16 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

16 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
16 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 july 2020:आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, और आज कामिका एकादशी व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।

आज का पंचांग

16 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : कृत्तिका

योग : रवि

सूर्योदय: 05:17

सूर्यास्त : 18:50


मेष

अपनी आर्थिक स्थिति की समीक्षा करें, उसमें गिरावट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ने के लिए तैयार रहेंगे। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के कारण एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी से प्यार मिल रहा है, उसका साथ बना रहेगा। जिस सम्पत्ति में रुचि रखते हैं वह आपकी जेब की पहुंच से बाहर हो सकती है। छात्र जो भी करेंगे बेहतरीन ही करेंगे।

लव फोकस- विवाह योग्य जातकों की विवाह की बात पक्की हो सकती है।

शुभ अंक -18

शुभ रंग - लेमन


वृष

खर्चे करते वक्त पहले से कहीं अधिक सावधान रहने की जरूरत होगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के लिए अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या का पालन करना आपको फिट और स्वस्थ रखेगा। घर से दूर रह रहे जातक घर लौट सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा मुद्दा एक गंभीर मोड ले सकता है। छात्रों के लिए इच्छापूर्ति का समय है। दोस्तों के साथ आनंद लेने का समय है। मिलकर कोई योजना भी बनायी जा सकती है।

लव फोकस- आप जिसे पसंद करते हैं वह भी आपको पसंद कर सकता है।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - गहरा आसमानी नीला


मिथुन

भविष्य के महत्वपूर्ण खर्चे के लिए धन बचाने की जरूरत है। व्यवसाय में आबाध रूप से आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका काम असाधारण होगा और आपको तुरंत पहचान दिलाएगा। सेहत को अपनी प्राथमिकता बनाएं। बुजुर्ग जातक मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। घर के काम मिल बांटकर करें। पैतृक संपत्ति को नया रूप देने की जरूरत पड़ सकती है।

लव फोकस- रोमांटिक मूड बनाने में आपके पार्टनर अहम भूमिका निभाएंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - सुनहरा भूरा


कर्क

आकर्षक स्कीमों में निवेश किया गया पैसा अच्छे रिटर्न देना शुरू कर सकता है। व्यवसाय में आपकी सफलता निश्चित है। जटिल परिस्थितियों को संभालने का काम कर पाएंगे। जंक फूड से तौबा करें। प्रॉपर्टी पर कब्जा मिलना संभव है। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को उपयुक्त काम मिल सकता है। सामाजिक प्रतिबद्धता का निर्वाह करने की आवश्यकता पड़ेगी। सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए समय निकालना होगा।

लव फोकस- लव लाइफ में जान डालने की जरूरत है।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - भूरा


सिंह

फिज़ूल खर्ची की आदत रोकना आपके लिए जीत जैसा होगा। इससे आपको धन बचाने में मदद मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ अच्छी समझ विकसित करने में सफल रहेंगे। अच्छी सेहत के मद्देनजर कसरत के रुटीन में बदलाव लाने की सलाह है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंद प्राप्त करेंगे। सम्पत्ति प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी होंगी। छात्र सफलता की ऊंचाईयों छुएंगे।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग - सफ़ेद


कन्या

आपकी जीवनशैली खर्चीली बनी हुई है। अपनी धन की स्थिति का आंकलन करते हुए ही खर्चा करें। कार्यक्षेत्र के अधूरे काम निपटाने के लिए अनुकूल समय है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। सम्पत्ति सौदे के दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। छात्रों का अच्छा प्रदर्शन उनके लिए आगे बढ़ने के दरवाजे खोल देगा। निकट जनों से मिलने के लिए अवकाश लेना संभव है।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ रोमांचक शाम बिता सकते हैं।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - गुलाबी


तुला

समय की बर्बादी हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों को एरियर को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जिन जातकों की चिकित्सा होनी है वह सफलतापूर्वक हो जाएगी। परिवार को पहले से ज़्यादा समय दे पाएंगे। प्रॉपर्टी की मरम्मत करवा सकते हैं। छात्रों को छात्रवृति मिलना मुमकिन है। छात्रों की मेहनत सकारात्मक नतीजे लाएगी।

लव फोकस- प्रेम संबंध में किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग - हल्का लाल


वृश्चिक

आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। कामकाज में नए विचारों को लागू करेंगे। इससे अपेक्षित आय के स्रोत खुलेंगे। सेहत संबंधी उतार चढ़ाव बने रहेंगे। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। विदेश यात्रा सफल रहेगी। छात्र उच्च शिक्षा के लिए नामांकित हो सकते हैं। गृहणियां घर में बदलाव लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

लव फोकस- लव पार्टनर से मिलने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

शुभ अंक -10

शुभ रंग - कॉफ़ी


धनु

रियल इस्टेट में निवेश करना भाग्यशाली साबित होगा। अच्छे प्रदर्शन के कारण प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। सेहत साथ निभा रही है, चिंता की कोई बात नहीं। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बात को समझेंगे। उनके साथ अपनी परेशानियों को साझा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा करना मज़ेदार रह सकता है। छात्रों की परफॉर्मेंस संतोषजनक बनी रहेगी। इच्छा पूर्ति का दिन साबित हो सकता है।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग - गहरा ग्रे


मकर

उपहार स्वरूप धन प्राप्ति हो सकती है। अस्वस्थ जातकों की सेहत में सुधार आएगा। निजी प्रेक्टिस करने वाले जातकों को अपने काम का प्रचार करना होगा। परिवार आपकी प्राथमिकता बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित काम में किसी पर तो भरोसा करना ही पड़ेगा। छात्रों के सपने पूरे होंगे, मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक रूप से सक्रिय भागीदारी के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

लव फोकस- प्यार में कुछ बातें अपने आप ही समझ आ जानी चाहिए।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - बैंगनी


कुंभ

आर्थिक स्थिरता के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी बदलने से आपको बेहतर वेतन और भत्ता मिलने की संभावना है। एडवर्टाइज़ देकर खाने पीने का लालच ना करें। घर के बड़े बुजुर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। प्रॉपर्टी के शुभ संयोग बन रहे हैं। छात्रों को नोट्स का आदान प्रदान का फायदा होगा। सपने सच करने का समय है।

लव फोकस- प्यार में मीठी नोंकझोंक बनी रहेगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - हल्का गुलाबी


मीन

नेटवर्किंग के जरिये काम मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपका साथ देंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले हर तथ्य और आंकड़े को सही से समझें। निवेश से मन मुताबिक़ लाभ नहीं हो रहा है। खाने पीने में परहेज के सेहत पर अच्छे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। छात्र टाइम मैनेजमेंट कर पा रहे हैं। इस कारण उनका प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है।

लव फोकस- सिंगल जातकों की वेवलेंथ किसी के साथ मैच हो सकती है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - गहरा पीला

टिप्स

1. खाने की मेज को बाथरूम के दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। यह परिवार के सदस्यों या अतिथियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित कर सकता है।

2. घर के पूर्वी हिस्से में लकड़ी के टुकड़े या पौधे का इस्तेमाल करें। इनमें लकड़ी के फर्नीचर वगैरह भी हो सकते हैं। यह फेंगशुई उपाय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

3. घर की आवोहवा अच्छी बनी रहे इसलिए जितना संभव हो सके घर को प्राकृतिक रोशनी से प्रकाशित रखने के लिए खिड़कियां खुली रखें।

Tags

Next Story