16 April 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
16 April 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
16 अप्रैल 2021 का पंचांग
नक्षत्र : रोहिणी, मॄगशिरा
योग : सौभाग्य, शोभन
करण : विष्टि, बव
सूर्योदय : 06:20 एएम
सूर्यास्त : 06:39 पीएम
ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : सपने में दिख जाए आपको ये चीज तो समझ लें अब बदलने वाला है आपका भाग्य
मेष
दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताने का अवसर मिलने वाला है। घरेलू स्तर पर बनाई गई योजना को लेकर सभी उत्साहित रहेंगे। सही रास्ता चुनकर आप यात्रा में लगने वाले समय को बचा सकते हैं। प्रॉपर्टी मार्केट में काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजा
वृषभ
किसी के क्षणिक गुस्से को सह लेने से परिवार में शांति रहेगी। आप अपनी मेहनत से फिट और उर्जावान बने रह सकते हैं। स्टॉक मार्केट का काम करने वालों को आज सतर्क रहना होगा। आपको किसी कमिटी या एजेंसी का हेड बनाए जाने के संकेत हैं। किसी पुरानी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए खबर प्रचारित करना होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
मिथुन
आज परिवार में लोगों से साथ खुशनुमा समय बिताने वाले हैं। विदेश से आने वाले किसी सदस्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फायदा आगे नजर आएगा। लोन की अपेक्षा रखने वालों को सफलता मिल सकती है। यात्रा में देरी होने के संकेत हैं,योजनानुसार निकलना होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
कर्क
पढाई के क्षेत्र में पेंडिंग पड़े कई काम की वजह से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत अब कामयाब होती नजर आ रही है। परिवार में किसी के साथ होने वाली बहस से आपका मूड खराब रहने वाला है। नए डाइट प्लान से आपके उपर चमत्कारिक प्रभाव पड़ेगा,सेहत अच्छी रहेगी। आमदनी बढने की संभावना है,आर्थिक मजबूती से उत्साहित रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
सिंह
परिवार में किसी से हो रही परेशानी को लेकर बात करने की जरुरत है। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी सलाह को नजरअंदाज किया जा सकता है। आपके द्वारा अप्लाई किया गया लोन पास हो जाने की संभावना है। कहीं दूर यात्रा पर जाने से पूर्व मौसम का अनुमान लगा लेना जरुरी है। कोई पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम पर आने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
कन्या
आज पुश्तैनी संपत्ति को अच्छी कीमत पर बेचने में सफलता मिलने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति आपके उम्मीद से थोड़ी प्रतिकूल रहने के संकेत हैं। समाजिक क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होगी,शोहरत बढने की संभावना है। लंबे समय बाद किसी से मिलना संभव होगा,पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीच
ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : नवरात्रि में क्यों लाभकारी है सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ, एक क्लिक में जानें इसकी विधि
तुला
किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्सपर्ट की सलाह ले लेना सही रहेगा। अचानक आमदनी बढने की संभावना है,आर्थिक मजबूती के संकेत हैं। आपको फिट रखने के लिए कोई गाइड करने का प्रयास कर सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई निर्णय जल्दबाजी में लेना सही नहीं होगा। प्रॉप्रटी डीलर के लिए आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : स्यान
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में अवसर का लाभ लेने के लिए सही समय पर कदम उठाना होगा। आज करीबी लोगों का कुछ अच्छा शब्द आपको साकारात्मक बनाए रखेगा। पढाई के क्षेत्र में कोई बड़ा स्किल सीखने में कामयाब रहने की उम्मीद है। किसी बड़ी खरीददारी के लिए आपको और इंतजार करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
धनु
किसी सर्विस को लेते समय बारिकी से समझे बिना आगे बढने से बचें। किसी को दिया गया उधार आसानी से वापस मिलना संभव नहीं लग रहा। बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहें,सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स तनाव दे रहा है तो इससे निकलने का रास्ता निकालें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फरोजा
मकर
गृहणियां घर को नए रुप से सजाने की चाहत को आकार देने वाली हैं। किसी काम को अधूरा छोड़ने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपके ट्रैवल प्लान में आखिरी वक्त पर बदलाव होने की संभावना है। पूर्व में किए गए निवेश से आपको अपेक्षित आमदनी आने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
कुंभ
अच्छे नेटवर्किंग के कारण आज आपकी डिमांड बढने की संभावना है। अच्छे अकोमोडेशन की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आपकी देखभाल परिवार के किसी सदस्य को प्रभावित करने वाली है। जीवन में एकरसता तोड़ने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में खास अहमियत रखने का एहसास दिलाया जा सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी बड़ी डील को पूरा करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिंक
मीन
वित्तीय मामले में एक बार आप कोई निर्णय ले लेंगे तो उसे करके ही छोड़ेंगे। परिवार में किसी की सच्चाई जानकर आपको नजरिया बदलना पड़ सकता है। विदेश यात्रा पर गए लोग कई चुनौतियों के बावजूद ट्रिप का आनंद ले सकेंगे। मेहनत और आत्मविश्वास से पढाई में आ रही समस्या को दूर कर पाएंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
टिप्स
- शयनकक्ष से दोस्तों और सगे संबंधियों की तस्वीर हटा कर रखें यहां सिर्फ पति पत्नी की रोमांटिक तस्वीर होनी चाहिए। शयनकक्ष में पति पत्नी के अलावा किसी और की तस्वीर होने से आपके रोमांटिक क्षण में ध्यान भटक सकता है।
- अपने ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को उजागर करें। ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को लेम्प लगा कर रौशन करें इससे साकारात्मक उर्जा मिलती रहती है।
- चीनी मिट्टी के बरतन में पौधा लगाएं ।यह आपके संबंध को मजबूत और स्थिर बनाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS