16 November 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
16 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।
16 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: रेवती, अश्विनी
योग: सिद्धि, व्यातीपात
करण: बालव, कौलव, तैतिल
सूर्योदय : 06:40 AM
सूर्यास्त : 05:22 PM
ये भी पढ़ें :Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा कब है, जानें सहीं तिथि, शुभ मुहूर्त, उपाय और इस दिन स्नान का महत्व

मेष
जोखिम भरे स्किम में निवेश करने का साहस फायदेमंद साबित होगा। किसी का प्यार और देखभाल करके आज आंतरिक खुशी हासिल करेंगे। ध्यान रखें जिस काम को आत्मविश्वास से करते हैं उसमें सफलता तय है। आज आपको हंसी खुशी और अच्छे नींद की जरुरत महसूस होने वाली है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

वृषभ
आप को तसल्ली से काम लेना चाहिए ,एक ही जगह ज्यादा निवेश सही नहीं। आज आपको सही अवसर मिला है बस पूरे जुनून और जज्बे से काम करते रहें। आज आपकी सेहत के लिए कुछ अच्छे फार्मेसी या दबाई की जरुरत होगी।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

मिथुन
आर्थिक सफलता के लिए जुनून और मेहनत के साथ ही धैर्य भी जरुरी होगा। ध्यान रखें कुछ मामले ऐसे होते हैं जिन्हें जल्दबाजी में संभाला नहीं जा सकता। आपका हॉबी किसी मकसद के लिए समर्पित होते ही प्रोफेशन भी बन जाएगा। आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा है,अपनी नींद का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा

कर्क
मजबूत समर्थन और सबका सहयोग मिलते रहने से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में भाग्य पक्ष में नहीं लग रहा, रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। लोगों की परिस्थिति के प्रति लचिलापन रखें, स्थितिनुसार प्यार करना सही नहीं। आज के हालात को देखते हुए आपको आराम करने पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग : फिरोजा

सिंह
आपका मिजाज शाही रहता है,हमेशा भावनात्मक और जीवंत रहना पसंद करते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास से काम लें गलती छुपाने के लिए गुस्से का सहारा लेना सही नहीं। अपनी किस्मत के प्रति आभारी रहेंगे और चीजों को सही तरीके से करना जारी रखेंगे। अंतर्मन और जमीन से जुड़े रहने से कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पर्पल

कन्या
कभी कभी जीवन में आपको आगे बढने के लिए पीछे भी चलना पड़ता है। भरोसे का दामन थामे रखें सूर्यास्त के बाद सूर्योदय का होना तय होता है। मेडिटेशन से आपकी मानसिक और शारीरिक शक्ति में बढोतरी होगी।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग :लाल

तुला
वेकेशन पर जाना आपको रोमांचक समय बिताने का अवसर देने वाला है। परिवार के लोगों के बीच मजबूत बंधन हर तरह के संकट को दूर रखेगा। करियर के क्षेत्र में एक नई पहचान बना सकते हैं, सितारे अनुकूल दिख रहे। सेहत संबंधी किसी भी बात को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा,सतर्क रहे
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक
वित्तीय मामले में निश्चिंतता आपके लिए समस्या बन सकती है, सतर्क रहने की जरुरत है। ऐसा कोई घर नहीं जहां अनबन नहीं होती लेकिन इससे अपनों का महत्व कम नहीं होता। शनि का गोचर बता रहा है कि जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आप रोजमर्रा के जीवन में एक नई तरह की ताजगी और उर्जा का अनुभव करने वाले हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

धनु
आर्थिक स्तर पर आपके सामने कोई बड़ा अवसर आने वाला है, इसका लाभ उठा पाएंगे। परिवार की तरफ से आपके उपर निःस्वार्थ भाव से प्यार बरसता रहेगा, उत्साहित रहेंगे। करियर के रास्ते पर आगे बढते हुए किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचना चाहिए। शारीरिक या व्यवहारिक रुप से आपको खुलकर जीना पसंद है,आजादी से रहना चाहेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मकर
किसी बड़ी योजना से आमदनी होने की संभावना है,अच्छी प्लानिंग से संभव होगा। किसी बात को लेकर अति उत्साह का प्रदर्शन परिवार में विवाद पैदा कर सकता है। समय अनुकूल रहेगा,कार्यक्षेत्र में खोयी हुई लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाएंगे। उर्जा का गतिशील रहना आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है,स्थिरता लाना होगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर

कुंभ
कोई भी काम करते हुए आपका दृष्टिकोण दूरगामी रहता है,उचित फैसला ले सकेंगे। आपके रास्ते में कोई रुकावट नहीं आएगी, परिवार क्या हर कोई आपका भला चाहेगा। दुनियां में हर सफलता कसौटी पर कसने के बाद ही मिलती है, आपका उद्देश्य पूरा होगा। आपको अपनी उर्जा को संचित कर किसी एक दिशा में लगाना चाहिए सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन

मीन
आय में वृद्धि आ आर्थिक स्तर पर सुधार होने का फिलहाल कोई संकेत मिल नहीं रहा। बात को गहराई तक परखने का स्वभाव आपको लोगों से अलग पंक्ति में खड़ा करता है। कार्यस्थल में आपका काम बेमिसाल बना रहेगा, इसकी कॉपी करना असंभव लग रहा है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
टिप्स
- घर की बैठक और सीढी को आप सजा कर रखें। इससे ची की उर्जा मिलती है और घर में और जीवन के अन्य क्षेत्र में मची हलचल शांत हो जाती है।
- रसोई घर को रौशन करके रखें। चारों तरफ से चमकने वाला बॉल या रोशनी को आकर्षित करने वाला कोई भी चीज रसोई की छत से टांग दें।
- दो नंबर का दर्शाता हुआ कोई चित्र अपने शयनकक्ष में लगाएं। नंबर दो पार्टनरशिप को दर्शाता है इसलिए इसे लगाने से पति-पत्नी के संबंध में उत्साह और आकर्षण बढ़ता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Tags
- #aaj ka rashifal
- #Aaj Ka Rashifal Hindi
- #Aaj Ka Panchang
- #Aaj ka Horoscope
- #vastu Tips
- #Money Vastu Tips
- #Vastu Tips For Love
- #Vastu tips in hindi
- #vastu Tips For Home
- #Vastu Tips for Money
- #Mangalwar vastu tips
- #Vastu Tips for Friendship
- #Vastu Tips for Happy life
- #Vastu Tips for married life
- #Vastu Tips for House And Shop
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS