16 March 2020 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

16 March 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में माता शीतला की पूजा करने से पूजा का फल कई गुना मिलता है। इसके साथ ही आज अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त भी है। जिसकी वजह से आज का दिन काफी शुभ है। इसके साथ ही कैसा रहने वाला है आपकी राशि का हाल आइए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाकर पहले कुम्हारनी को प्रसाद स्वरूप दें और बाद में स्वंय ग्रहण करें।
16 मार्च 2020 का पंचांग
- नक्षत्र :ज्येष्ठा
- योग :सिद्धि
- करण : बालव
- सूर्योदय: 06:29
- सूर्यास्त : 18:30
16 मार्च 2020 मेष राशिफल
गृहणियां नई नई चीज़ें बनाकर संतुष्ठ महसूस करेंगी। किसी नई जगह यात्रा पर जाने के योग हैं। नए घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
काम की परेशानी की वजह से सेहत भी प्रभावित रहेगी।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
निवेश करने से पहले घरवालों की सलाह अवश्य ले लें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-नारंगी
16 मार्च 2020 वृषभ राशिफल
लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। पढ़ाई में अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहेंगे। अपने करीबियों के संपर्क में रहें। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
तीर्थ यात्रा पर जाकर शांति महसूस करेंगे।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन
16 मार्च 2020 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद ना होने दें। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन करें।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
फिजुलखर्ची की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग -गोल्डन ब्राउन
16 मार्च 2020 कर्क राशि
किसी समारोह के आयोजन में कोई आपकी मदद कर सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आपके साथी का मूड कहीं घूमने का नहीं करेगा।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
मानसिक परेशानियां दूर होंगी।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
पैसों कमाने के लिए शॉर्टकट न अपनाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-मरुन
16 मार्च 2020 सिंह राशिफल
परिवार का माहौल अशांत हो सकता है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में कोई आपसे मदद मांग सकता है। सही जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बचत की आदत अपना सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-कॉफी
16 मार्च 2020 कन्या राशिफल
गृहणियां घर के काम में व्यस्त रह सकती हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने का प्लान कर सकती है। पढ़ाई किसी का मार्गदर्शन लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव हो सकता है। आज आपका आपके साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
सैर करने से सेहत में सुधार हो सकता है।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
पैसों के मामले में धोखा हो सकता है सावधान रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-पीला
16 मार्च 2020 तुला राशिफल
परिवार के किसी सदस्य को स्पेस की ज़रूरत है। किसी ऑफिशियल टूर पर जाना नहीं टल सकेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
युवा लोग नया स्पोर्टस ज्वॉइन कर सकते हैं।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
गृहणियां बजट बनाकर चलने में कामियाब होंगी।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग-सफेद
16 मार्च 2020 वृश्चिक राशिफल
परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी यात्रा में समस्याएं आ सकती हैं। पढ़ाई से सभी का दिल जीतने में सफल होंगे। आपको पसंद करने वाला कोई व्यक्ति ज़रूरत के समय मदद करेगा।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए योग करें और व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय बढ़ाने के लिए मेहतन करनी पड़ेगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग-मजेंटा
16 मार्च 2020 धनु राशिफल
भाई-बहन या बच्चों के विवाह की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। विदेश यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। किसी से पहली नज़र में प्यार हो सकता है।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
वज़न नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
शेयर मॉर्किट में निवेश का जोखिम न लें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-कॉफी
16 मार्च 2020 मकर राशिफल
किसी खूबसूरत जगह जाना यादगार अनुभव रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत की ज़रूरत है। जल्दबाज़ी में कहीं कोई बात आपके साथी को नाराज़ कर सकती है।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
गर्दन में दर्द हो सकता है।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी बीमारी में आज खर्च हो सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग-पैरेट ग्रीन
16 मार्च 2020 कुंभ राशिफल
पढ़ाई में लगातार अभ्यास करने से फायदा होगा। किसी प्रतिष्ठितित व्यक्ति से मदद मांगने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
परिवार के किसी बुज़ुर्ग की सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी दोस्त की मदद से पैसे कमाने की कोई नई स्कीम मिल सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग -हल्का नीला
16 मार्च 2020 मीन राशिफल
किसी मेहमान के अचानक आने से नाराज़ हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर काम का दबाव रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के लिए ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल पाएंगी। किसी स्कूल के दोस्त की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
आज आप अपने आपको स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-पीच
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS