08 November 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

08 November 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

08 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।

08 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: मूल, पूर्वाषाढ़ा

योग: सुकर्मा, धृति

करण: विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 06:42 AM

सूर्यास्त : 05:27 PM

ये भी पढ़ें :Vivah Muhurat 2021 : 15 नवंबर से फिर सुनाई देगी शहनाईयों की गूंज, जानें शादियों की तारीखें, विवाह में लग्न का महत्व और क्यों मिलायी जाती है कुण्डली

मेष

अब आप उस स्थिति में पहुंच सकते हैं जहां भावनात्मक रुप से संतुष्टि मिलने वाली है। सहकर्मियों का सहयोगी नहीं होना प्रोफेशनल क्षेत्र में सिरदर्दी बढाने वाला है। प्रसन्नचित रहने के कारण अच्छी आदतों के विषय में सोच पाएंगे और उसे अपना सकते हैं।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : गहरा हरा

वृषभ

आपके द्वारा किया गया कोई नया प्रयोग सफल रहने की उम्मीद है। रोजमर्रा के जीवन की एकरसता तोड़ने के लिए कहीं घूमने जाना बेहतर साबित होगा। आपको मिलने वाली प्रशंसा और पुरस्कार से सरप्राइज हो सकते हैं,आत्मविश्वास बढेगा। आपको खाने पीने के साथ ही सोने के समय को लेकर भी सतर्क हो जाने की जरुरत है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : क्रीम

मिथुन

पूर्व में समझदारी के साथ किया गया निवेश अब आपको अपेक्षानुकूल मुनाफा देने वाला है। आपको ये समझने की जरुरत है कि सिर्फ तलवे घिसना ही किसी सफलता का मानदंड नहीं है। आपको अपनी सोच और नजरिया पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। अच्छी सेहत को लेकर आपके द्वारा किया गया प्रयास अब असर दिखाना शुरु कर देगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

कर्क

परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने से एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढेगी। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा उत्साही और उर्जावान महसूस करने वाले हैं। आप में से कुछ लोगों को करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पीला

सिंह

यदि किसी तरह का सेल परचेज या पैसे के लेन देन का काम करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्तर पर आ रही समस्याओं को विदा करने का वक्त आ गया है,आमदनी बढेगी। आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि आप अपनी क्षमताओं से अनजान रहते हैं। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग :मरुन

कन्या

आपमें धन संपत्ति जमा करने की बड़ी भूख देखी जा सकती है,इस दिशा में अग्रसर रहेंगे। आपको अपना व्यवहार लोगों के प्रति विनम्र और सहयोगी बना कर रखना चाहिए,ध्यान रखें। लंबे समय बाद खुलकर जीने का एहसास कर पाएंगे,कुछ रोमांचक प्लान किए जाने के संकेत हैं। सेहत को देखते हुए आज आपको आराम और सुकून का वक्त बिताना चाहिए,राहत महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : पीच

तुला

आज का दिन अनुकूल है आप कोई साहसिक कदम उठाने का रिस्क ले सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के लोगों के साथ आनंदमय दिन बिताने का अवसर मिलेगा। आंख में किसी तरह का इंफेक्शन आपको परेशान कर सकता है,उचित इलाज जरुरी होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लाइट पिंक

वृश्चिक

आप मजबूत और स्वतंत्र प्रवृति के हैं,आपके करिश्माई चरित्र को नजरअंदाज करना कठिन है। आप कुछ बेहद अलग और खास प्लान कर रहे हैं पर इसे लेकर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। जल्दी में सटिक निर्णय लेने की क्षमता किसी अवसर का लाभ उठाने की काबिलियत देगा। जिस तरह आप सेहत के प्रति सजग रहते हैं इसे लेकर चिंतामुक्त रहने का सौभाग्य मिलेगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : नारंगी

धनु

मकान या वाहन के लिए लोन की प्रक्रिया शुरु करने में कोई अड़चन नहीं आएगी। आज आपको परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढेगी,किसी असाइनमेंट पर ज्यादा समय देने की जरुरत है। किसी डाइट को अपने प्लान का हिस्सा बनाने से पहले उसे आजमा कर देख लेना सही रहेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : गहरा हरा

मकर

किसी स्कीम में पैसा निवेश करने से पहले उसके बारे में पुख्ता जानकारी ले लेना जरुरी है। आज अधिकांश समय बाहर मौज मस्ती में बीतने वाला है, मूवी,देखने का प्लान कर सकते हैं। आज सहकर्मी ऑफिस के माहौल को समझने में मदद कर सकता है,अच्छा महसूस करेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का प्रतिफल जल्द ही फिटनेस में नजर आने लगेगा, संतुष्टि मिलेगी।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

कुंभ

जो लोग किसी चुनौती को अवसर के रुप में लेते हैं उन्हें करियर में कामयाबी मिलने वाली है। किसी जरुरतमंद को अपना सामान दान करना आपको आंतरिक खुशी का एहसास कराएगा। सीनियर किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए आप पर भरोसा दिखा सकते हैं, आप उसे पूरा करेंगे। आज सर्दी या सिजनल समस्याओं से थोड़ी परेशानी बनी रहेगी,अपना विशेष ख्याल रखें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग :पिंक

मीन

जो लोग पहले आपकी आलोचना करते थे अब वही आपकी तरफ उम्मीद लगा सकते हैं। आप किसी ऐसे इंसान से मिलने वाले हैं जिसे आपकी बेहद आवश्यकता पड़ने वाली है। आप निश्चित तौर पर एक अच्छे इंसान हैं लेकिन सहकर्मी आपके प्रति क्या सोचते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

टिप्स

  • घर के प्रवेश क्षेत्र को आकर्षक बनाकर रखें। इससे घर में ची का आगमन होता है और आकर्षण बढने के साथ ही घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।
  • दो फीट लम्बा लाल रंग का फीता लेकर गद्दे के नीचे रखें। यह आपको एक-दूसरे से बांधे रखेगा और भाग्य में वृद्धि करेगा।
  • लाल कपड़ा गुल्लक या धन वाले बक्से के ऊपर बांधे। लाल रंग भाग्य और समृद्धि का रंग माना जाता है। इसलिए इसे धन रखने की जगह में बांधने पर आपके धन में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story