09 August 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (Monday Horoscope)

09  August 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (Monday Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

09 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

09 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : आश्लेषा, मघा

योग : वरीयान

करण : किस्तुघन, बव, बालव

सूर्योदय : 5:49 AM

सूर्यास्त : 06:58 PM

ये भी पढ़ें : Hariyali Amavasya 2021 : नौकरी, कारोबार में तरक्की और जीवन में खुशहाली पाने के लिए आज हरियाली अमावस्या पर जरुर करें ये काम

मेष

बचपन के किसी बेहद करीबी दोस्त के यहां मिलने जाने की संभावना बन रही है। ट्रेन या प्लेन से लंबी यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक रहने वाला है,भरपुर मजा ले सकेंगे। प्रॉपर्टी से मिला शानदार रिटर्न आपको कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है। समाजिक क्षेत्र में आजका दिन खास बीतने वाला है,गेस्ट के तौर पर बुलाए जा सकते हैं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गहरा लाल

वृषभ

जिम ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा,मनचाही फिटनेस पा सकेंगे। जो लोग विदेश घूमने जा रहे हैं उनकी यात्रा यादगार रहने की उम्मीद नजर आ रही है। कम कीमत पर मिल रही प्रॉपर्टी ललचा सकती है लेकिन लेने से पहले पड़ताल कर लें। आपको नहीं पता कब सफलता आपके दरवाजे पर आ जाए ,अपनी कोशिश जारी रखें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : रोज

मिथुन

परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा पर जाने की की संभावना बन रही है। अपनी प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें , उसपर किसी की नजर है। परिवार के किसी नौजवान का मार्गदर्शन करना आपको संतुष्टि दे सकता है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : हल्का नीला

कर्क

समाजिक क्षेत्र में हुए कुछ बदलाव आज आपको प्रभावित कर सकते हैं। समय का अभाव झेलने वालों को परिवार का भरपुर सहयोग मिलता रहेगा। आप में से कुछ लोग मानसिक शांति के लिए धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी का विवाद आपसी बातचीत से सुलझा लिए जाने की संभावना है,निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : सी ग्रीन

सिंह

यदि अब भी आप समझदारी से खर्च करना शुरु करेंगे तो काफी कुछ बचा सकेंगे। आप में से कुछ लोग नई जगह घूमने जा सकते हैं, रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील फाइनल कर लिए जाने की संभावना नजर आ रही है। शेप में वापस आने के लिए आपका आत्मबल काफी मजबूत साबित होगा,आगे बढें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद

कन्या

आज आप बिना कुछ किए ही पहले से अधिक फिट और ऊर्जावान नजर आ सकते हैं। असहमति और अलग वैचारिक मतभेद परिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है,सतर्क रहें। कोई वेकेशन में अपने यहां आने के लिए न्यौता दे सकता है, जाने के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी संबंधी लेन देन के लिए आज का दिन ज्यादा सही नहीं है,टाल देना बेहतर होगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : फिरोजा

तुला

सक्रिय जीवनशैली और उचित डाइट आपकी फिटनेस का मूलमंत्र बना रहने वाला है। गृहणियां अपने विचार को मूर्तरुप देने में सफल रहेंगी, काम से संतुष्ट होने की उम्मीद है। किसी इंसान की जरुरत के समय काम आकर आप एक अच्छे इंसान की छवि बनाएंगे। वर्तमान समय में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं,बेफिक्र आगे बढ सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : हरा

वृश्चिक

समय आ गया है कि आपको अपने फिटनेस के प्रति जागरुक हो जाना चाहिए। किसी अनअपेक्षित स्तोत्र से आमदनी होने की संभावना, आर्थिक मजबूती आएगी। परिवार में सुकून का माहौल रहने से आप मानसिक स्तर पर राहत फील करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है, कुछ यादगार कर सकते हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : केसरिया

धनु

सेहतमंद रहने के लिए जरुरी सभी उपाय आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। सामान्य रिटर्न देने वाला वेंचर अचानक ज्यादा फायदा देने लग जाएगा, भरोसा रखें। घूमने फिरने जाने के लिए समय अनुकूल है ,जल्द ही कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। अच्छी कीमत पर मिलने की वजह से कोई प्रॉपर्टी खरीद लिए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : लाल

मकर

आप खुद को अच्छे फिजिकल कंडीशन में महसूस करेंगे, इसे लेकर उत्साहित हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजूर्ग के मूड स्विंग का कारण जानना बेहद जरुरी लग रहा है,प्रयास करें। रोड ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,यात्रा बेहद खूबसूरत और यादगार रहने वाला है। एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश में लगे लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लाइट ग्रे

कुंभ

सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए खान पान के प्रति सजग रहना बेहद जरुरी है। आपके द्वारा शुरु किए गए किसी काम को हाथों हाथ लिए जाने की संभावना है। जो लोग अपने लिए एक अच्छा अकोमोडेशन नहीं ढूंढ पा रहे थे आज लकी साबित होंगे। कोई शानदार प्रॉपर्टी अपने नाम आ जाने से गर्व करने का अवसर मिलने वाला है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मीन

किसी दोस्त की सलाह पर आप फिटनेस के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है,मस्ती के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आप आज परिवार के किसी बच्चे को करियर चुनने में सलाह दे सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : हल्का नीला

टिप्स

  • बिजली के सभी उपकरण को बिस्तर से दूरी बनाकर रखें। बिजली के उपकरण से निकलने वाला इलेक्ट्रो मेग्नेटिक तरंग आपकी नींद में बाधा उतपन्न करेगा।
  • रसोई के लिए ताजे फूल सौंदर्य को बढ़ाने और ऊर्जा का संचार करने वाले होते हैं। इसलिए रसोई की मेज पर बड़े कटोरे में फल और एक गुलदस्ता रखें।
  • अध्ययन की मेज पर नीलम क्रिस्टल रखें । इससे पढ़ाई के प्रति ध्यान की एकाग्रता बढ़ती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story