10 December 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

10 December 2021  राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक

10 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

10 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा

योग : हर्षण, वज्र, सिद्धि

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 07:04 AM

सूर्यास्त : 05:25 PM

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति दिन, तारीख व क्या है इसका महत्व, जानें पूजा विधि और भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न करने का मंत्र

मेष

चीजों और लोगों के प्रति आपको थोड़ा आशावादी बनने की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार के लोगों की राय आपसे भिन्न हो सकती है लेकिन इसका पूरा सम्मान रखेंगे। जल्द ही आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने वाला है, दिल थाम कर बैठ सकते हैं। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

वृषभ

याद रखें उसकी मदद से पीछे नहीं हटना है जो आपके कठिन समय में साथ रहा। सेलिब्रेशन का अवसर मिलने वाला है लेकिन इसके लिए मेहनत जारी रखनी होगी। सेहत के मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, अपना ख्याल रखें। फिल्ड जॉब या खेल कूद के दौरान आपको विशेष रुप से सावधान रहना चाहिए।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : कॉफी कलर

मिथुन

परिवार के प्रति आपने जो प्यार और सम्मान लुटाया है उसका रिटर्न जरुर मिलेगा। करियर के क्षेत्र में जल्द ही आपका सपना पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है। सुनिश्चित करें कि करियर के पिक टाइम पर आप मेहनत से पीछे नहीं हो सकते। गर्म तेल का मसाज लेकर देखें इससे आपको तनाव में काफी राहत मिल सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : बेबी पिंक

कर्क

परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारकर महसूस कर पाएंगे आपकी असली ताकत क्या है। अपने परिवेश या आस पास के लोगों पर भी ध्यान दें गलत माहौल प्रभावित कर सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको किसी और की गलती के लिए सुनना पड़ सकता है। शांत और सलिके से रहने का प्रयास करें आपका बहुत सारा काम वैसे ही हल हो जाएगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

सिंह

किसी जटिल काम को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपकी तारीफ होने की उम्मीद है। किसी मिटिंग में देर होने की संभावना है इंतजार के लिए तैयार रहें, मीटिंग आपके लिए खास है। एक साथ बहुत कुछ चल रहा है ऐसे में स्वयं के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलना कठिन है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग :लेमन

कन्या

आपमें कठिन मेहनत के साथ ही पैसा बढाने की काबिलियत भी है, सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपको आराम और सुकून देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप पास के लोगों के प्रति सतर्क रहें कोई करीबी पीठ में छुरा मारने को तैयार है। याद रखें कोई बाहरी ताकत मदद नहीं करता स्वयं पर ही भरोसा करना पड़ता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लाइट ब्लू

तुला

तैयार रहें ,कुछ समय से चल रही मंदी से निकलकर कमर कसने का वक्त आ गया है। यदि अपना रास्ता स्वयं बनाने का प्रयास करेंगे तो भविष्य उज्जवल होने की उम्मीद रहेगी। आज आप सुकून के मूड में रहेंगे चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का मजा ले सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक

युवाओं को साथ लेकर चलना और उनकी सोच को समझना आपके लिए जरुरी है। किसी के कार्यों की आलोचना करने के बदले साथ मिलकर काम करना चाहिए। आज स्वयं को उर्जा और स्फूर्ति से भरा हुआ पाएंगे,काम में उत्साह बना रहेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

धनु

आज आपको कई श्रोत से लाभ या आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है। यदि आप किसी काम को लेकर असहज महसूस करते हैं तो आपको मना करना आना चाहिए। कोई ऐसा काम जो आपकी नैतिकता के विरुद्ध है उसे करने से अशांत या असहज हो सकते हैं। सेहत के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे,काफी फिट और उर्जा से भरा हुआ महसूस होगा।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मकर

आप ऐसे इंसान हैं जिसके जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को सरप्राइज करता है। पैसा कमाने का रास्ता खुलने वाला है,आर्थिक स्तर पर उन्नति की संभावना दिख रही है। सोच समझकर कदम आगे बढाने की फितरत आपको हर काम में सफल बनाती है। किसी परियोजना को लेकर जो जुड़ाव पैदा होता है उससे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कुंभ

आमदनी का प्रवाह थोड़ा बिगड़ सकता है,आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों को भी अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहने का पाठ समझाना जरुरी होगा। निराशा में शार्टकट लेने का प्रयास न करें ,कठिन मेहनत ही सफलता का एकमात्र जरिया है। आज आपको पाचन संबंधी थोड़ी समस्या रहने की संभावना है,खाने पीने को लेकर सतर्क रहें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ब्राउन

मीन

बीम के नीचे दो बड़े पत्थरों को लगाएं। इनमें से एक प्रत्येक दोनों तरफ से सकारात्मक ऊर्जा को पकड़े रहते हैं ताकि ये लंबे समय तक बने रहें। ऐसा होने से पैसा घर में बना रहता है।

आपके शयनकक्ष के सामने का रास्ता साफ और अवरोध रहित रखें । ऐसा करने से आपका जीवन प्यार से भरा रहता है ।

अपने घर के मुख्य द्वार पर ज्यादा पावर का बल्ब लगाएं । इससे ची घर में प्रवेश करती है और आगंतुक भी अच्छा महसूस करते है ।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story