14 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

14 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
14 जनवरी 2021 का पंचांग
नक्षत्र : श्रावण
योग : वज्र
करण : बावा, बालवा
सूर्योदय: 07:18
सूर्यास्त : 17:40
मेष
सामाजिक जीवन रोमांच से भरा होगा। अच्छे कार्यों का अच्छा फल मिलने की संभावना है। सहकर्मी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में दूरियां कम करने की आवश्यकता है।
लव फोकस- प्रेम संबंधों में जो दूरियां बनी है उनको कम करें।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: पीच
वृषभ
अकेले लंबी यात्रा करने से बचें। नया व्यवसाय शुरू करने में शुभचिंतक सहायता करेंगे। परिवार को समय देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में हताशा हाथ लगने की आशंका है।
लव फोकस- प्रेम संबंधों में हताशा मिल सकती है।
लकी नंबर: 4
लकी कलर: डार्क टर्कोईज़
मिथुन
बुद्धिजीवियों में आप पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स की नज़रों में बने रहने की आवश्यकता है। घर में तनाव ख़त्म होने से खुशी का माहौल होगा। स्वास्थ में सुधार लाने के लिए समय अनुकूल है।
लव फोकस- नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: लेमन
कर्क
व्यवसाय में नया विकल्प लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सोच-समझकर खर्च करने से आर्थिक स्तिथि संतोषजनक रहेगी। परिवेश में बदलाव से स्वास्थ में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का योग है। लव लाइफ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
लव फोकस- लव लाइफ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 22
लकी कलर: डार्क ब्लू
सिंह
जीवनशैली में बदलाव से स्वास्थ अच्छा रहेगा। आय के नए विकल्पों को चुनने में समय व्यर्थ जा सकता है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। किसी पारिवारिक समारोह के आयोजन की संभावना है। किसी विशेष व्यक्ति के साथ मित्रता बढ़ सकती है।
लव फोकस- व्यस्तता के कारण लव लाइफ में मुश्किलें आ सकतीं हैं।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे
कन्या
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। निजी जीवन में अच्छी मनोदशा संतुष्टि देगी। पारिवारिक मामले सुलझाने में समय व्यर्थ होगा। विदेश यात्रा पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कागज़ी कार्रवाई पूरी न होने पर प्रॉपर्टी के मामलों में अड़चनें आएगी। सामजिक जीवन में आपके प्रयासों से लाभ होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से मनमुटाव ख़त्म होगा।
लव फोकस- पार्टनर के साथ समय बिताने से मनमुटाव ख़त्म होगा।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: लेमन
तुला
पोषक आहार से स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। व्यवसायिक जीवन में आपके सुझाव लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है। घर में तनाव का माहौल बना रहने की आशंका है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ रोमांचक होने के संकेत हैं।
लव फोकस- लव लाइफ रोमांचक होने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: लाइट रेड
वृश्चिक
आय में बढ़ोतरी के लिए नए विकल्प मिलने की संभावना है। परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नई एक्सरसाइज रूटीन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ को मजबूत बनाने की आवश्यकता होगी। निजी जीवन संतोषजनक रहेगी।
लव फोकस- निजी जीवन संतोषजनक रहेगी।
लकी नंबर: 5
लकी कलर:सी ग्रीन
धनु
अच्छी सलाह से निवेशों में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में होने के आसार हैं। दोस्तों के साथ बिताया समय आनंदमय होगा। सामाजिक जीवन संतोषजनक बना रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद होने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
लव फोकस- पार्टनर के साथ मतभेद होने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: पीच
मकर
व्यस्तता के कारण खुदके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपको प्रेरणा मिलेगी। अच्छी आदतें स्वास्थ के लिए लाभदायक होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होने के संकेत हैं। सामाजिक समारोह में दोस्तों/रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है।
लव फोकस- आप आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: डार्क ग्रे
कुंभ
फ़िज़ूलखर्च से आर्थिक स्थिति में कमजोरी आने के संकेत हैं। नई रोमांचक जगह जाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अच्छे प्रदर्शन से नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। वेकेशन पर परिवार की कमी खलेगी। प्रेम संबंध में घनिष्ठता आने की संभावना है।
लव फोकस- प्रेम संबंध में घनिष्ठता आएगी।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: मजेंटा
मीन
परिवारवाले निर्णय लेने में आपको प्रेरित करेंगे। फ़िज़ूलख़र्ची से बचकर पैसे बचाने में सक्षम होंगे। सक्रिय लाइफस्टाइल अपनाने से सेहत में सुधार होगा। दोस्तों से लंबे समय के बाद मिलने के आसार हैं।
लव फोकस- पार्टनर को समय देने की आवश्यकता होगी।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: ब्राउन
टिप्स
- एक गोल बहुपक्षीय क्रिस्टल को 18 इंच लम्बे लाल रंग के रिबन में बांधकर अपने बैठक के बांयी किनारे में रखें । क्रिस्टल की इंद्रधनुषी छटा और लाल रंग का संयोजन आपको गजब की उर्जा देता है और घर में धन की बरक्कत बनी रहती है ।
- अपने भविष्य के सपनों का सांकेतिक चित्र लगाएंसफलता मिलने में सहायक होगा।
- अपने कार्यक्षेत्र या कार्यालय में भाग्यषाली बांस को रखें। यह षांतिपूर्ण ऊर्जा का वाहक बनता है और आपके नकारात्मक कार्यों से मुक्ति दिलाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS