10 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

10 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 10 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की पष्ठी तिथि है।

आज का पंचांग

10 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : अश्वनी

योग : शूल

सूर्योदय: 05:48

सूर्यास्त : 19:05


मेष

उधारी चुकाना मुश्किल लगेगा लेकिन बात बन जाएगी। घर की मरम्मत के दौरान होने वाले बदलाव आपको नहीं भाएंगे। सेहत संबंधी मिल रही सलाह पर अमल करें। छुट्टियां मनाने की योजना बनाएं। पुश्तैनी जायदाद बेचकर धन अर्जित करना संभव है। किसी खास मौके का इंतजार है।

लव फोकस- रोमांटिक मूड बना रहेगा, कैंडिल लाइट डिनर मुमकिन है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


वृष

प्लेसमेंट से जुड़ा काम करने वालों के लिए मुश्किल दिन है। बुजुर्ग जातक दोस्तों या पड़ोसियों के साथ समय बिताएंगे। किसी रोमांचक जगह की यात्रा पर जाना संभव है। रियल स्टेट में धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

लव फोकस- प्रेमीजन की बेरुखी तनाव का कारण बनेगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – फिरोजी


मिथुन

हाथ कसकर चलने से आर्थिक संकट से उबरना मुमकिन होगा। परिवार छुट्टियां मनाने के लिए आप पर दबाव बना सकता है। फिटनेस रुटीन का पालन करेंगे। मानसिक शांति हेतु किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। किसी आलोचक की नजरों में उठेंगे और ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

लव फोकस- प्रेम संबंध में तनाव जारी रहेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - मेजेंटा


कर्क

किसी मनचाही स्कीम में निवेश करने का सुअवसर मिलेगा। घर की परिस्थितियां सुखद बनी रहेंगी। सेहत साथ निभा रही है जबकि आप सेहत का ध्यान नहीं रख रहे। मौज मस्ती वाले ट्रिप का निमंत्रण मिल सकता है। घर की साज सज्जा में बदलाव मुमकिन है। सामाजिक सक्रियता आपको खुश व संतुष्ट रखेगी।

लव फोकस- बहाना बनाकर छुट्टी ले लव पार्टनर के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – गहरा ग्रे


सिंह

काम शुरु करने से पहले पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी ले लें। आर्थिक मसले में सही मार्गदर्शन से लाभ होगा। परिवारवाले आपके काम में हाथ बंटाएंगे। सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। किराए पर मकान चढ़ा आय का स्रोत शुरु होना संभव है। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियतका प्रदर्शन करें।

लव फोकस- व्यस्तता के बावजूद प्रेमीजन के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू


कन्या

आर्थिक स्थिति सुधरने की कगार पर है। घर के बुजुर्गों की जरूरत को समझेंगे। खाने पीने में परेहज़ से ही अच्छी सेहत बनी रहेगी। घूमने जाने का प्रोग्राम आखिरी पल में कैंसिल हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भलाई का प्रत्युत्तर भलाई से ही मिलेगा।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ मनपसंद जगह पर जाएंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - पीला


तुला

इच्छापूर्ति के लिए पैसा खर्च कर बाद में पछताएंगे। जीवनसाथी के साथ विचारों के मतभेद दूर हो रहे हैं। सेहत के प्रति सजग रवैया अपनाएंगे। मित्र या रिश्तेदार से मिल सुखद समय बीतेगा। पुश्तैनी जायदाद का मसला सभी को संतुष्ट करते हुए सुलझेगा। परिस्थतियों का पूरी तरह से आंकलन करें।

लव फोकस- प्रेम संबंध की त्रुटियां दिखने लगी हैं, बात बन नहीं रही।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – गहरा गुलाबी


वृश्चिक

किसी की सलाह पर अमल कर आर्थिक स्थिति संभाल पाएंगे। बच्चे का दाखिला अच्छे इंस्टीट्यूट में हो जाएगा। रेल द्वारा यात्रा करना सुविधाजनक रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं होगा। प्रतिस्पर्धा के दौरान परिस्थितियां जीत के अनुकूल बनती जाएंगी।

लव फोकस- रोमांटिक शाम की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – गहरा ग्रे


धनु

फाइनेनशियल एक्सपर्ट की राय सही फैसले लेने में मदद करेगी। घर के लिए गैरजरूरी सामान की खरीददारी संभव है। आलस्य आपकी खराब सेहत के लिए जिम्मेदार है। प्रॉपर्टी बेचकर उचित कीमत वसूल कर सकते हैं। सामाजिक जीवन के लिए दिन रोमांचभरा रहेगा।

लव फोकस- प्रेम संबंध में निराशा हाथ लग सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - पीच


मकर

मेहनत रंग लाती दिख रही है। घर के युवा जातकों की कमाई का ज़रिया शुरु होगा। सेहतमंद जीवन के हेतु जीवनशैली में बदलाव संभव हैं। प्रॉपर्टी से लाभ प्राप्ति के योग बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर विचारों के मतभेद दूर करने में ही समझदारी है।

लव फोकस- प्रेम संबंध में सुधार लाने के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - नारंगी


कुंभ

किसी से धन वसूली के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। परिवारवाले किसी बात पर आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं। खाने पीने में परहेज सेहत के लिए वरदान साबित होगा। यात्रा के शुभ संकेत मिल रहे हैं। परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा तनाव संभव है। कोई आपकी वीआईपी की तरह आवभगत कर सकता है।

लव फोकस- लव सितारे बुलंदी पर हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - सफेद


मीन

विदेश में किए गए निवेश से कई गुना लाभ होना संभव है। सीनियर के साथ जरूरी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित फैसला आपके हक में होना मुमकिन है। किसी की मदद आपका काम हल्का कर देगी।

लव फोकस- प्रेमीजन के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - भूरा

टिप्स

• शीशे के आधार वाला बल्ब अपने नाइट स्टेंड में लगाएं। यह आपके और आपके पार्टनर के बीच बेहतर संवाद और सहयोग को बढ़ावा देगा।

• अपने घर और बाहर से दिख रहे किसी बूरे नजारे के बीच दर्पण लगा दें। इससे उस दृश्य का अनचाहा प्रभाव आप तक नहीं पहुंच पाएगा।

• अपने शयन कक्ष के अंधेरे किनारों को भी रोशन करें। इस उपाय से आप अंधेरे के कारण अपने प्यार के प्रति उत्पन्न हो रहे निराशा से निजात पाएंगे।

Tags

Next Story