15 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

15 June 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

15 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

15 जून 2021 पंचांग

नक्षत्र : आश्लेषा

योग : व्याघात

करण : बावा, बालवा

सूर्योदय : 5:26 AM

सूर्यास्त : 07:15 PM

ये भी पढ़ें : Masik calendar june 2021 : जून माह में कौन से व्रत और त्योहार आएंगे, एक क्लिक में जानें मासिक हिंदी कैलेंडर जून 2021


मेष

लंबे समय से चल रही किसी शारिरीक समस्या पर घरेलू नुस्खा कारगर साबित होगा। परिवार में होने वाले किसी समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर उत्साहित रहेंगे। जो लोग परिवार के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं,एक यादगार यात्रा का आनंद ले सकेंगे। प्रॉपर्टी सेल करने वालों को आज अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू


वृषभ

अच्छी जीवनशैली की वजह से आप सेहतमंद रहने का आनंद ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आज आपके सलाह की सख्त जरुरत पड़ने वाली है। सड़क पर चलते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है,ध्यान रखें। प्रॉपर्टी का विवदित मामला आज आपसी समझौते से सुलझा लिया जाने वाला है। जिन लोगों को अपने रिजल्ट का इंतजार है उन्हें खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग :परपल


मिथुन

नए डाइट और फिटनेस प्लान का फायदा जल्द ही आपको नजर आने वाला है। परिवार का कोई नौजवान आज अपनी गतिविधि से आपको निराश करने वाला है। आज आप बिना किसी पूर्व योजना के दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा रखने वाल इस क्षेत्र में आगे बढ सकते हैं,स्थिति अनुकूल है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मरुन


कर्क

फिटनेस के लिए आपके द्वारा की जा रही मेहनत कामयाब होती नजर आ रही है। आर्थिक स्तर पर आपको समस्या रहेगी,लेकिन जल्द ही इससे निकल सकते हैं। यदि आप घरेलू स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो पहले सबका विश्वास हासिल करें। पढाई के क्षेत्र में आपका परिणाम उम्मीद से भी बेहतर रहने की उम्मीद दिख रही है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सफेद


सिंह

लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में अब तेजी से सुधार के संकेत मिलेंगे। आपकी खुशी अपनों में निहित है, कुछ करीबी लोगों के साथ खुशनुमा दिन बिताएंगे। धार्मिक विचारधारा के लोग आज मानसिक शांति के लिए पूजा पाठ करवाने वाले हैं। प्रॉपर्टी का व्यायापर करने वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक हो सकता है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :हल्का हरा


कन्या

घरेलू उपाय आपके लिए किसी चमत्कार सदृश काम करने वाला है,आजमा कर देखें। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता पर आज उत्साह जैसा माहौल रहने वाला है। यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए सफर रोमांच और मस्ती से भरपुर रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इसकी तलाश शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : कॉफी


तुला

आपको अपने नियमित व्यायाम से छोटा सा ब्रेक लेने का फायदा मिल सकता है। आपकी खुशी चाहने वाले परिजन जरुरत के समय आपके साथ बने रहने वाले हैं। आज आपका बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है,कोई बड़ी डील हो सकती है। आप में से कुछ लोगों को विरासत के तौर पर संपत्ति मिलने वाली है,तैयार रहें।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : मरुन


वृश्चिक

वित्तीय स्तर पर आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है,हौसला रखें। आपके गाइडेंस से परिवार का कोई सदस्य अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेगा। रियल स्टेट मार्केट में आपके द्वारा किया गया प्रयास अब परिणाम में बदलने वाला है। पढाई के स्तर पर आप लगातार अच्छा करने से आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नेवी ब्लू


धनु

आप में से कुछ लोग आज शेप में वापस आने के लिए व्यायाम शुरु कर सकते हैं। आज घर के लिए जो कुछ भी प्लान करेगें उसमें जीवनसाथी की रजामंदी शामिल होगी। व्यस्त रास्ते पर जाने से बचना आज आपके लिये सही रहेगा,बेवजह की परेशानी से बचेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी मार्केट में पैर जमाना चाहते हैं उन्हें अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद है। पढाई के मामले में किसी की कड़ी नजर आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू


मकर

सही खान पान आपकी अच्छी फिटनेस का राज है,इसे मेंटेन रखने वाले हैं। यात्रा के दौरान किसी अच्छे सहयात्री का साथ सफर को रोचक बना सकता है। आप में से कुछ लोग आज अपने लिए जमीन या मकान खरीदने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा जमा किया गया असाइनमेंट शानदार रहेगा

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा


कुंभ

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,व्यायाम करना जारी रखेंगे। बचत के लिए प्रतिबद्ध रहकर बजट पर महसूस किया जाने वाला तनाव कम कर सकेंगे। जिस किसी यात्रा पर जाने वाले हैं किसी का साथ मिल जाना इसे और रोचक बना देगा। पढाई के क्षेत्र में मिली सफलता और बेहतर करने का आत्मविश्वास मजबूत कर सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गोल्डेन


मीन

अपनी फिटनेस के प्रति चिंता आपको व्यायाम और उचित डाइट के लिए प्रेरित करेगा। अपने काम से क्लाइंट को प्रभावित करने में असफल रहेंगे,दुबारा प्रयास करना चाहिए। आप में से कुछ लोगों को शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल ट्रिप के लिए जाना पड़ सकता है। यदि प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में चल रहा है तो आगे बढें,आज लक आपके अनुकूल है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मरुन

टिप्स

  • आप अपने बिस्तर के आसपास दो लाल रंग के दिल का आकार लेकर रखें। यह आपके रिश्ते को मजबूती देगा ,और यदि आप अकेले हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाएगा ।
  • आदर्श प्यार पाने के लिए पिओनी के पौधे की तस्वीर अपने बैठक की दक्षिणी दीवार पर लगाएं ।
  • खाने की मेज पर गुलाबी नारंगी और हरे रंग का कपङा बिछाएं। इस उपाय से खाने वाले लोगों में खाने के प्रति प्यार बढता है भूख बढती है और साथ ही साथ खाने वाले का पाचन भी मजबूत होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story