09 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
09 November 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा |
नक्षत्र | कृत्तिका, रोहिणी |
करण | कौलव, तैतिल, गर |
योग | वरीयान, परिघ |
सूर्योदय | 06:39 AM |
सूर्यास्त | 05:31 PM |

मेष
कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ
परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छी व सुखद स्थिति बनेगी। सेहत ठीक रहेगी और लाभ होगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन
नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार पर ध्यान दें और फालतू की बातों को इग्नोर करें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : भूरा
उपाय : परिंदों को दाना डालें।

कर्क
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभ का कारण बनेगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : महरून
उपाय : किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

सिंह
घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। काम में मन लगेगा। सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : नीला
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या
धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। कारोबार ठीक चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : मेहंदी दान करें।

तुला
काम में आज सफलता मिलती नहीं दिख रही है। निराश ना हों और काम पर फोकस करें। कला और संगीत में रूचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : पीला
उपाय : मां लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक
कोई भी नया काम ना करें। वाणी को मधुर रखें और तनाव से बचें। सेहत का ख्याल रखें। बहस से दूरी बनाएं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : काला
उपाय : सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

धनु
किस्मत साथ देगी मेहनत से अधिक धन प्राप्त होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : धार्मिक पुस्तक दान करें।

मकर
सेहत खराब हो सकती है। घर में तनाव होगा। अपने लोग सहयोग नहीं करेंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : लाल
उपाय : शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

कुंभ
पुराने काम ही करते रहें, नए काम पर बिलकुल भी ध्यान दें। शत्रु परेशान कर सकते हैं। सावधानी बरतें, वरना मुसीबत बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : सूर्यदेव को जल दें।

मीन
कारोबारी तनाव कम हो सकते हैं। मन में शांति रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का प्रेम मिलेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : किन्नरों को पैसा दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS