14 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
14 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है जिसे वैनायकी चतुर्थी कहते हैं।
14 जून 2021 पंचांग
नक्षत्र : पुष्य
योग : ध्रुव
करण : वणिज
सूर्योदय : 5:44 AM
सूर्यास्त : 07:09 PM
त्यौहार और व्रत
महाराणा प्रताप जयंती
ये भी पढ़ें :Nag panchami 2021 : साल 2021 में नाग पंचमी कब है, जानें डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मेष
मूड स्विंग आज आपका दिन खराब कर दे इससे पहले ही थोड़ा सतर्क हो जाएं। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके अंदर का खालीपन दूर कर सकता है। छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का आमंत्रण मिलने वाला है, मौके को छोड़ नहीं सकते। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा कोई विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सी ग्रीन

वृषभ
सक्रिय जीवनशैली और सही डाइट की वजह से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से घर में अशांति पैदा होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण पद पर काम करने वालों को विदेश टूर पर भेजा जा सकता है। पढाई के क्षेत्र में कुछ बेहतर कर दिखाने का मौका है आपके पास ,इसे जाने न दें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन

मिथुन
आज आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है,उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर आप खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे। व्यापार के सिलसिले में या फिर छुट्टियां मनाने विदेश जाने का संयोग बन रहा है,तैयार रहें। सेल्फ मोटिवेशन आपको पढाई में बेहतर से बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित कर सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला

कर्क
सक्रिय जीवन शैली उचित डाइट आपके फिट और सेहतमंद रहने का मंत्र बनने वाला है। आप में स कुछ लोगों के घर का माहौल आज बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। आपका बिजनेस ट्रिप कामयाब रहने वाला है,नए सौदे होने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर निर्णय लेना अब अत्यावश्यक होता जा रहा है,ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य का साथ कुछ हासिल करने में बड़ा सपोर्ट साबित होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

सिंह
आज आप सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे,सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी। जब आपके परिवार का मामला आता है आप उनके लिए थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है आपको किसी की सेवा करके असीम खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ पर्यटक स्थलों पर जाना आपके लिए अभूतपूर्व अनुभव साबित होगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला

कन्या
फिटनेस को लेकर आपकी सजगता आपको फिट और सेहतमंद बनाए रखेगा। समय आ गया है कि आपको फालतू खर्च बंद कर बचत पर जोर देना चाहिए। जीवन साथी के प्रति प्यार और प्रशंसा घर के माहौल को अच्छा बना सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम करवाने वाले हैं,बदलाव से संतुष्ट रहेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है,सफल हो सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल

तुला
सेहत को लेकर चल रही समस्या अब पुरानी बात हो गई ,आप स्वस्थ महसूस करेंगे। जल्द ही आपके घर का माहौल रोमांच और मस्ती से सराबोर हो जाने वाला है। आप में से कुछ लोग एक बहुप्रतिक्षित यात्रा पर निकलने वाले हैं, इसका मजा लेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित पेपर का काम आज पूरा कर लिए जाने की संभावना दिख रही है। पढाई के क्षेत्र में आपको अपने सिनियर की सलाह को गंभिरता से लेने की जरुरत है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लेवेन्डर

वृश्चिक
शेप में वापस आन के लिए आप उचित सभी विकल्प पर हाथ आजमाने वाले हैं। आज आपके घर का माहौल बेहद साकारत्मक और उत्साहित करने वाला रहेगा। शहर से बाहर से कोई आमंत्रण मिलने वाला है,यात्रा करने के लिए तैयार रहें। आज आपको विरासत में कोई प्रॉपर्टी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला

धनु
शेप में वापस आने के लिए आपके द्वारा शुर किया गया प्रयास सफल रहने वाला है। कहीं दूर यात्रा पर जा रहे लोगों को अपनी निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी लेने वाले हैं,इससे आपका रुतवा बढने वाला है। समाजिक क्षेत्र में आप अपने काम के जरिये लोगों के दिल में जगह बना पाएंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सी ग्रीन

मकर
व्यायाम अब आपकी जींदगी का अहम हिस्सा बनने वाला है,इसका आनंद लेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने से खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना जीवन में ताजगी और उर्जा का संचार कर सकेगा। रियल स्टेट मार्केट में निवेश करना भविष्य में जबरदस्त फायदा दे सकता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कुंभ
शेयर का काम करने या सट्टेबाजी में लिप्त लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। आप जो कुछ भी करने जा रहे हैं उसमें जीवनसाथी का मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आप अपनी समझदारी से आज प्रॉपर्टी का विवाद सुलझाकर सुलह का रास्ता लेने वाले हैं। आपकी नेटवर्किंग क्षमता से पढाई के क्षेत्र में किसी को मदद पहुंचाया जा सकता है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मीन
आज अपनी सेहत को प्राथमिकता में रखने की जरुरत पड़ने वाली है,इस पर अमल करें। घर में किसी अनवांछित परिस्थिति से बचने के लिए पार्टनर को नजरअंदाज करने से बचें। लंबे इंतजार के बाद घर से कहीं निकलने का अवसर मिलने से उत्साहित रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी का पेपर साइन करने से पहले रेखांकित सभी विंदुओं को गहराई से समझ लें। पढाई के क्षेत्र में आप किसी की सहायता लेकर अपनी कमजोरियों को दूर कर सकेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला
टिप्स
बेड के नीचे कोई सामान न रखें यह असहमति और हानिकारक स्थिति उतपन्न करती है ।
शयन कक्ष के दक्षिणी -पश्चिमी कोने में या दाहिने हिस्से में दो लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं। प्रतिदिन इसे जलाने पर आपके रोमांस की उर्जा बनी रहती है ।
शयनकक्ष के चारों कोन में छोटे छोटे पत्थर रखें । इस उपाय से आपके प्यार के रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा का विकास होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS