17 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

17 july 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।
आज का पंचांग
17 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : रोहणी
योग : वृद्धि
सूर्योदय: 05:55
सूर्यास्त : 19:11
मेष
अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को प्रोडक्ट बेचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे लोगों की रिपोर्ट सही आएगी। किसी की उपस्थिति का असर आपकी निजी स्वतंत्रता पर पड़ सकता है। कहीं जाते हुए रास्ता भटक सकते हैं। आज के दिन प्रॉपर्टी के मामलों में बाधा आ सकती है। छात्रों को काम पूरा करने के लिए तत्परता दिखानी होगी। निकटजनों से घिरे रहेंगे।
लव फोकस-प्रियजन के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - क्रीम
वृष
बचत और निवेश के बल पर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। आपका प्रदर्शन आपको उच्च अधिकारियों की नजर में ले आएगा। बीमार जातकों की सेहत में सुधार दिख रहा है। किसी परिजन से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो आएंगी। यात्रा करने से आपको दिनचर्या से एक ब्रेक मिल जाएगा। प्रॉपर्टी की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। छात्रों को संघर्ष करना पड़ सकता है। अंत में मेहनत रंग लाएगी।
लव फोकस-रोमांस में रोमांच बना रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग –मटैलिक ब्लू
मिथुन
महंगे सामान को मोलभाव कर कम क़ीमत में खरीद लेंगे। कारोबारी मार्केट में पैर जमाने में सफल होंगे। सेहत संबंधी मामलों में अनुशासन की जरूरत होगी। घर का कोई सदस्य आपकी बात मानने से इनकार कर सकता है। यह बात आपको निराश कर सकती है। छात्रों की उपलब्धियां उज्जवल भविष्य की ओर इशारा कर रही है। बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।
लव फोकस-प्रेमीजन की चुप्पी खल सकती है।
शुभ अंक -17
शुभ रंग - नेवी ब्लू
कर्क
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। जिम जॉइन कर सकते हैं या फिटनेस का कोई और रूटीन अपना सकते हैं। घर के कामों का बोझ बढ़ता दिखाई दे रहा है। गृहणियों को आराम करने का वक़्त नहीं मिलेगा। कैंपस रिक्रूटमेंट के जरिये नौकरी मिल सकती है। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
लव फोकस-रोमांस नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार है।
शुभ रंग - 7
शुभ रंग - मरून
सिंह
निवेश से बेहतरीन रिटर्न आपको बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव लाने का मन पक्का करेंगे। अच्छी सेहत बनाए रखना मुश्किल नहीं होगा। होममेकर्स पूरे जोश में रहेंगे। यात्रा के दौरान पुराने संपर्क ताजा हुआ आएंगे। छात्रों का प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। घर के कामों में मदद मिल सकती है, इससे काम आसान हो जाएगा।
लव फोकस-प्रेम संबंध संतोषजनक रूप से आगे बढ़ रहा है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग सफेद
कन्या
धन संबंधी मामलों में सितारे साथ हैं। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने रहेंगे। किसी काम को पूरा करने की समय सीमा समाप्त हो सकती है। इस कारण काम निपटाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। फिटनेस को थोड़ा और समय देने की जरूरत है। यात्रा आराम से हो जाएगी। संपत्ति का मामला सोहार्दपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। छात्रों के लिए सकारात्मक विकास होने मुमकिन हैं।
लव फोकस-लव लाइफ सुकून से आगे बढ़ रही है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर
तुला
निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उपयुक्त रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। जंक फूड की अधिकता आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। पारिवारिक परिस्थितियां संतोषजनक बनी रही। यात्रा कर तरोताजा महसूस करेंगे। छात्रों के लिए सपने पूरे करने का समय हैं। आर्थिक व भौतिक उपलब्धियों पूर्ण करने का समय है। अपनों से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है।
लव फोकस-जीवन साथी को अपनी बात समझाना मुश्किल हो सकता है।
आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - सैंडी ब्राउन
वृश्चिक
निवेश के अच्छे अवसर आपको मिलने वाले हैं। उत्पाद निर्माताओं को अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत होगी। फुल फिटनेस हासिल करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान स्पॉट लाइट में रह सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में कोई ठोस योजना बना सकते हैं। छात्रों का प्रदर्शन औसत से ऊपर ही रहेगा।
मित्रों के साथ मजेदार यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
लव फोकस-जिसे पसंद करते हैं उसका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग - बरगंडी
धनु
आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय रोमांचक हो सकता है। व्यवसाय के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं। स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहें। संयुक्त परिवार में रह रहे जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समस्या कैसी भी हो आप उन्हें सुलझाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों को प्राथमिकता देंगे। छात्रों की परफॉर्मेंस पहले से कहीं अधिक सुधार गई है। आपके द्वारा होस्ट की गई पार्टी सफल रहेगी।
लव फोकस-प्रेमीजन के आस पास रहने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - गुलाबी
मकर
ऋण राशि की वापसी के लिए आशा की जा सकती है। जॉब मार्केट के लिए तैयार होने के लिए नए कौशल हासिल करें। बीमार जातकों की सेहत में सुधार दिख रहा है। परिवार में किसी और की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है।
छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। आपकी सामाजिक छवि निखरती जा रही है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले शांति के साथ सुलझाएंगे।
लव फोकस-रोमांटिक लाइफ में कुछ खास योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक– 4
शुभ रंग– लेवेंडर
कुंभ
कमाई बढ़ती जा रही है, लेनदारों का भुगतान करना अब आसान होगा। युवा जातक बिजनेस से अच्छा पैसा कमाने की उम्मीद कर सकते हैं। खाने पीने में बदलाव का सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। घर परिवार के मामले नजरअंदाज करते जा रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामले फिलहाल टाल दें। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। सामाजिक रूप से रोमांचक समय बना रह सकता है।
लव फोकस-स्थिर रोमांटिक लाइफ को फिर से जीवंत करने की जरूरत है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - चॉकलेट
मीन
लंबित योजना पर निवेश करने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह पर ध्यान दें। बीमार जातकों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र कड़ी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। नया घर बना सकते हैं या पुराने घर की मरम्मत कर सकते हैं। इस समय किए हुए काम संतोष प्रदान करेंगे।
लव फोकस-रोमांस के लिए समय न निकाल पाना आपकी मजबूरी होगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग हल्का लाल
टिप्स
1.बिजली के सभी उपकरण को बिस्तर से दूरी बनाकर रखें। बिजली के उपकरण से निकलने वाली इलेक्ट्रोमेग्नेटिक तरंग आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करेगी।
2. रसोई के लिए ताजे फूल सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले होते हैं। इसलिए रसोई में एक ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें।
3. अध्ययन की मेज पर नीलम क्रिस्टल रखें। इससे ध्यान की एकाग्रता बढ़ती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS