16 October 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

16 October 2021  राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

16 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि है।

16 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : धनिष्ठा, शतभिषा

योग: गण्ड, वृद्धि

करण : विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 06:26 AM

सूर्यास्त : 05:46 PM

ये भी पढ़ें :16 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

आपकी आर्थिक दशा में अच्छा सुधार होने की उम्मीद है, पहले से आरामदायक जीवन जी सकेंगे। यदि आप कार से किसी ट्रिप पर निकल रहे हैं तो ध्यान रखें कि गाड़ी का टैंक फुल करके ही जाएं। फिटनेस के लिए किया जा रहा प्रयास तभी सार्थक होगा जब आप इसमें नियमित बने रहेंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लेमन

वृषभ

यदि आप बार बार बॉस को प्रभावित कर पाने में विफल हो रहे हैं तो स्ट्रैटजी बदलने का प्रयास करें। ढाई और रेस्ट दोनों का संतुलन ही आपको सही मनोदशा में रखेगा, इसे बनाए रखना चाहेंगे। संयुक्त परिवार में किसी मामले से आपत्ति होने के बावजूद उसे बोलना सही नहीं होगा,परेशानी बढेगी।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : कॉफी

मिथुन

आज कल पढाई में जो कुछ चल रहा है उसका सरप्राइज टेस्ट होने की संभावना है, बेस्ट दे सकेंगे। समाजिक चिंता और सबको इज्जत देने की प्रवृति आपको अपने सर्कल में मशहूर बना सकता है। आपके पास फिलहाल जो मकान है उससे बड़ा खरीदे जाने की संभावना है,जल्द ही आगे बढेंगे।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा नीला

कर्क

आपके शानदार शैक्षणिक रिकार्ड के कारण कैंपस प्लेसमेंट मिलना आसान रहेगा, भरोसा बनाए रखें। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ सकता है,समय रहते सतर्क हो जाएं।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : मजेंटा

सिंह

यदि आपके दिमाग में नाकारात्मक विचार आ रहे हैं तो आपको साकारात्मक माहौल बनाना चाहिए। आज किसी खास करीबी इंसान के घर आने से आपका दिन बन जाने वाला है, बेहद उत्साहित रहेंगे। जीवन की एकरसता से तंग आ चुके लोग नयापन और ताजगी के लिए कहीं वेकेशन प्लान कर सकते हैं।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : क्रीम

कन्या

नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर सकते हैं लेकिन आगे बढने से पहले सारे कानूनी मामले जांच लें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद होने के संकेत हैं मामले को ज्यादा खींचने देना सही नहीं होगा। यदि किसी जगह एडमिशन कट ऑफ में नाम नहीं आया तो परेशान होने के बदले विकल्प तलाशें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पिंक

तुला

पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का शानदार परिणाम मिलने का वक्त आ गया है। आप में से कुछ लोगों को इंटरव्यू के लिए आज शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, तैयार रहें। परिवार के बांकि लोगों का अपने काम में मशगूल रहने से बुजूर्ग को नजरअंदाजी महसूस होगी।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक

किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आपका वर्तमान रुटीन सही नहीं थोड़ी गति और निरंतरता लाएं। आपको द्वारा करवाए जाने वाले कंशट्रक्शन वर्क पर नजर बनाए रखने होगा,सुपरवाइज करते रहें। आपसे किए गए वादे के अनुसार परिवार के नौजवान का व्यवहार आज अच्छा बना रहेगा,निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : बैंगनी

धनु

साइड जॉब की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति को गति मिलने वाली है,वित्तीय स्तर पर सुदृढता रहेंगे। परीक्षा का सैंपल पेपर हल करना आने वाले पेपर के पैटर्न से अवगत कराएगा इसे नजरअंदाज न करें। सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है,अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : केसरिया

मकर

घर से काम करने वालों के उपर काम का बोझ दुगूना पड़ने वाला है ,खुद को थोड़ा मैनेज करना होगा। शिक्षक के पास आपके डाउट दूर करने का समय नहीं मिलने वाला है कुछ और विकल्प ढूंढना चाहिए। सेहत और फिटनेस क लिए नियमित किया जाने वाला हल्का फुल्का व्यायाम शुरु किया जा सकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग :बेज

कुंभ

कामकाजी लोगों के लिए कुकिंग को हॉबी के रुप में लेना थेरेपी का काम कर सकता है। आहार संबंधी सलाह पर ध्यान न देना आपका वजन अप्रत्याशित रुप से बढाने वाला है। ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शनदारा अवसर मिलने वाला है।

शुभ अंक : 9

शुभ अंक : सैंडी ब्राउन

मीन

आज अपनी फिटनेस को लेकर संतुष्ट रहने से आपको मानसिक स्तर पर भी सुकून मिलने वाला है। पैसेसे संबंधित कोई भी कार्य आज करने से बचना होगा ,नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। किसी शादी समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है,पार्टी को लेकर बेहद उत्साहित हो सकते हैं

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गहरा नीला

टिप्स

  • शयनकक्ष में दो गुलाबी रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे पार्टनर के बीच आकर्षण बढ़ता है।
  • अपने टेबल को सही स्थान पर रखकर अपने करियर को सही दिशा दें। यदि आप काम करते समय दरवाजे की तरफ अपनी कुर्सी नहीं घुमा सकते हैं तो टेबल के सामने एक शीशा लगा दें।
  • बिजली के सभी उपकरण को बिस्तर से दूरी बनाकर रखें। बिजली के उपकरण से निकलने वाला इलेक्ट्रोमेग्नेटिक तरंग आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story