14 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की नवमी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की नवमी तिथि है।
आज का पंचांग
14 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : अश्वनी
योग : रवि
सूर्योदय: 05:17
सूर्यास्त : 18:51
मेष
कमीशन पर काम करने वालों के लिए स्थिर आय के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए अभी इंतजार कर लें। सेहत को लेकर आशंकित रह सकते हैं लेकिन चिंता की बात नहीं। बच्चों को धन का महत्व समझाने की कोशिश करेंगे। यात्रा लेकर आश्वस्त नहीं है तो इस पर अपना समय बर्बाद न करें। अपने पसंदीदा विषय में बेहद अच्छा कर सकते हैं। घर खरीदने का सपना सच हो सकता है।
लव फोकस- रोमांटिक प्रयासों की सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करने में अभी कुछ समय लग सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - बॉटल ग्रीन
वृष
करियर ग्राफ का जायजा लेने व इसे बढ़ता हुआ देखने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में कुछ भी महत्वपूर्ण करने के लिए इंतजार करें। जिम्मेदारी निभाने के लिए अभी यह समय अनुकूल नहीं है। टोटल फिटनेस पाना आपके लिए संभव है। परिवारिक परिस्थितियां सुधारने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। कोई करीबी छात्र अपनी परफॉर्मेंस के बल पर प्रशंसा हासिल कर सकता है। घर की साज सज्जा में बदलाव होना मुमकिन है।
लव फोकस- प्रेमीजन आपके प्यार की गंभीरता के बारे में और जानना चाहेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लैमन
मिथुन
आर्थिक स्थिति स्थिर बनी हुई है, चिंता की कोई बात नहीं। नियमित कसरत करना आवश्यकता बन गई है। नेटवर्किंग क्षमता के बावजूद बेहतर नौकरी पाने में लाभ नहीं हो पाएगा। घर में कुछ बदलाव करने के इच्छुक रहेंगे। समय की कमी के कारण बदलाव कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा। मौज मस्ती के लिए ड्राइव पर जाना तरोताजा कर देगा। छात्रों के लिए विशेष सफलता के योग बने रहेंगे। मनपसंद व्यक्ति के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
लव फोकस- प्रेम संबंध के लिए मिला जुला समय है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग - कॉफी
कर्क
उपलब्ध विकल्पों में सर्वोत्तम विकल्प को ही चुनेंगे। ये चुनाव आपको लाभ दिलाएगा और समृद्ध बनाएगा। अतिरिक्त ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए खेल कूद में दिलचस्पी लें। आपका जीवनसाथी किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकता है। उनका बचाव करने की पूरी कोशिश करें। संयुक्त परिवार में अपनी बात रखने के लिए साहस की जरूरत पड़ेगी। छात्र संतोषजनक तरीके से प्रगति कर रहे हैं। घर की परिस्थितियों में परिवर्तन संभव है।
लव फोकस- मूड के उतार चढ़ाव को काबू रखें, नहीं तो प्रेम संबंध में दरार आ सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
सिंह
सकारात्मक कदमों की वजह से धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी दूसरे के कारण आप संकट में पड़ सकते हैं। फिजिकल फिटनेस में कमी महसूस कर सकते हैं। लंबे समय से घर में कुछ बदलाव लाना चाह रहे हैं। ये समय परिवर्तन किए जाने के लिए सही है। छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा।
लव फोकस- किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लैवेण्डर
कन्या
मन के संदेह त्याग दें, जो आपका हक बनता है वो आपको मिलकर रहेगा। मीडिया में कार्यरत लोगों को उनके योगदान के लिए पहचान मिलेगी। सेहत संबंधी मामलों में एहतियात बरतने की जरूरत है। परिवार में बहुत कुछ होना संभव है। छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य की संभावनाएं निर्धारित होंगी। घरेलु मामलों से जुड़े फैसले को फिलहाल टाल दें। कुछ जातकों का घर का सपना पूरा होना संभव है।
लव फोकस- कामकाज की व्यवस्था के कारण प्रेम संबंध में मुश्किलें आ सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - हरा
तुला
नए उद्यम के इच्छुक लोगों के लिए ऋण का इंतजाम हो जाएगा। व्यवसायिक दायरे में आपको आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा मिलेगा। होम मेकर्स को उनके सौंदर्यबोध के लिए सराहना मिलेगी। कोई मित्र आपको सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। गृहणियां समाज के लिए कुछ कर गुजरने के लिए तत्पर रहेंगी। बुजुर्ग जातक सेहत का ध्यान रखें।
लव फोकस- जो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन किसी भी कारण से दूर है खुद को हताश महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - लाल
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सितारे साथ दे रहे हैं। अतिरिक्त आय के स्रोत मिलना मुमकिन है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां भरा सही समय रहेगा। मामूली बीमारी में घरेलू उपचार मददगार साबित होंगे। घर की मरम्मत से जुड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। विवादित प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। छात्र अपने विषयों पर अच्छी पकड़ बैठा पाएंगे।
लव फोकस- प्रेमीजन आपके लिए कुछ खास करना चाहेंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – लेमन
धनु
स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। काम की गड़बड़ के बारे में अधिकारियों को समझाना मुश्किल होगा। मित्र की सलाह फिटनेस कायम रखने में फायदेमंद रहेगी। घर में ब्लेम गेम की परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। मित्र रोमांचक योजना बना सकते हैं। जल्दी ही आप भी इस योजना के हिस्से बने रहे। संपत्ति का अटका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। घर के लिए लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं।
लव फोकस- जिसे पसंद करते हैं उससे अपने दिल की बात साझा करने का साहस और बटोरेंगे।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीच
मकर
व्यवसाय में आगे बढ़ने के सुनहरे मौक मिलेंगे। अनुमान लगाते हुए पैसा लगाना सही नहीं। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए सभी सावधानियां बरतें। मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय है।
छात्रों द्वारा किए गए प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। घर में बदलाव लाने के लिए नए आइडियाज पर काम कर सकते हैं।
लव फोकस- प्रेमी से मिलना मुश्किल हो सकता है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - नारंगी
कुंभ
उम्मीद के अनुसार आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाएगी। नौकरीपेशा जातकों को अप्रत्याशित समर्थन मिलने की उम्मीद है। इस समर्थन से आपका काम काफी आसान हो जाएगा। खानपान में परहेज अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पारिवारिक समारोह में आपको भरपूर प्यार मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। परिस्थितियां छात्रों के पक्ष में हो रही हैं। परिजनों के साथ मनोरंजक समय बीत सकता है है।
लव फोकस- लव पार्टनर के साथ रोमांचक समय बीतेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – गहरा बैंगनी
मीन
लंबे समय से अटके सभी कामों को पूरा करने के लिए अच्छा समय हैं। विभिन्न स्रोतों से धनागमन के योग बने रहेंगे। आपके द्वारा शुरू किया गया काम उत्साहजनक परिणाम देने वाला है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। परिवार के युवा जातकों को सलाह देने का समय हैं। आकर्षक शर्तों पर आपकी सम्पत्ति किराये पर चढ़ सकती है। ईश्वर की कृपा से छात्रों को सही समय पर मदद मिल जाएगी। रिश्तेदार या मित्र आपको घेरे रह सकते हैं।
लव फोकस- प्रेम संबंध के लिए अनुकूल दिन है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
टिप्स
• छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए बड़े आकार का दर्पण लगाएं। इससे कमरा भी बड़ा दिखेगा और आपके लिए नए अवसर भी आएंगे।
• यदि आप अपने पार्टनर का आकर्षण या साथ पाना चाहते हैं तो अपना बिस्तर कुछ इस तरह लगाएं जिससे कि इस पर तीन तरफ से बैठा जा सके।
• रसोई घर के लिए पूर्व दिशा सबसे बेहतर होता है। रसोई इसी दिशा में बनवाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS