14 December 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
14 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
14 दिसंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : अश्वनी, भरणी
योग : परिघ, शिव
करण : वणिज, विष्टि, बव
सूर्योदय : 07:06 AM
सूर्यास्त : 05:26 PM
ये भी पढ़ें :Kharmas 2021-22: कल से शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानें खरमास में क्यों नहीं बजेंगी शहनाईयां

मेष
आज आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। पति-पत्नी का आपस में सामन्जस्य दिखेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। एक अच्छी स्थिति है। प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य तीनों में सुधार हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ
आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम के मामले में भ् स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नुकसान की आशंका है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मिथुन
आर्थिक मामले सुलझेंगे। किसी नवीन और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार के मामले में बहुत अच्छी स्थिति बन सकती है। मां काली की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होगी।

कर्क
रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की हो सकती है। मंगल और राहु की से आपका नुकसान कर सकती है। हाल में ही आपकी स्थिति निरंतर सुधार की ओर बढ़ेगी। अभी स्वास्थ्य पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ सकता है। प्रेम और व्यापार अभी भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह
भाग्यवश आज आपका कोई काम बन सकता है। आपके विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम आपका चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार और प्रेम दोनों मामले बेहतर हो सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें तो हर क्षेत्र में लाभ हो सकता है।

कन्या
आज सतर्क रहें वरना आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल होंगी। थोड़ा ध्यान देकर चलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम से अच्छे की ओर जाते हुए, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है। आप हमेशा महसूस करते हैं बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन जीत आपकी होगी और समय भी आ चुका है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला
आपके जीवन में नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से आपका विवाद खत्म होगा। आज बहुत ही अधिक रंगीन बने रह सकते हैं। छुट्टी सा महसूस करेंगे। बड़ा आनंददायक जीवन रहेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है। प्रत्येक मामले में अच्छी स्थिति है। मां काली की अराधना करें।

वृश्चिक
विरोधियों पर आज आप हावी पड़ेंगे। आपके समक्ष किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप निरंतर आगे जाते दिख रहे हैं। निर्णय लेने की क्षमता भी आज अच्छी रह सकती है। प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। पीली धातु पर्स में रखें।

धनु
भावनाओं में बहकर आज आप कोई निर्णय ना लें। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आपकी अच्छी स्थिति रहेगी। अभी संतान और प्रेम पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी निश्चित तौर पर दिख रही है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ
व्यवसायिक लाभ दिख रहा है। हर तरह के लोग साथ देते दिख रहे हैं। खासकर विपरीत लिंगी व्यक्ति की आपके जीवन में अधिक भूमिका है। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य बहुत बढ़िया दिख रहा है। मां भगवती की आराधना करें।

मीन
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम की स्थिति अत्यंत मधुर रह सकती है। कौटुम्बिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना अच्छा रहेगा।
टिप्स
- फ्यूज बल्ब को अपने शयनकक्ष में नहीं रहने दें । जैसे फ्यूज बल्ब रौशनी देने में सक्षम नहीं होता वैसे ही इसकी उपस्थिति से आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रवाह रुक जाता है ।
- शयनकक्ष की खिङकी को साफ रखें। जब आप खिङकी को साफ रखेंगे तो घर में खुशी बनी रहेगी ।
- दो अंगुठी को एक साथ लाल फीता से बांधकर नाइट लेम्प के उपर रखें । इससे पति पत्नी के संबंध में मधुरता, जुनून, प्यार और समर्पण बना रहता है ।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj ka Rashifal in Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #Aaj ka Horoscope Hindi
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips For happiness
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS