13 October 2021 राशिफल: बुधवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
13 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि है।
13 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा
योग: सुकर्मा , धृति
करण : विष्टि, बव, बालव
सूर्योदय : 06:24 AM
सूर्यास्त : 05:49 PM
ये भी पढ़ें : 13 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष
अपनी सेविंग्स से पैसे निकालकर चैरिटी करना आपको आत्मिक संतुष्टि दे सकता है। आप में से कुछ लोगों को एक गृहप्रवेश की पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलने वाला है। कई परेशानियों के बाद भी मानसिक रुप से शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। जब फिटनेस की बात आती है तो आप वहां किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार नजर आएंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

वृषभ
आप लक्ष्य के प्रति निष्ठावान हैं लेकिन यदि शैक्षणिक स्तर पर कोई समस्या है तो मुश्किल बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई गेम खेलना आपके आपसी प्यार और बंधन को मजबूत करेगा। महामारी ने भले ही आपके घूमने फिरने की रफ्तार धीमी कर दी है पर मौका मिलते ही ट्रिप प्लान करेंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :लेमन

मिथुन
स्कूल ग्रेड में सुधार लाकर आगे बढना आपकी प्राथमिकता रहेगी,कोई बाहरी मदद लिया जा सकता है। परिवार का युवा घर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें अकेले रहने के लिए सक्षम बनना पड़ेगा। योगा आपको मानसिक और शारीरिक रुप से मजबूती देगा,इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेज

कर्क
जिस रिपोर्ट को आप झुठलाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं,वो और फंसा सकता है,बेवजह प्रयास न करें। परियोजना के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके रखना सही है लेकिन आइडिया चोरी होने का खतरा है। नियमित मॉर्निंग या इवनिंग वॉक पर जाने का प्रयास किए जाने की संभावना है,उर्जावान महसूस कर पाएंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

सिंह
खिलाड़ियों के लिए परफार्मेंस से ज्यादा सोशल मीडिया पर ध्यान देना आपका प्रदर्शन खराब करेगा। व्यापार में आए प्रतिकूल परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने के लिए सभी जरुरी प्रयास कर पाएंगे।आप स्लिपिंग पैटर्न को डिस्टर्ब कर सुकून से काम नहीं कर सकते,इसलिए अपना साइकल फॉलो करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का ग्रे

कन्या
पढाई के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले स्कॉलरशिप के लिए प्रयास करेंगे,सफलता मिल सकती है। आप जैसे हैं वैसे ही बने रहना उचित है ,परिवार या समाज के लिए अपनी स्वभाविकता खोना जरुरी नहीं। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक

तुला
शैक्षणिक स्तर पर व्यवहारिक लक्ष्य तय करना आवश्यक है,इसे पाने में मदद मिलेगी। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। अपने दोस्तों के साथ आस पास के इलाके में घूमने जाना बेहद यादगार रहने वाला है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सियान

वृश्चिक
सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को शेयर करना सही नहीं ,अपनी प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है, आर्थिक नुकसान के संकेत हैं। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को थोड़ा दृढ रहना होगा,जंक फूड से दूरी बनाने की जरुरत है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा

धनु
परिवार के किसी सदस्य को अपना नजरिया समझाने के लिए आपको जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। प्रॉपर्टी बंटवारे के लिए आपको एक सक्षम वकील की जरुरत होगी,ताकि आगे की परेशानी से बचा जाए। जिस किसी ने आपको अपने यहां जॉब पर रखा है उसे संतुष्ट कर पाएंगे,लंबे समय तक नौकरी कर सकते हैं। खाने पीने के मामले में आपको थोड़ा दृढ रहने की जरुरत है,नियमित वर्कआउट से फिटनेस बरकरार रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बेबी पिंक

मकर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले आपको अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए, परेशानी हो सकती है। एक छोटा सा वेकेशन आपकी मानसिक सेहत के लिए अच्छा रहेगा, विदेश यात्रा का आनंद ले सकते हैं। किराये के घर में रहने वाले लोगों को समय पर किराया चुकाते रहना चाहिए।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पर्पल

कुंभ
परिवार के किसी नौजवान की अच्छी नौकरी लगने से आपका सर फक्र से उंचा होने वाला है। वर्तमान परिस्थिति में किसी अन्य देश के लिए पीआर नियुक्त करना आसान नहीं होगा। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : इंडिगो

मीन
परिवार के बुजुर्ग तीर्थ स्थल पर जाने की इच्छा जता सकते हैं, उनकी धार्मिक भावना का ख्याल रखेंगे। अच्छी सेहत की वजह से आप मानसिक तौर पर उत्साहित महसूस कर पाएंगे,मनोबल उंचा बना रहेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से होने वाली नियमित समस्या से बचने के लिए अपना वाहन खरीदने का प्लान करेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बेज
टिप्स
- यदि आप किसी व्यस्त इलाके में रह रहें हैं तो अपने घर और गली के बीच विंडचाईम लगा दें। विंडचाईम आपके घर तक शोर को नहीं आने देगा।
- अपने नाइट स्टेंड में चीनी मिट्टी के आधार वाला बल्ब लगाएं। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में भरोसा सुरक्षा और आराम का स्तर बढ़ता है।
- सही रास्ता पाने के लिए अपने दृढ सपने को लिखकर फ्रेम करा लें और इसे अपने सामने रखें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj ka Rashifal in Hindi
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #Aaj ka Horoscope
- #Tips of the Day #Aaj ka Horoscope Hindi
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS