13 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

13 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 12 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।

आज का पंचांग

13 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : रोहिणी

योग : ध्रुव

सूर्योदय: 05:49

सूर्यास्त : 19:02


मेष

निवेश से जुड़े मामलों में धोखा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। साफ सुथरी जगहों से ही खाने पीने का सामान खरीदें। जमीन खरीदने का अवसर मिलेगा। एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टीविटीज में भाग ले नाम कमाएंगे।

लव फोकस- प्यार की बात धीरे-धीरे ही बनेगी।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का पीला


वृष

मोलभाव कर महंगा सामान कम कीमत में खरीदने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों का समर्थन करेंगे। योग व ध्यान लगाने से मानसिक स्वस्थता में इजाफा होगा। पुश्तैनी जायदाद के मिलने से लाभ की स्थिति बनेगी।

लव फोकस- सहकर्मी के करीब आने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - पीला


मिथुन

निवेश से पहले आर्थिक योजना बना लें। अपनों को नाराज ना करें। सेहतमंद विकल्पों का चुनाव आपको फिट रखेगा। दूर स्थान की यात्रा फलदाई रहेगी। पुश्तैनी जायदाद को बिल्डर फ्लोर में तब्दील करने का विचार बनाएंगे।

लव फोकस- प्रेम परवान चढ़ रहा है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - लेवेंडर


कर्क

परिवार व मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मिल खुशी होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना भविष्य में धनवर्षा करेगा। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त समय लगाने की ज़रूरत है।

लव फोकस- जिन्हें पसंद करते हैं वो आपमें दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - कथई


सिंह

अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने रहेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना फंसें। फिटनेस को लेकर संजीदा रवैया अपनाएंगे। यात्रा सुविधाजनक रहेगी। प्रॉपर्टी के लिए लोन मिलने की संभावना है।

लव फोकस- किसी के प्रति बढ़ता आकर्षण दिनचर्या बिगाड़ सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - पीच


कन्या

निवेश संबंधित मामले में हर किसी पर भरोसा करना सही नहीं। नवविवाहित नया घर खरीदने का विचार बनाएंगे। परेशानियों से बचने की कोशिश करें। दोस्तों को फन ट्रिप के लिए प्रेरित करना होगा। छात्र बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार रहेंगे।

लव फोकस- सिंगल जातकों की लव स्टोरी शुरु हो सकती है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – गहरा नीला


तुला

अतीत में किए गए निवेश लाभ देंगे। बदलाव सेहत के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। यात्रा सुविधाजनक व आरामदायक रहेगी। मार्केट में गिरावट प्रॉपर्टी में निवेश के लिए प्रेरित करेगी। छात्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा।

लव फोकस-ऑफिस का काम खत्म करने के बाद ही प्रेमीजन के साथ समय बिता पाएंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन


वृश्चिक

हार ना मानें, मेहनत रंग लाएगी। बकाया धन की प्राप्ति होगी। यात्रा से जुड़े मकसद में कामयाबी हासिल होगी। रियल स्टेट एजेंटों के लिए लाभप्रद समय चल रहा है। छात्रों का भरोसा टूट सकता है लेकिन निराश ना हों।

लव फोकस- प्यार में बढ़ती नज़दीकियां खुशियों का सबब बनेंगी।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग - टैन


धनु

बेहद फायदेमंद डील हाथ लग सकती है। नवविवाहितों को जीवन में सामंजस्य लाने की जरूरत है। घर के बने खाने पर जोर दें। प्रेमीजन के साथ छुट्टियां मनाने की योजना सफल होगी। छात्र अपने ज्ञान का सदुपयोग करेंगे।

लव फोकस- लव पार्टनर उदास रहेंगे, उन्हें खुश करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोजी ब्राउन


मकर

धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। एक्टिव रहकर बीमारियों को दूर रखने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। पुश्तैनी धन दौलत मिलने के योग हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

लव फोकस- काम की व्यस्तता के कारण लव लाइफ के लिए समय नहीं मिलेगा।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - पीला


कुंभ

नए अवसर की तलाश में रहेंगे। जोखिम भरे निवेश में पैसा ना लगाएं। बच्चों की नाजायज मांगों को ना पूरा करें। आलस्य का त्याग करें। यात्रा आरामदायक और मनोरंजक रहेगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी।

लव फोकस- लव अफेयर की बात जगजाहिर करने से डरेंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - कॉफी


मीन

लाभ की स्थिति उभरने में समय लगेगा। परिवार के लिए कुछ खास करने के लिए उत्साहित रहेंगे। अनुशासित जीवनशैली जीने के फायदे समझ आएंगे। परिवार साथ निभाएगा। प्रॉपर्टी डील होना संभव है।

लव फोकस- किसी का दिल जीतने के लिए कोशिश करते रहनी होगी।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - पीच

13 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

• जिस करियर में आप मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसका पूरा विवरण एक कागज पर लिखकर फ्रेम करवा लें और उसे अपने सामने लगाकर रखें। मंजिल मिलने में आसानी होगी।

• घर में जब आप जरुरत से ज्यादा सामान या फर्नीचर भर लेते हैं तो वहां ऊर्जा का प्रवाह धीमा हो जाता है। कोशिश करें कि घर में कम से कम सामान रखा हो ताकि घर खुला -खुलासा और हल्का लगे।

• जब आप टेलीविजन नहीं देख रहे हैं तो उसे ढककर रखें। इससे इसका नाकारात्मक असर आपके प्यार व जीवन पर नहीं पड़ेगा।

Tags

Next Story