11 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
11 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
11 मई 2022 पंचांग
नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी
करण: तैतिल, गर, वणिज
योग : व्याघात,हर्षण
सूर्योदय : 05:33 AM
सूर्यास्त : 07:02 PM
ये भी पढ़ें : Numerology: इस तारीख में जन्में लोग हर चीज को बहुत अच्छे से करते हैं मैनेज और बन जाते हैं जिम्मेदार

मेष
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, पर कुलमिलाकर प्रेम -भाव की वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कारोबार में शुभ लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग :ग्रीन
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बन रहा है, साथ ही पदोन्नति के भी आसार हैं। सरकारी कामकाज मे अड़चन आ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : रेड
उपाय: गेंहू का दान करें।

मिथुन
आज कोई नया काम प्रारंभ ना करें। आपके खर्च बढ़ेंगे और आत्मसम्मान को ठेस लग सकती है। अनावश्यक बहस से दूर रहें। जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : काली उड़द का दान करें।

कर्क
अचानक धनलाभ होगा और आप पैसा दोस्तों पर खर्च करेंगे। दूर के करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक पुरूषों को आज पत्नी का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह
धन लाभ के आसार बन रहे हैं, घर में सुख-शांति वापस आएगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक: 05
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या
कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च ना करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : पानी में गुलाबजल डालकर स्नान करें।

तुला
परिवार सहयोग करेगा। प्रमोशन का योग है। कारोबार आगे बढ़ेगा। सोच विचार कर निवेश करें।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : गाय को हरा चारा दें।

वृश्चिक
बॉस-मैनेजर आदि से सर्तक रहें और विवाद ना करें। दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति बदलने पर सुबकुछ ठीक हो जाएगा। कहीं से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय : धार्मिक पुस्तक दान करें।

धनु
किसी बात को ज्यादा बर्दाश्त करेंगे तो मानसिक तनाव हो सकता है। अपनों की चिंता सता सकती है। भोजन टाइम से करें, वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।यात्रा को टाल देें।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: विष्णु भगवान का ध्यान करें।

मकर
विदेश से शुभ समाचार मिलेगा परन्तु आज किसी को पैस ना तो दें और ना ही लें। दुविधा में रहेंगे जिससे फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: दही और इत्र दान करें।

कुंभ
दुविधा बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना घर में तांडव हो सकता है। मीटिंग में अपना कोई प्रस्ताव ना रखें, वरना मानहानि हो सकती है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : ब्लैक
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मीन
पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। मेहनत के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: दूध दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS