09 October 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

09 October 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

09 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि है।

09 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : विशाखा, अनुराधा

योग : प्रीति, आयुष्मान

करण : गर, वणिज, विष्टि, बव

सूर्योदय : 06:22 AM

सूर्यास्त : 05:54 PM

ये भी पढ़ें :Sharadiya Navratri 2021: देवी कवच करता है मां भगवती के भक्तों की रक्षा, ऐसे करें इसका पाठ

मेष

कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। इधर-उधर की गॉसिपिंग करने से दूर रहें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। अपने साथी को किसी मनपसंद जगह लेकर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बेज

वृषभ

कोई दोस्त आपका पैसा वापस करने में देरी कर सकता है। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की जरुरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ नया कर सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – मजेंटा

मिथुन

जल्द पैसा बनाने की किसी भी स्कीम से बचकर रहें। परिवार में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के किसी विवाद को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। अपने प्रेम संबंधों को दोबारा ताज़ा करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – लेवेंडर

कर्क

व्यायाम पर जाते समय भीड़-भाड़ वाले इलाके से बचें। आज किसी भी तरह से वाद-विवाद से दूर रहें। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू

सिंह

सेहत के प्रति जागरुक लोग जंक फूड के सेवन से दूर रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। अपने साथी का मूड अच्छा करने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन

कन्या

परिवार का कोई युवा अर्निंग मेंबर मिल सकता है। शहर से बाहर नौकरी पर जाना मुश्किल हो सकता है। फास्ट फूड का सेवन करने से दूर रहें। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। आज आपका साथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश

तुला

परिवार में किसी युवा का विवाह तय हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी के कंस्ट्रक्शन का काम करा सकते हैं। किसी नई जगह घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अपने साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – डार्क ग्रीन

वृश्चिक

परिवार किसी युवा से अच्छे संबंध बनाने के लिए अलग तरीका अपनाना होगा। पुराने फर्नीचर्स को बदलने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के कारण भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। वीडियो कॉल के जरिए अपने साथी के संपर्क बनाए रखने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नारंगी

धनु

अतिरिक्त शिक्षा नौकरी में आपके लिए मददगार साबित होगी। वजन कम करने में नियमित व्यायाम करना लाभदायक रहेगा। पुरानी प्रॉपर्टी का कोई केस हाइकोर्ट जा सकता है। महामारी के समय में कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – ब्राउन

मकर

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली की बदलने की जरुरत है। फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत पर ध्यान दें। किसी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदल सकते हैं। अपने साथी की किसी इच्छा को पूरा करेंगे।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – हल्का हरा

कुंभ

नियमित व्यायाम करते समय सतर्क रहें। कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीज़ें आसान कर सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। अपने साथी की पिछली बातों को बीच में ना लाएं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – लेमन

मीन

पढ़ाई में ज़्यादा से ज़्यादा समय देने की कोशिश करें। स्वस्थ रहने के लिए खानपान की आदत को लेकर सतर्क रहें। किसी वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। आपका जीवनसाथी परिवार शुरु करने की सोच सकता है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लेवेंडर

टिप्स

  • करियर में सफलता के लिए आसपास हरेभरे पौधे लगाकर रखें। हरा पौधा करियर में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
  • किसी साथी को आकर्षित करने के लिए या फिर मौजूदा संबंध को और मजबूत बनाने के लिए चारपाई की अगली पीठ लकड़ी का बनवाएं।
  • अपने कार्यालय से फालतू सामान बाहर करते रहें। यह आपकी कार्यक्षमता और सहुलियत को बढाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story