09 November 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

09 November 2021  राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

09 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

09 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा , उत्तराषाढ़ा

योग: धृति, शूल

करण: बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:43 AM

सूर्यास्त : 05:26 PM

ये भी पढ़ें :09 November 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

घर के लोगों को खुश रखने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास की तारीफ होगी। आज आप अपने दिन भर के काम से बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आने वाले हैं। बढती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आज आपको थोड़ी राहत दे सकती है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सफेद

वृषभ

घर के लोगों की किसी मांग पर असहमति जताने वाले हैं,थोड़ा संवेदनशील रहें। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन शानदार रहेगा, कोई उपलब्धि मिलने वाली है। अच्छी सेहत बनी रहे इसके लिए जरुरी है कि आप अपने खाने पीने का ध्यान रखें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पर्पल

मिथुन

आज आपको परिवार के लोगों के साथ अच्छा दिन बिताने का अवसर मिलेगा। जिन संघर्ष से आप गुजरते आ रहे हैं उसका फल मिलने का समय आ गया है। व्यायाम के रुटीन में किसी तरह की ढिलाई करना आपको स्वीकार नहीं होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग : रोज

कर्क

परिवार के लोगों के संग ट्रिप पर जाने का सपना पूरा होने की उम्मीद है, जल्द जा सकेंगे। जिन्हें करियर शुरु करने का सही रास्ता नहीं मिल रहा फिलहाल फ्रिलांस शुरु कर सकते हैं। सुनहरा अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाला है,इससे पहले अपना स्किल सुधार लें। फिटनेस को लेकर तय किया गया टारगेट हासिल करने में आज सफल साबित हो सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

सिंह

अपने निवेश पर नजर रखते हुए नए विकल्पों को भी तलाशें इससे बेहतर लाभ हो सकता है। आज परिवार के लोगों के संग आपका रिश्ता और मजबूत होता हुआ प्रतीत होगा संतुष्टि रहेगी। जिन लोगों को अपना रिजल्ट आने का इंतजार था जल्द ही उन्हें खुशखबरी सुनने को मिलेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल में किसी तरह के बदलाव से परहेज करेंगे, डाइट का खास ध्यान रहेगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

कन्या

म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगाने की इच्छा रखने वाले आज से शुरुआत कर सकते हैं। माता पिता से मिली सराहना की बदौलत आपका आत्मविश्वास बढता जाएगा। इस राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। सजग रहकर फिट और सेहतमंद रहा जा सकता है, इसका पालन करते रहेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

तुला

कपड़े की दुकान चलाने वालों को आज अच्छी आमदनी होने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी करीबी को ऐसा उपहार देकर खुश कर सकते हैं जिससे वो बेहद प्यार करते हैं। आपके लिए यही बेहतर है कि वर्तमान में जो नौकरी है उसी में अच्छा करें और लाभ उठाएं। सेहत के स्तर पर जबरदस्त सुधार का अनुभव कर पाएंगे, इससे उत्साहित महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : मरुन

वृश्चिक

बच्चों को घर के बुजुर्ग से पुरस्कार के रुप में पैसे मिलने की संभावना है, प्रसन्न रहेंगे। उदासीनता को खुद पर हावी न होने दें, प्रियजनों से परेशानी साझा करें राहत मिलेगी। बिजनेस करने वालों के स्टार्ट-अप को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर चल रही परेशानी से जल्द ही निजात मिलने वाला है,तेजी से सुधार होगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हल्का हरा

धनु

आज का दिन बेहद खास रहेगा,अच्छी कमाई के साथ ही जिंदगी का मजा भी ले पाएंगे। परिवारिक जीवन आज थोड़ा अस्त व्यस्त रहने की संभावना है, धैर्य और समझदारी दिखाएं। प्रोफेशनल स्तर पर धीमी रप्तार से ही सही पर कदम आगे बढता हुआ महसूस कर सकते हैं। उत्साहित और प्रसन्नचित रहकर आसपास के लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सफेद

मकर

आज प्रॉपर्टी के मामले में आपको किस्मत पर भरोसा नहीं करना चाहिए,परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म करने का पहल कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी। रियल स्टेट का काम करने वाले किसी डील को फाइनल करने के लिए कल का इंतजार कर लें। सेहत के प्रति आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का लाभ मिलने का वक्त आ गया है, सब्र रखें।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

कुंभ

बिजनेस के क्षेत्र में बड़ी परियोजना साइन किए जाने के संकेत हैं, रुतवा बढने वाला है। आज करीबी लोगों के साथ मौज मस्ती कर सकेंगे, पिकनिक पर जाने की संभावना है। आपके द्वारा पसंद किए गए करियर के साथ किस्मत के सितारे मेल नहीं खा रहे हैं। सेहत में सुधार होने से आपका आत्मविश्वास और उत्साह भी लौटता हुआ नजर आएगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पीच

मीन

आज का दिन आपके लिए शानदार है ,कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। देर रात को घर लौटने वालों को भी आज पसंदिदा खाना खाने को मिल सकता है। साइड बिजनेस को तौर पर किए जाने वाले काम में तरक्की रफ्तार पकड़ने वाली है। बुजूर्ग लोगों को उम्र संबंधी शारीरिक परेशानी रहेगी, टहलने से लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रोज

टिप्स

  1. छोटी घंटी को एक साथ लाल धागे से बांधकर घर के मुख्य दरवाजे केअंदर टांग दें। घंटी की आवाज से आपके घर में साकारात्क शक्ति आएगी और खराब शक्तियों को दूर रखेगी।
  2. ताजे फूलों का गमला घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। जिस तरह फूल आकर्षण के साथ –साथ जीवन और तरक्की दोनों का सूचक है ठीक उसी तरह इसे लगाने से घर की सुंदरता और भाग्य दोनों में बढोतरी होती है।
  3. जोड़े कबूतर की मूर्ति अपने शयनकक्ष में लगाएं। कबूतर शांति और सामंजस्य का सूचक है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story