16 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

16 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
  • जानें, आज का पंचांग

16 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिन बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

तिथि

अष्टमी

नक्षत्र

आश्लेषा, मघा

करण

बालव, कौलव

योग

ब्रह्म, इंद्र

सूर्योदय

06:44 AM

सूर्यास्त

05:27 PM


मेष

पूरे दिन मूड बदलता रहेगा। काम के प्रति सतर्कता बरतें। समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।


वृषभ

आज आप मनोरंजन वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। कारोबार से जबरदस्त लाभ मिलेगा।


मिथुन

आर्थिक क्षेत्र में संभलकर कदम बढ़ाएं, धन हानि की पूरी संभावना है। अपशब्दों के प्रयोग से बचें। आज सामने वाले की भावना को समझें और अच्छी बातें ही करें। सेहत का ख्याल रखें।


कर्क

कारोबारी लाभ की पूरी संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ मामला सुलझ जाएगा। भाग्य प्रबल है, लाभ के योग बनेंगे।


सिंह

पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। कारोबार मस्त चलेगा। काम की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नई गाड़ी खरीदने का योग है।


कन्या

विरोधी नुकसान कर सकते हैं। नया और शुभ काम ना करें। आपकी किसी बात से आपका करीबी क्रोधित हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है।


तुला

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, अड़चनों के बाद भी लाभ होगा। सभी योजनाएं सफल रहेंगी। विवाह की बात चल सकती है। सेहत का साथ मिलेगा।


वृश्चिक

कोई पुराना और अटका हुआ काम बनेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


धनु

पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। सेहत की ओर से चिंता हो सकती है। उदर विकार परेशान कर सकता है। सतर्कता बरतें और जीवनसाथी पर गुस्सा बिल्कुल ना करें।


मकर

शब्दों पर अच्छी पकड़ बनाकर रखें, गलत बोला तो मानहानि हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। आंखों में परेशानी हो सकती है।


कुंभ

किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात सुख का अनुभव कराएगी। जीवनसाथी के गुप्त राज पता चलेंगे। सेहत का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।


मीन

धैर्य बनाकर रखना बहुत आवश्यक है। मन दुखी रहेगा। फिजूलखर्ची भारी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से हिम्मत बढ़ेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story