09 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 09 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि है।
आज का पंचांग
09 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : रेवती
योग : धृति
सूर्योदय: 05:47
सूर्यास्त : 19:06
मेष
जीवन की चकाचौंध आपको घमंडी बना सकती है। संतान के करियर से जुड़ी चिंता सता सकती है। वर्क आउट आपको थका सकता है। गप्पबाजी में समय बर्बाद हो सकता है। पुश्तैनी जायदाद को विवाद का कारण नहीं बनने देंगे। छात्रों की तैयारी में कोई कमी नहीं है, सफलता निश्चित है।
लव फोकस- जीवनसाथी आप पर अपने विचार थोपने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - सफेद
वृष
छुट्टी की अर्जी नामंज़ूर होने से निराशा होगी। घर की बिगड़ी परिस्थितियां सामान्य होंगी। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित सितारे बुलंदी पर दिख रहे हैं। छात्रों को पढ़ाकू बच्चों की संगत में रहना चाहिए।
लव फोकस- रोमांटिक लाइफ में खुशियां व संतोष बनी रहेंगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - केसरिया
मिथुन
असमंजस के चलते ज्यादा कीमत पर सस्ता सामान खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। बुजुर्ग की मदद कर अपनी भावनाएं जताना चाहेंगे। प्रॉपर्टी विवाद के कारण तनाव बना रह सकता है। आत्मविश्वास के बल पर अड़चनों से पार पाना संभव होगा।
लव फोकस- सिंगल जातकों को कुछ और समय तक अकेलापन झेलना होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन
कर्क
सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ते दिख रहे हैं। संयम से काम लेना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में रोमांस के महत्व समझें। अनुशासित जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। विवादित जायदाद आपके नाम पर होना मुमकिन है। छात्रों को पढ़ाई लिखाई से जुड़ी परेशानियों में मदद ले लेनी है।
लव फोकस- प्रेमीजन आपका पसंदीदा तोहफ़ा दे सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग - फिरोजी
सिंह
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स व सहकर्मियों से तारीफ मिलेगी। घर को व्यवस्थित करने में बहुत समय लगेगा। शारीरिक दर्द से निजात मिलेगी। ट्रैफिक वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें। घर की मरम्मत के लिए बजट की योजना बनाने की जरूरत है। छात्रों को हर पाठ और आदेश पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
लव फोकस- रोमांटिक रिश्ते मजबूत और मधुर हो रहे हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - रोज
कन्या
धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दूरदर्शिता काम आएगी। संतान की पढ़ाई लिखाई में कमजोरी चिंता का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में सावधान रहें। आलस्य त्यागें, कसरत करें। दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान मौज मस्ती होगी।
लव फोकस- रोमांटिक लाइफ रॉकिंग रहेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - पीला
तुला
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद मैन मैनेजमेंट अच्छी तरह से करेंगे। पारिवारिक समारोह के दौरान परिजनों से मुलाकात होगी। सेहत को प्राथमिकता दें। शॉर्ट ब्रेक ले सकते हैं, ये समय मस्ती में बीतेगा। लकी ड्रॉ में आपका नाम आ सकता है। छात्रों को अपना मन नहीं भटकने देना है।
लव फोकस- लव लाइफ के लिए समय निकाल पाना मुमकिन होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग -चॉकलेट
वृश्चिक
भविष्य केलिए धन बचाएंगे। अच्छी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। वर्क आउट के लिए समय निकालें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर दुविधा हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए धन जुटाना संभव होगा।
लव फोकस- रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग -टील
धनु
आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में अगुवाई कर तरक्की के रास्ते पर चलेंगे। जीवनसाथी या मित्र आपको गलत काम करने के लिए उकसा सकते हैं। हेल्थ क्लब ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। प्रेमीजन से कुछ समय की जुदाई बर्दाश्त करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। छात्रों की परफॉरमेंस सपने साकार करने में मदद करेगी।
लव फोकस- लव पार्टनर की राय पर गौर करेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग -लेमन
मकर
सट्टेबाज़ारी के मद्देनज़र पैसा बनाना मुमकिन है। मेहमान के आने से घर में रौनक आएगी। चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे, बीमारियां कोसों दूर भागेंगी। युवा जातक घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। छात्र पढ़ाई में कमज़ोर पड़ रहे हैं, इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
लव फोकस- प्रेमीजन के प्रति अपनी राय बदलने की जरूरत है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का ग्रे
कुंभ
सहकर्मी के साथ प्यार की बात आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक परिस्थितियां सुखद व शांत हैं। मेडिटेशन, योग व कसरत करने से सेहत बनी रहेगी। अकेले यात्रा करने की बजाय किसी का साथ ले लें। विवादित प्रॉपर्टी से जुड़े मसले में समझौता होना मुमकिन है। मुश्किल परिस्थितियों को प्यार से संभालें ताकि आगे परेशानी ना बढ़े।
लव फोकस- प्रेमीजन के साथ होने के कारण आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - रोज
मीन
कार्यक्षेत्र के लिए उपलब्धियों भरा दिन रहेगा। घर में किसी की मदद कर संतोष का अनुभव होगा। अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। यात्रा के सितारे बुलंदी पर हैं, मौज करें। प्रॉपर्टी से मनचाहा लाभ होना संभव है। छात्र एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टीविटीज में लगे रहेंगे। ये एक्टीविटीज छात्रों का बहुमुखी व्यक्तित्व निखारने में मदद करेंगी।
लव फोकस- पहली नजर में प्यार होने के आसार हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का नीला
टिप्स
• वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहे इसके लिए जरुरी है कि शयनकक्ष में कम्प्यूटर नहीं रखें।
• पुरानी पत्र -पत्रिका समाचार पत्र या कोई मैनुअल अनावश्यक जमा नहीं रहने दें। कार्यालय में इस उपाय को अपनाने से आपको नए मौके मिलते हैं और आपकी संपदा बढ़ती रहती है।
•फ्रिज की सफाई करते रहें। ऐसा करने से आप सांकेतिक रुप में अपने लिए नए अवसर को आमंत्रित औ रसंपन्नता का स्वागत करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS