08 june 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
08 june 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।
08 जून 2022 पंचांग
नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी, हस्त
करण: बव, बालव, कौलव
योग : सिद्धि, व्यातीपात
सूर्योदय : 05:23 AM
सूर्यास्त : 08:18 PM
ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इस दौरान ना करें ये गलतियां

मेष
आज आपके मैनेजर या विरोधियों से मन मुटाव होने की संभावना बन रही है। बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: दीप दान करें।

वृषभ
आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह भी हो सकता है कि, कोई भी नया काम करने के लिए प्रेरेित हों। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन
आज का दिन दुविधा भरा रहेगा, कोई भी नया काम करना अशुभ होगा। अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। धन लाभ के योग हैं।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : असहाय व्यक्ति केे उपचार में मदद करें।

कर्क
आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेेकर मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह
आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ेगा, गुस्से पर काबू रखें। घर में कलह होगी। सावधानी रखें, वरना परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 05
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या
आज आप सावधानी बरतें। सोच-समझकर अपना काम करें। बदनामी के योग हैं। क्रोध को दबाकर रखें।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : ओम नम: वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

तुला
धन लाभ होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने का योग है। तनाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : चमेली के तेल का दान करें।

वृश्चिक
आज शेयर बाजार में भूलकर भी निवेश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आत्म सम्मान को दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : मिश्री खाकर घर से निकलें।

धनु
किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। वाणी पर संयम बनाए रखें। धन हानि के योग हैं।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

मकर
आज शरीर में आलस्य और थकान की वजह से आपके काम में मन नहीं लगेगा। बॉस से सावधानी से बात करें। पेट में तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : पिंक
उपाय: हनुमान जी का ध्यान करें।

कुंभ
वाणी और अपने व्यवहार पर नजर रखें और अनावश्यक विवाद में ना पड़े।सेहत का ख्याल रखें। खर्च बढ़ने की संभावना है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: मंदिर में दान करें।

मीन
विदेश के कारोबार से लाभ मिलेगा। पुरानी खोई हुई वस्तु मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : पिंक
उपाय: गुड़ दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS