12 August 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

12 August 2021  राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

12 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।

12 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी, हस्त

योग : सिद्ध, साध्य

करण : विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 5:53 AM

सूर्यास्त : 06:59 PM

ये भी पढ़ें : Hariyali Teej 2021 : झुला झूल रही सब सखिया आई हरयाली तीज आज...

मेष

यदि आप पर कुछ थोपा जा रहा है तो उससे बचना होगा, सोच समझकर फैसला लें। आप कुछ नए लोगों से मिलने वाले हैं,दोस्ती का दायरा बढने की संभावना दिख रही है। अपना घर खरीदने का सपना देखने वाले इसके लिए लोन का इंतजाम कर सकते हैं। व्यायाम के तरकीब में बदलाव लाकर इसका बेहतर लाभ ले पाएंगे,आजमा कर देखें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : हल्का हरा

वृषभ

आपकी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण आप पर भरोसा करने वालों को मायूस होना पड़ेगा। किसी दूसरे शहर जाने की संभावना बन रही है, यात्रा रोमांचक साबित होने की उम्मीद है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में उम्मीद से भी बड़ी सफलता मिलने वाली है, आपका मनोबल उंचा होगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : पिंक

मिथुन

आज वेकेशन पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं। जिस तरह धीरे धीरे आमदनी बढ रही है उससे आर्थिक स्तर पर समस्या नहीं रहेगी। आप अपने प्रयासों से सेहत को ठीक रखने में सफल रहेंगे, रुटीन में बने रहना होगा। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें जीवनसाथी का भरपुर सहयोग मिलने की अपेक्षा रखें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : गहरा लाल

कर्क

आवोहवा में बदलाव मनोरंजन के साथ ही आपकी मानसिक सेहत के लिए भी सही है। समाजिक क्षेत्र में आज शानदार दिन बितेगा,कुछ लोगों से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। किसी खराब परिस्थिति से बचने के लिए काम को प्राथमिकता अनुसार करना जरुरी है। अपने प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए परिवार के किसी सदस्य से सहायता ले सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : गहरा फिरोजा

सिंह

आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या दूर होगी, स्थिरता आने की उम्मीद है। सेहत को लेकर जो परेशानी चल रही थी जल्द ही वो गायब होने वाला है। परिवार के किसी नौजवान को प्यार और सहानुभूति से संभला जा सकता है। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

कन्या

प्रोफेशनल स्तर पर करियर की प्रगति का ग्राफ रिव्यू करने की जरुरत महसूस होगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारने का अवसर निकालेंगे, दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी चीज को विस्तार पूर्वक जाने बिना पेमेंट देने में जल्दी करना सही नहीं होगा। पढाई में आ रही समस्या से निकलने के लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

तुला

कोई बड़ा मौका मिलने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ेगा, धैर्य बनाए रखें। आपके अच्छे नेगोशिएशन स्किल की बदौलत कोई बड़ा डील मिलने वाला है। उच्च शिक्षा हासिल करने की अपेक्षा रखने वालों का रास्ता आसान हो सकता है। कोई रुका हुआ पेमेंट अब जल्द मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक

शैक्षणिक स्तर पर आपको उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरुरत महसूस होगी, सतत प्रयास करते रहें। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी डिमांड बढने की उम्मीद है, आत्मविश्वास बढेगा। किसी करीबी की सलाह मानने से घर खरीदने की राह आसान हो सकती है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सेंडी ब्राउन

धनु

आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है,सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई नया सौदा फाइनल होने से आपकी आमदनी में और बढातरी होगी, उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी गति बनाकर रखने में सक्षम साबित होंगे, सबकुछ अनुकूल रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों की मेहनत कामयाब रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : हरा

मकर

घर या ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। लाइफस्टाइल की समस्या से परेशान लोग सेहतमंद जीवनशैली की तरफ बढने वाले हैं। परिवार के किसी नौजवान को अपने नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले किसी इंसान को प्रभावित करेंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पर्पल

कुंभ

प्रोफेशनल क्षेत्र में आज कुछ विशेष होने की संभावना नजर आ रही है, उत्साहित रहेंगे। जिस पेमेंट के मिलने को लेकर आप बेउम्मीद हो चुके थे वो मिल जाने की संभावना है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, एक आकर्षक अनुबंध मिलने वाला है। समाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढने की संभावना है, नेटवर्किग बढाने पर जोर रहेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : फिरोजा

मीन

आप जल्दबाजी के चक्कर में किसी काम को खराब कर सकते हैं, इससे बचना जरुरी है। शारिरीक स्तर पर चल रही किसी परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। कुछ गृहणियों के मन में आज घर की साज सज्जा बदलने का विचार आ सकता है। आज आप पूरी तरह से किसी समाजिक समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : लाल

टिप्स

  • शयनकक्ष में प्यार सुकून और सुरक्षित महसूस करने के लिए बेड को सटीक स्थान पर लगाएं। बिस्तर दरवाजे से दूर रखें लेकिन जब आप बिस्तर पर हों तो आपकी नजर दरवाजे पर जानी चाहिए ताकि आने जाने वालों को आप देख सकें।
  • अपने पुराने कपड़े, चप्पल -जूते और किताबें को बाहर कर दें। इन सामान से मायूसी नाकारात्मक सोच और उत्साह में कमी बनी रहती है।
  • व्यापार में सफलता के लिए उत्तर की दिशा में एक एक्वेरियम रखें। मछली की छोटी मूर्ति भी आप रख सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story