10 October 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
10 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है।
10 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : अनुराधा, ज्येष्ठा
योग : आयुष्मान, सौभाग्य
करण : बव, बालव, काैलव
सूर्योदय : 06:23 AM
सूर्यास्त : 05:53 PM
ये भी पढ़ें :10 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष
कार्यक्षेत्र पर किसी अनुभवी से प्रतिस्पर्धा आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं। किसी व्यक्ति को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। अपने हमउम्र व्यक्ति से मिलकर अच्छा लगेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – टरक्वॉइश

वृषभ
स्पोर्ट्स को पसंद करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाना फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता के चलते समय देना पड़ सकता है। पढ़ाई में महत्वपूर्ण टॉपिक्स को नजरअंदाज ना करें। किसी के साथ दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर

मिथुन
कार्यक्षेत्र पर मिल रही चुनौतियों को अवसर की तरह लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग सैंपल पेपर्स से तैयारी करें। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना प्लान के मुताबिक चलेगी। प्रेम संबंधों में अपने कड़वे अनुभव के चलते सच्चे प्यार भी शक होगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेवेंडर

कर्क
अपने किसी दोस्त के साथ किसी पसंदीदा स्पोर्ट्स का मज़ा लेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश ना करें। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी जान पहचान के व्यक्ति से शादी होने की संभावना है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे

सिंह
परिवार में चली आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। लोग आपके फैशन सेंस के दीवाने होंगे। किसी पर्सनल लोन को चुकाने के लिए बचत पर ध्यान दें। डेटिंग साइट्स को लेकर सतर्क रहें, धोखा हो सकता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नेवी ब्लू

कन्या
पिछला किया गया कोई निवेश फायदेमंद साबित होगा। परीक्षा में किसी भी तरह की समस्या होने पर चीज़ों को समझने की कोशिश करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अपने साथी के साथ शाम बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग - आसमानी

तुला
दुकानदारों को अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। स्पोर्ट्स फील्ड पर किसी को कड़ी प्रतिस्पर्धा देंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अपने साथी के यादगार क्षण बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गाढ़ा पीला

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे। नियमित व्यायाम ना करने का असर सेहत पर पड़ेगा। पढ़ाई में अपनी एकाग्रता भंग ना होने दें। अपने पुराने प्यार से सतर्क रहें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – टरक्वॉइश

धनु
पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गॉसिपिंग में व्यस्त रहेंगे। पैसों को लेकर की गई अच्छी प्लानिंग के चलते आर्थिक स्थित मजबूत होगी। परिवार के किसी विवाद को तुरंत सुलझाने की जरुरत है। अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नेवी ब्लू

मकर
पिछला किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करें। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपके स्वभाव को गलत ढंग से ले सकता है। जीवनसाथी के बदलते मूड के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन

कुंभ
परिवार के साथ कहीं घूमने जाना आनंददायक रहेगा। किसी घर का मालिकाना हक मिलने की संभावना है। सोशल मीडिया पर नकारात्मक कमेंट्स करने से बचें। प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए गुस्सा और प्यार दोनों जरुरी है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – गुलाबी

मीन
किसी वाहन को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को बेचने पर उम्मीद के मुताबिक पैसा मिलने की संभावना कम है। किसी योगा क्लास को ज्वॉइन कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लेवेंडर
टिप्स
- जहां ढलान वाला छत है, वहां छत पर या छज्जे पर एक छोटासा आईना लगा दें।ऐसा करने से प्रतिकात्मक रुप में छत खुल जाएगा।
- दो और एक चींग क्वाइंस को लाल फीते से एक साथ बांधकर बिस्तर के समीप रख दें। यह आपके बीच के प्यार के बंधन को मजबूती देगा।
- बैठक में सोफे और कुर्सी का पीठ वाला भाग और हाथ रखने का स्थान उतना ही उंचा रखें ताकि दरवाजे से आने जाने वाले पर सुगमता से नजर रखा जा सके।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj ka Rashifal in Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Tips of the Day Aaj ka Horoscope Hindi
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS