16 September 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)

16 September 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)
X
16 September 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 September 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी है।

आज का पंचांग

नक्षत्र: कृत्तिका, रोहणी

करण: वणिज, विष्टि, बव

योग: वज्र, सिद्धि

सूर्योदय: 06:06 AM

सूर्यास्त: 06:25 PM

मेष


वाणी और व्यवहार में सुधार करें। विवादों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। किसी चिंता में पड़ सकते हैं।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: मंदिर में दान करें।

वृषभ


कारोबार से लाभ होगा। गुम हुई वस्तु मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति की संभावना है।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : पिंक

उपाय: गुड़ दान करें।

मिथुन


विरोधियों से मनमुटाव की संभावना है। किसी भी विवाद में ना पडें। बच्चों की ओर से चिंतित हो सकते हैं। काम के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : येलो

उपाय: दीप दान करें।

कर्क


बिजनेस विस्तार के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: महादेव की पूजा करें।

सिंह


आज का दिन दुविधापूर्ण रहेगा। नया काम ना करें। वाणी पर काबू करें। धन लाभ के योग हैं।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : पीच

उपाय: किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

कन्या


धैर्य बनाकर रखें। फिजूलखर्ची से दूरी बनाएं। कारोबारी लोगों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। परिस्थिति विपरित है, लेकिन घबराए नहीं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आपकी हिम्मत बढ़ेगी।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : ग्रीन

उपाय: मां महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

तुला


बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध ना करें। घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च पर काबू करें।

शुभ अंक : 05

शुभ रंग : स्लेटी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक


सोच-विचार कर काम करें। बदनामी का योग है। क्रोध को दबाकर रखें। कम बोलें। नए काम को करने से बचें।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

धनु


धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा पर जाने का योग है। तनाव हो सकता है।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पिंक

उपाय: चमेली का तेल दान करें।

मकर


शेयर बाजार में भूल से भी निवेश ना करें। आर्थिक रुप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विवादों से दूरी बनाएं।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : ग्रीन

उपाय: मिश्री खाकर घर से बाहर निकलें।

कुंभ


किसी करीबी से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा। कारोबार से लाभ मिलेगा। वाणी को बाण ना बनाएं।

शुभ अंक : 07

शुभ रंग : ब्लू

उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

मीन


काम में मन नहीं लगेगा। बॉस से प्रेम पूर्वक बातें करें। उदर विकार हो सकता है। बहस ना करें। धन लाभ हो सकता है।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : पिंक

उपाय: माता की सेवा करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story