13 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
13 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।
13 जुलाई 2021 पंचांग
नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी
योग : सिद्धि, व्यातीपात
करण : गर, वणिज, विष्टि
सूर्योदय : 5:53 AM
सूर्यास्त : 07:11 PM
ये भी पढ़ें :Jyotish Shastra : चंद्र दोष से शीघ्र मुक्ति दिलाते हैं ये उपाय, जानें

मेष
आर्थिक स्तर पर आप पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर चीजें आपके प्रतिकूल होने से तनाव महसूस करने वाले हैं। आप में से कुछ लोग सेहत की बेहतरी के लिए शहर स बाहर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आने वाला है,लेने के लिए आदर्श स्थिति है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम

वृषभ
वित्तीय स्तर पर आज आपको अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। किसी घरेलू मामले में आज कोई आपका मार्गदर्शन करने वाला है। आपके द्वारा परिवारिक स्तर पर किया गया बदलाव सराहनीय रहेगा। रुटीन लाइफ से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लेवेन्डर

मिथुन
आर्थिक स्तर पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है, आमदनी बढ़ने वाली है। जो लोग किसी रिश्तेदार से मिलने जाने का मन बना रहे हैं उनके लिए सही मौका है। किसी प्रीमियम प्रॉपर्टी को लेने का प्रयास कर सकते हैं, सफलता की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आप अपने परिणाम से संतुष्ट नजर आएंगे, मनोबल उंचा रहने वाला है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : केसरिया

कर्क
आप में से कुछ लोगों को एरियर या इंक्रीमेंट का शुभ समाचार मिलने वाला है। परिवार में होने वाले गेटटुगेदर में कई रिश्तेदारों से लंबे समय बाद मिल सकेंगे। विदेश जाने की संभावना बन रही है,कई नए और रोमांचक अनुभव मिलने वाले हैं। आज आप पढाई के क्षेत्र में कुछ साकारात्मक बदलाव की अपेक्षा रख सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सफेद

सिंह
अपनी आमदनी बढाने के लिए सटीक राह पकड़ने में कामयाब रहेंगे। कमजोर मनोबल वाले इंसानों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपके द्वारा सेल की जाने वाली प्रॉपर्टी के खरीददारों की कमी रहेगी। किसी पार्टी या समारोह की तैयारी में सउल्लास व्यस्त रहने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में अपनी मेहनत से आप खास मुकाम बना सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

कन्या
कुछ अच्छे निवेश का अवसर आपके सामने आने वाला है,आगे बढें। आत्मविश्वास की कमी वाले लंबी यात्रा के लिए ड्राइवर ले सकते हैं। यदि प्रॉपर्टी लेने का विचार कर रहे हैं तो अनुकूल स्थिति है आगे बढें। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने लिए ऊंचे आदर्श सेट कर सकते हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पर्पल

तुला
सैलरी में वृद्धि का सपना कुछ लोगों के लिए अब हकीकत बनने वाला है। बीमार चल रहे लोग अब पहले से बेहतर महसूस करेंगे,जल्द पूरा सुधार होगा। आप में से कुछ लोगों का वेकेशन पर जाने की सपना पूरा होता हुआ दिख रहा। आप किसी खेल गतिविधि में शामिल हो रहे हैं तो व्यस्तता के लिए तैयार रहें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

वृश्चिक
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। विदेश से किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल उत्साहजनक रहने वाला है। एक छोटे से वेकेशन का अवसर निकाल पाएंगे, रोमांचक समय बीता सकते हैं। घर के रेनोवेशन का काम करवाते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरुरी है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू

धनु
आर्थिक स्तर पर आप राहत महसूस करेंगे ,आमदनी बढने की उम्मीद है। जीवनसाथी के संग अच्छा तालमेल कोई घरेलू परेशानी बढने नहीं देगा। दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। रियल स्टेट का कोई डील करते समय आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद

मकर
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर पर मजबूत रहेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है, जमकर रोमांच के लिए तैयार रहें। आज घर को करीने से सजाने और उसके रखरखाव में व्यस्त रहने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है,कोई उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा

कुंभ
आप अपनी मेहनत और प्रयास से सेहत को ठीक रखने में सफल रहेंगे। घरेलू स्तर पर कोई सदस्य आपकी जिम्मेदारी बांट सकता है, राहत मिलेगी। एक छोटे से ब्रेक की उम्मीद रखने वालों के लिए खुश होने का अवसर है। जिन लोगों को एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी वो आज सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक

मीन
साइड बिजनेस से आमदनी होने की संभावना है, आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। आपको सहूलियत देने के लिए परिवार किसी हद तक जा सकता है,निश्चिंत रहें। दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। आपको पैतृक प्रॉपर्टी और पैसा हासिल होने का वक्त आ गया है,तैयार रहें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
टिप्स
- अपने कार्यालय या कार्यक्षेत्र में रोशनदान और लैंपशेड को साफ रखें, ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत एवं स्थायी बनाने के लिए फेंगशुई ची के प्रभाव को सक्रिय बनाया जा सके।
- अपने लिविंग रूम में विभिन्न किस्म की खुबसूरत नौ तस्वीरें लगाएं। अंक नौ सबसे शुभ होता है, इसलिए इस संख्या की प्रदर्षित तस्वीरों से सकारत्मक और खुशियों का प्रवाह बना रहता है।
- एक लाल लिफाफे में तीन सिक्के को डालकर अपने कंप्यूटर या मेज पर रखें। फेंगशुई में इन दोनों का आध्यात्मिक मिलन पैसे को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS