14 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

14 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
  • जानें, आज का पंचांग

14 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और दिन सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

तिथि

षष्ठी

नक्षत्र

पुनर्वसु, पुष्य

करण

गर, वणिज, विष्टि

योग

शुभ, शुक्ल

सूर्योदय

06:43 AM

सूर्यास्त

05:28 PM


मेष

लाभ के साथ-साथ धन अधिक खर्च होगा। पूंजी निवेश ना करें। सहकर्मी सहयोग करेंगे। दिन दोस्तों के संग बिताएंगे।


वृषभ

विदेश जाने का सपना पूजा होगा। कारोबारी लोगों को लाभ होगा। बच्चों की तरक्की पर प्रसन्न नजर आएंगे। सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन

कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी और आमदनी होगी। घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। दिन मस्ती में बीतेगा।


कर्क

इमोशनल मूड में रहेंगे। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बच्चों से प्रेम से पेश आएं। गहरे पानी की ओर ना जाएं।


सिंह

आज सोच विचार कर ही बोलें, वरना झगड़ा हो सकता है। दोपहर बाद अचानक कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। कहीं से कोई उपहार मिल सकता है।


कन्या

आपके दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी से तू तू मैं मैं हो सकती है। समय रहते ही सुलह हो जाएगी।


तुला

नई और आर्थिक योजनाएं बनेंगी, जोकि अपार लाभ कराएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के संग अच्छा समय बितेगा। सेहत में सुधार होगा।


वृश्चिक

महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आज का दिन शुभ है। आपके सभी काम पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे।


धनु

कारोबारी यात्रा के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। रूके हुए पैसे मिल सकते हैं। तरक्की का योग है। पुरानी रंजिशें दूर होंगी।


मकर

मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।


कुंभ

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।


मीन

फालतू के खर्च बढ़ेंगे। आंखों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। जीवनसाथी के मनमुटाव हो सकता है। दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story