकस – जिसे मन ही मन चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू




वृष

धन को सुनियोजित तरीके से चला पा रहे हैं। धन की बचत करने में भी समर्थ हैं। व्यवसाइयों को अपने क्षेत्र में पहचान मिलेगी। जीवनसाथी को अपनी बात मनवाना मुश्किल होगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। हो सकता है इस आउटिंग में हर कोई शामिल ना हो। प्रॉपर्टी में निवेश करना सही फैसला होगा।

लव फोकस – रोमांस में रोमांच लाने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – सुनहरा भूरा




मिथुन

कोई आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद कर सकता है। मजबूर होकर मदद करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भरोसा जीतेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह ईमानदारी से करेंगे। वर्क आउट का रुटीन बनाएं। नई प्रॉपर्टी बनने के शुभ संकेत मिल रहे हैं छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, लाभ होगा।

लव फोकस – प्रेमीजन को किसी भी बात के लिए मजबूर ना करें।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – ब्लुइश ग्रीन




कर्क

पुराने दिनों में किए निवेशों के कारण आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है। अपने काम पर अपनी पकड़ मजबूत करें। सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आपका प्रेम परवान चढ़ रहा है। कोई आपकी संपत्ति पर दावा ठोक सकता है। इस दावे में सच्चाई होने की संभावना है। छात्र प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल करेंगे।

लव फोकस – प्यार का आपके जीवन में एक खास महत्व है और प्रेमी के लिए खास जगह।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - तोतिया हरा




सिंह

होम लोन की अर्जी मंजूर होगी। ड्रीम होम का सपना साकार होने को है। कार्यक्षेत्र में पीछे ना रहें, काम को प्राथमिकता दें। किसी भी चीज या बात की अधिकता वाजिब नहीं। कोई मित्र या रिश्तेदार आपके साथ ठहरने आ सकता है। यात्रा में देरी हो सकती है। छात्र अपनी इच्छा अनुसार आगे बढ़ सकते हैं।

लव फोकस – प्रेमी या प्रेमिका को रिझाने की जरूरत है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – बॉटल ग्रीन




कन्या

मज़बूत धन की स्थिति की वजह से लग्जरी आइटम खरीदेंगे। सेहत साथ निभा रही है। घर के मसलों को समय देने की जरूरत है। छात्रों को एसाइनमेंट समय पर करने होंगे। ऐसा ना करने पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले पर बातचीत संभव है।

लव फोकस – समां में प्यार ही प्यार है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - लेमन




तुला

नया काम शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति सुनिश्चित कर लें। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। घर के बाहर खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। घर के बड़े आपको संदेह की नजरों से देख सकते हैं। सस्ती प्रॉपर्टी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसके बारे में जांच पड़ताल जरूर कर लें। खरीदने का लालच हो सकता है। छात्रों की परफॉर्मेंस संतोषजनक बनी रहेगी।

लव फोकस- जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - सफेद




वृश्चिक

उधार चुकाने के लिए धन बचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स पर नजर रखनी पड़ सकती है। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एहतियात बरतें। घर के बड़े बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा सही फीडबैक मिलने पर उसे खरीदने का मन बनेगा। छात्रों को आगे बढ़ने के उत्साहवर्धक संकेत मिल रहे हैं।

लव फोकस - क़िस्मत प्यार की तलाश करने वालों के पक्ष में नहीं है, थोड़ा इंतज़ार करें, परिस्थिति जल्दी ही बेहतर होगी।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - हरा




धनु

नया काम करने से पहले अपने हाथ को कसने की जरूरत है। व्यवसायिक स्थिति आपके पक्ष में है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। एक्सरसाइज कर रेगुलर रूटीन बना हुआ है। परिवार वाले आपके विचारों से सहमत होंगे। बुक की गई सम्पत्ति की अंतिम किश्तों का भुगतान करेंगे। छात्रों को गंभीर रवैया अपनाने की जरूरत है।

लव फोकस - रोमांटिक आकांक्षाओं के साकार होने की संभावना बनी हुई है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - लेमन




मकर

किसी को दी गई सहायता के लिए तत्काल पारस्परिकता की अपेक्षा न करें। सामाजिक प्रतिबद्धता के निर्वाह करने में समय लग सकता है। प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक मसलों पर विचार विमर्श करने की जरूरत होगी। घरेलू सामंजस्य को भंग न होने दें। पुश्तैनी जायदाद पर अधिकार साबित करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए सर्वोत्तम विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

लव फोकस - प्रेमीजन के साथ शाम की योजना बनाना मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - चॉकलेट




कुंभ

धन आगमन बना रहेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आराम चाहते हैं तो कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान रखें। परिवार वालों को सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है। गलत फहमी से बचने के लिए कुछ भी बोलने से पहले सोच लें। यात्रा थकान भरी हो सकती है। किए गए वादे निभाने की जरूरत होगी।

लव फ़ोकस - कोई आपकी अंतरतम भावनाओं को साझा करने के लिए आपके साथ होगा।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - रोज




मीन

मनचाही नौकरी मिलने के अवसर मिलेंगे। घर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव आपको खुश करेंगे। फिट रहने के लिए कसरत की दिनचर्या बनाए रखें। प्रॉपर्टी की खरीद फराेख्त के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बातें दिल में ही रहने देनी चाहिए। हर बात का खुलासा करना जरूरी नहीं होता।

लव फोकस - प्रेम संबंध में स्थिरता चाहेंगे।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - हल्का नीला

टिप्स

• बैठक या शयनकक्ष के दक्षिण -पश्चिम या फिर दाहिने कोने में एक बतख का जोड़ा रखें। वैवाहिक जीवन की मजबूती के लिए बतख का जोड़ा रखना एक कारगर और मशहूर तरीका है ।

• अपना रास्ता प्रतिबिंबित करते रहें। दर्पण आपको आपकी हकीकत से मिलाता है इसे अपने सामने लगा कर रखने से आपका रास्ता प्रतिबिंबित होगा।

• अपने कार्यालय से फालतू सामान बाहर करते रहें ।यह आपकी कार्यक्षमता और सहूलियत को बढ़ाता है ।

Tags

Next Story