11 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

11 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 11 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।

आज का पंचांग

11 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : भरणी

योग : गण्ड

सूर्योदय: 05:39

सूर्यास्त : 18:48


मेष

बिजनेस पार्टनर पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। संतान की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। परिजनों के साथ आउटिंग के दौरान संबंध मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। विवाद के दौरान जीत हासिल करने की कोशिश करें।

लव फोकस- रोमांस में रोमांच बने रहना चाहिए।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग -क्रिमसन


वृष

कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां काबू में रहेंगी। बेहतरीन परफॉरमेंस करने की कोशिश करते रहेंगे। परिवार चुनौतियों का सामना करने में उत्साहित करेगा। बीमारी के दौरान खास एहतियात बरतना होगा। किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद्दारी के लिए अनुकूल समय है। समाज के प्रति योगदान कर संतोष का अनुभव होगा।

लव फोकस- प्रेमीजन की बेरुखी खल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – गहरा फिरोजी


मिथुन

नौकरीपेशा जातकों को अच्छी नौकरी मिलने के अवसर मिलेंगे। कुछ भी खरीदने की जल्दबाजी ना करें, भुगतान से पहले जांच करें। घर में आराम करते करते घरेलू काम भी निबटा लेंगे। विदेश यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में मोलभाव कर लाभ होगा। किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं।

लव फोकस- नवविवाहित जातक एक-दूसरे को समझने में समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स


कर्क

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम का भार बढ़ सकता है। दूसरों के साथ काम बांटकर समय पर पूरा कर सकेंगे। मेडिकल या कानूनी कामों से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद समय है। जीवनसाथी को आपसे बहुत सी शिकायतें रह सकती हैं। घरेलू परिस्थितियों को सूझबूझ से सुलझाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में सावधान रहें। कोई आपके दुख दर्द बांटने के लिए तैयार रहेगा।

लव फोकस- प्रेमीजन आपको भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल कर सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - पीच


सिंह

ऑफिस में सीनियर के साथ तनातनी हो सकती है। इस कारण बेवजह का तनाव हावी हो सकता है। सुदृढ़ होने के बावजूद धन की स्थिति संभालनी होगी। वर्कआउट रुटीन थकानभरा रह सकता है। ड्राइविंग रोमांचक रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त से लाभ होना संभव है। सामाजिक स्तर पर लाइम लाइट में रहना पसंद करेंगे।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ मुलाकात करने के लिए बेचैन रहेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - मरून


कन्या

कामकाज में फोकस बनाते हुए ही काम समय पर पूरा होगा। मज़बूत आर्थिक स्थिति से प्रेरित हो कुछ बड़ा करने की सोचेंगे। नवविवाहितों के गृहस्थ जीवन की शुरुआत अच्छी तरह हो रही है। मौज मस्ती के लिए यात्रा करना संभव है। फ्लैट बुक करवाने के लिए शुभ दिन है। किसी को अपने विचारों से सहमत कराने में सफल रहेंगे।

लव फोकस- आपके प्रेम संबंध के बारे में सबको पता चल सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - लेवेंडर


तुला

नई नौकरी में अपना सिक्का जमाने में अधिक समय नहीं लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर से दूर रह रहे लोगों को घर की याद सताएगी। प्रॉपर्टी के लिए सही खरीदार और उचित कीमत मिलना संभव है। सामाजिक सक्रियता संतोष प्रदान करेगी।

लव फोकस- रोमांटिक मूड बना रहेगा, लव लाइफ संबंधित कुछ खास योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का भूरा


वृश्चिक

करियर में तरक्की नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण नौकरी बदलने की इच्छा प्रबल हो सकती है। घटता बैंक बैलेंस चिंता का कारण बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन अनुकूल बना रहेगा। खाने पीने की अति का प्रभाव सेहत पर अच्छा नहीं रहेगा। यात्रा थकानभरी रह सकती है। पुश्तैनी जायदाद पर काम करवा उसे किराए पर चढ़ा सकते हैं।

लव फोकस- रोमांटिक इवनिंग और कैंडिल लाइट डिनर आपके इंतजार में है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – हल्का नारंगी


धनु

कार्यक्षेत्र में अपनी प्रवीणता दिखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। बकाया राशि की वसूली हेतु ठोस योजना बनानी होगी। जीवनसाथी का साथ देंगे, उनका मनोबल बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिरता के योग बने हुए हैं। कसरत करने के लिए प्रेरित रहेंगे। परिजनों से मुलाकात के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। भविष्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।

लव फोकस- सिंगल जातकों के लिए फिलहाल प्यार की बात बनना मुमकिन नहीं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – क्रीम


मकर

सीनियर आपसे खुश व संतुष्ट रहेंगे। धन संबंधी मामले में गलतफहमी पाल सकते हैं। घर के कामकाज में हाथ बंटाना पड़ेगा। नियमित दिनचर्या का पालन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। छुट्टियां मनाने की योजना फलीभूत होगी। पॉपर्टी संबंधित मामले में देरी के योग दिख रहे हैं। पार्टी के दौरान समय मौज मस्ती में गुजरेगा।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ आउटिंग संभव है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - फिरोजी


कुंभ

करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने रहेंगे। घरेलू काम बोझ समान प्रतीत हो सकते हैं। जंक फूड से तौबा करें। मित्रों व नाते रिश्तेदारों के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रॉपर्टी डील से जुड़ी बारीकियों पर गौर करें। किसी की मेहमाननबाजी आपका दिल जीत लेगी।

लव फोकस- लव प्रपोजल अस्वीकार होने से निराशा हाथ लगेगी।

शुभ अंक -9

शुभ रंग - क्रीम


मीन

कार्यक्षेत्र संबंधित योजनाओं पर अमल करना संभव होगा। धन की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। घर में किसी के विवाह की बात पक्की हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। मनपसंद प्रॉपर्टी को लेकर मोलभाव नहीं कर पाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपका योगदान सराहनीय रहेगा।

लव फोकस- लव लाइफ के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – मेटल ब्लू

टिप्स

• अपने घर और पड़ोस के घर के बीच दर्पण लगा दें। इस उपाय से पड़ोस के घर का दुष्प्रभाव आपके घर पर नहीं पड़ेगा।

• रात को कम्प्यूटर को ढककर रखें। ऐसा करने से आपका काम आपके निजी जिंदगी में दखल नहीं देगा।

• दिन के समय अपने शयन कक्ष का दरवाजा खुला रखें। इससे कमरे में दिनभर ची का प्रवाह होता है जो आपके प्यार में निरसता नहीं आने देता है।

Tags

Next Story