15 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की दशमी तिथि है।
आज का पंचांग
15 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : भरणी
योग : शूल
सूर्योदय: 05:54
सूर्यास्त : 19:11
मेष
घर में जश्न का सा माहौल बना रहेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी दांवपेंचों की ओर भी ध्यान दें। छात्रों की क्षमताएं निखरकर आ रही हैं। धन बचाने के लिए जीवनशैली में जरूरी बदलाव लाएंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां प्रतिकूल बनी रह सकती हैं। आपकी परफोर्मेंस में कमियां होना संभव है।
लव फोकस-रोमांस के लिए समय निकालें। लव पार्टनर का साथ तरोताजा कर देगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - पीच
वृष
सूझबूझ से खर्चे करना समय की मांग है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम कर पाना मुमिकन होगा। हालांकि आपको विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर नकारात्मक विचार हावी हैं। घर के सदस्य आपकी आलोचना कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की बुकिंग अमांउट जमा करवा सकते हैं। छात्र किसी संस्था का हिस्सा बनेंगे।
लव फोकस-प्रेमीजन के मूड को समझने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का नीला
मिथुन
मिल रही सलाह पर गौर जरूर करें। सलाह पर अमल करने से आपको ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियां निभा खुशी व संतोष प्राप्त होगा। फिटनेस के मामले में कुछ नया अपना सकते हैं। छात्रों को नेटवर्किंग करने से झिझकना नहीं है। हाथ आए मौके को हाथ से ना जाने दें। कोई आपको फंसाने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें।
लव फोकस-प्यार के इजहार में झिझक कैसी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सुनहरा भूरा
कर्क
किसी खास जरूरत के लिए धन बचा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपके सुपुर्द हो सकता है। वजन घटाने की जरूरत महसूस होगी। बच्चों की पढ़ाई -लिखाई में मदद करें। आपकी मदद से बच्चे आगे बढ़ सकेंगे। यात्रा के दौरान विलंब हो सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुकूल समय नहीं है।
लव फोकस-लव पार्टनर के साथ आंतिरक बातें साझा करेंगे।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग - गुलाबी
सिंह
धन संबंधी मामलों में किसी से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चौकस रहने की जरूरत है। फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पारिवारिक परिस्थितियां काबू में हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। पुराने सामान से छुटकारा पाने की कोशिश करें।
लव फोकस-रोमांस आज आपकी प्राथमिकता नहीं होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - लेमन
कन्या
सेहत साथ दे रही है, समय का आनंद लें। विचार ना भी मिलें तो भी दूसरों के विचारों की कद्र करें। नियमित रूप से कसरत करते रहें। घर में कोई आपसे नजरें चुरा सकता है। इस सदस्य के मन की बात जानने की कोशिश करें। मनचाही कीमत में प्रॉपर्टी की डील हो सकती है। छात्रों को कड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ सकता है।
लव फोकस-किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - मरून
तुला
धन की मजबूत स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। रोजमर्रा के रुटीन से छुटकारा पाना चाहेंगे। फिटनेस को लेकर सतर्क रहेंगे। किसी से कोई राज की बात उगलवा सकेंगे। सड़क द्वारा यात्रा सुविधाजनक रहेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त व्यस्त रख सकती है। छात्र अपने मकसद में कामयाब होंगे।
लव फोकस-किसी को देखकर पुराना प्यार याद आ सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हल्का ग्रे
वृश्चिक
टैक्स संबंधी मामले सुचारू रूप से चलाएंगे। अपनी तारीफ सुनकर झिझकें नहीं। सेहत को लेकर अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। किसी बिल्डर के साथ एग्रीमेंट फाइनल हो सकता है। छात्र विषयों के चुनाव को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। राय ले लेना सही रहेगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी।
लव फोकस-उदासीन प्रेम संबंध में जान डालने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - फूशिया
धनु
नए तरीके से पुराना काम करना आनंदित करेगा। कार्यक्षेत्र में पदाधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। जिन चीजों से एलर्जी हो, उनसे दूर रहें। परिजन आपके फैसलों का विरोध कर सकते हैं। प्रॉपर्टी पर कब्जा मुमकिन है। मकान की किश्तें पूरी होती दिख रही हैं।
लव फोकस-किसी के साथ आंखें चार होना मुमकिन है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - सफ़ेद
मकर
लग्जरी आइटम खरीदने के लिए धन जुटाएंगे। कोई काम का बोझ साझा करेगा। परिजन की सेहत बिगड़ सकती है। परिवारवालों के प्रति सहानुभूति रखें। प्रॉपर्टी बुक करवाने के योग हैं। छात्रों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।
लव फोकस-लव लाइफ बेहतरीन दौर से गुज़र रही है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग - नारंगी
कुंभ
फिजूलखर्ची से बचना होगा। बैंक बैलेंस आत्मविश्वास बढ़ाएगा। जूनियर्स को काम सौंपें, उनपर भरोसा जताएं। फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कोई अचानक आकर आपको सरप्राइज़ दे सकता है। छात्रों की परफोरमेंस बेहतरीन बनी रहेगी।
किसी के साथ किसी फंक्शन या पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
लव फोकस-लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हल्का पीला
मीन
सहयोगियों का साथ बना रहेगा। पिछले दिनों किए गए निवेश लाभ देने लगे हैं। वर्चुअल जिम ज्वाइन करने का इरादा बनाएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। घर बनने का सपना साकार हो सकता है। छात्रों को सफलता मनचाहे रूप से मिल सकती है। घर की साज सज्जा में बदलाव की इच्छा रहेगी।
लव फोकस-लव लाइफ रॉकिंग रहेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गहरा ग्रे
टिप्स
1. जल सभी संस्कृतियों में बहुतायत का एक प्रचीन प्रतीक है। इस अनुसार फेंगशुई फव्वारे का प्रयोग करें। यह फव्वारा धन-संपदा, सेहत और शक्ति को आकर्षित करता है।
2. अपने बच्चों के कमरे के उत्तरी, उत्तर-पूर्व या पश्चिमी क्षेत्र में ग्लोब रखें। इनसे फेंगशुई की सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा।
3. ध्यान रहे कि आपकी रसोई में गैस-स्टोव उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं रहे। उत्तर-पश्चिम दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, इसलिए सुख व शांति को नष्ट होने से बचाना जरूरी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS