09 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
09 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।
09 मई 2022 पंचांग
नक्षत्र : आश्लेषा, मघा
करण: वब, बालव
योग : वृद्धि, ध्रुव
सूर्योदय : 05:34 AM
सूर्यास्त : 07:01 PM
ये भी पढ़ें : Numerology: इस तारीख में जन्में लोग हर चीज को बहुत अच्छे से करते हैं मैनेज और बन जाते हैं जिम्मेदार

मेष
आज शरीर में आलस और थकान की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा। आज आप अपने बॉस से सावधानी से बात करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग :पिंक
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
आज अपनी वाणी और व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें, किसी भी विवाद से दूर रहें। सेहत को संभालकर रखेंं, खर्च बढ़ने की संभावना है। चिंता बढ़ेगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: मंदिर में दान करें।

मिथुन
पुरानी खोई हुइई चीज मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना है। विदेश में किए गए कारोबार से अच्छा धन लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : पिंक
उपाय : गुड़ दान करें।

कर्क
मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। हर तरह के विवाद से दूरी बनाएं। आज बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय मंदिर में दीप दान करें।

सिंह
कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नए काम को करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक: 01
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।

कन्या
आज का दिन दुविधा में भरा रहेगा। आज कोई भी फैसला ना करें। कोई भी नया काम करना अशुभ होगा। वाणी पर संयम बनाकर रखें। मध्याहन के बाद धन लाभ का योग है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : गरीब और असहाय लोगों की मदद करें।

तुला
आज आपको धैर्य बनाकर रखना बहुत ही जरुरी है। किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची आपको भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी हिम्मत बढ़ेगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय : मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक
आज आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। घर में कलह हो सकती है। क्रोध ना करें। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय :हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
सावधानी बरतें और सोच विचार कर काम करें, वरना बदनामी हो सकती है। आपका गुस्सा आप पर ही भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: शुक्र ग्रह के मंत्रों का जप करें।

मकर
आज आपको धन का लाभ होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाने का योग है। तनाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय:चमेली के तेल का दान करें।

कुंभ
शेयर बाजार में आज भूलकर भी निवेश ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज कोई आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हो सकती है।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: आज मिश्री खाकर घर से निकलें।

मीन
आज आपके किसी करीबी से मुलाकात होगी। पार्टनर से भी रिश्ते सुधरते हुए दिख रहे हैं। वाणी पर संयम बनाएं और उचित शब्दों का इस्तेमाल करें।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई ख
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS