14 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

14 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की दसवी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 14 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

आज का पंचांग

14 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : मृगशिरा

योग : व्याघात

सूर्योदय: 05:50

सूर्यास्त : 19:01


मेष

आर्थिक मामलों के लिए भाग्यशाली समय है। कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत सुधारने हेतु खाने-पीने की आदतों पर ध्यान देना होगा। परिजन आपके काम में दखलअंदाजी कर सकते हैं। यात्रा अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी पर कब्जा मिलना मुमकिन है। छात्र सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

लव फोकस- प्यार का बुखार चढ़ा रह सकता है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग -सफेद


वृष

कार्य क्षेत्र में आपके काम को पहचान मिलेगी। सेहत को प्राथमिकता देना समय की मांग है। घर में कोई शिकायती लहजे में बात करेगा। यात्रा थकान भरी रह सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

लव फोकस- लव प्रपोजल स्वीकार हो सकता है।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - लाल


मिथुन

प्रमोशन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। खाने पीने में परहेज आपको सेहतमंद रखेगा। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी की मदद करेंगे तो बदले में तारीफ ही मिलेगी।

लव फोकस- पुराने लव पार्टनर से मुलाकात मुमकिन है।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - बेबी पिंक


कर्क

कार्य क्षेत्र में अपने रवैये में बदलाव लाना लाभकारी रहेगा। सेहत के प्रति सजगता वरदान साबित हो रही है। माता-पिता की जिद के सामने झुकना पड़ सकता है। प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाएंगे। किसी शुभचिंतक के विचार आपका दिल छू सकते हैं।

लव फोकस- प्रेमीजन के साथ आपसी समझ बढ़ती जा रही है।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - फॉरेस्ट ग्रीन


सिंह

जीवन में सुधार हो रहा है। मित्रों या परिजनों के साथ यात्रा करना रोमांचक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। छात्रों के लिए सपने सच करने का समय है।

लव फोकस- प्यार में आपसी समझ बढ़ाने की जरूरत समझेंगे।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - मरून


कन्या

कार्य क्षेत्र में नए विचारों को अमल करने का मौका मिलेगा। सेहत के प्रति जागरूक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों को अपने पक्ष में रखने की कोशिश करें। यात्रा के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। पुश्तैनी जायदाद या धन-दौलत मिलने के योग हैं।

लव फोकस- प्यार की बात बनने में अभी कुछ समय लग सकता है।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - नेवी ब्लू


तुला

कार्य क्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। आबोहवा का बदलाव सेहत के लिए अनुकूल रहेगा। किसी का साथ यात्रा को दिलचस्प बना देगा। कार्य क्षमता बढ़ रही है, नए माहौल में घुल मिल रहे हैं।

लव फोकस- रोमांटिक विचार हावी रह सकते हैं।

शुभ अंक– 1

शुभ रंग - पीच


वृश्चिक

सितारों की चाल अनुकूल है, जीवन सुचारू रूप से चलेगा। घरेलू उपचार बीमारियों से निजात दिलाएंगे। ग्रामीण इलाके की सैर आनंददायी रहेगी। छात्रों के लिए समय मनचाहे रूप से विकसित हो रहा है। पुरानी यादें ताजा हो जाएगी।

लव फोकस- प्रेमीजन के साथ ड्राइव का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक– 8

शुभ रंग–फॉरेस्ट ग्रीन


धनु

कार्य क्षेत्र में आपकी सलाह पर अमल किया जाएगा। अच्छी सेहत पाने की दिशा में प्रेरित रहेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। छात्रों को उनकी परफॉरमेंस के लिए तारीफ मिलेगी। छात्र सभी के साथ अच्छी तरह से पेश आएंगे।

लव फोकस- रोमांटिक लाइफ में सुख, सुकून व प्यार बना रहेगा।

शुभ अंक– 22

शुभ रंग–गहरा नीला


मकर

कार्य क्षेत्र में दिन आराम से कटेगा। सेहत के अनुरूप नई दिनचर्या का निर्वाह करेंगे। पढ़ाई-लिखाई के सिलसिले में विदेश गमन संभव है। प्रॉपर्टी डील के दौरान भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। ध्यान लगाने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

लव फोकस- वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी महसूस नहीं होगी।

शुभ अंक– 5

शुभ रंग–तोतिया हरा


कुंभ

किसी के द्वारा अधूरा छोड़ा काम आप पूरा करेंगे और तारीफ के हकदार भी बनेंगे। दूर के नाते रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शैक्षिक स्तर पर प्रतिस्पर्धियों को मात देंगे।

लव फोकस- लव लाइफ में सुखद सरप्राइज आपके इंतजार में है।

शुभ अंक– 15

शुभ रंग - लाल


मीन

सफलता हासिल हो ही जाएगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की पाना आपके लिए अहम है। अच्छी फिगर पाने का सपना संजोए रखेंगे। पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। असमंजस दूर होंगे। बड़े मकसद में कामयाबी हासिल करने के लिए इंतजार करें।

लव फोकस- लव लाइफ की खूबसूरत शुरुआत होना मुमकिन है।

शुभ अंक– 22

शुभ रंग - इंडिगो

टिप्स

• बैठक में एक ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें पृथ्वी के पांचों तत्व का समावेश हो। इस उपाय से आपकी अच्छी किस्मत को बल मिलता है।

• जहां ढलान वाला छत है वहां छत पर या छज्जे पर एक छोटा सा आईना लगा दें। ऐसा करने से प्रतिकात्मक रुप में छत खुल जाएगा।

• स्नानघर का दरवाजा हमेशा बंद रखें। स्नानघर का दरवाजा खुला रहने से आपकी सक्रिय ऊर्जा का ह्रास होता है और आपके जीवन में प्यार को भी प्रभावित करता है।

Tags

Next Story