17 September 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
17 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
17 सितंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : श्रवण,धनिष्ठा
योग : अतिगण्ड, सुकर्मा
करण : विष्टि, बव, बालव
सूर्योदय : 06:17 AM
सूर्यास्त : 06:24 PM
ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2021: जानें, पितृ पक्ष का ये खास महत्व और पूर्वजों के ऋण से मुक्ति के उपाय

मेष
आज का दिन आपके लिए किस्मत का दरवाजा खोलने वाला है,स्कॉलरशिप पर विदेश जा सकेंगे। आप में से कुछ लोग ट्रांसफर होकर अन्य शहर जाने के लिए पैकिंग करने में व्यस्त रहने वाले हैं। आपको किसी प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदने का अवसर मिलने वाला है,उत्साहित रहेंगे। जो इंसान आपकी सेहत को लेकर विशेष चिंतित रहता है आज आपसे मिलने आ सकता है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: लाल

वृषभ
कोई कोर्स कर आप अपने शैक्षणिक डिग्री में और बढोतरी कर पाएंगे,आगे लाभ मिलेगा। किसी के साथ मिलकर खर्च साझा करना कलह का कारण बन सकता है,अलग करें। सेहत के स्तर पर आप थोड़े लापरवाह रहेंगे पर याद रखें इसके परिणाम प्रतिकूल हो सकते हैं। परिवारिक जीवन में उतार चढाव लगे रहने के संकेत हैं,समझदारी से काम लेने की जरुरत है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: इंडिगो

मिथुन
पढाई को हल्के में लेकर अलग काम में लगे रहेंगे,इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी ऐसे काम में शरीक होने के लिए वक्त निकालें जिसे मरम्मत की सख्त जरुरत है। पैतृक संपत्ति बंटवारे में विवाद होने के संकेत हैं,संबंध बचाने के लिए सहमति से हल निकालें। अब आप पहले से ज्यादा हेल्थ कांसस रहेंगे,इस दिशा में कई ठोस कदम उठा सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: फिरोजा

कर्क
परिवार के बच्चों के लिए आपको सीमा के अंदर रहने का हुनर सीखने की जरुरत है। आपको अपनी प्रॉपर्टी खाली करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय क्षेत्र में आप में से कुछ लोगों को उतार चढाव का सामना करना होगा,धैर्य रखें। नियमित व्यायाम के कारण आपकी सेहत और फिटनेस में साकारात्मक परिवर्न होगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: रोज

सिंह
परिवार को समय देने की नियत से ऑफिस के काम से छुट्टी निकालने का प्रयास करेंगे। बाजार मूल्य से कम पर बेची जा रही प्रॉपर्टी मन में शंका पैदा कर सकती है,स्पष्ट कर लें। परीक्षा में सामान्य प्रदर्शन से मिली मायूसी आपको आगे कठिन मेहनत के लिए प्ररित करेगा। बदलते मौसम की वजह से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: पेरॉट ग्रीन

कन्या
रोमांच और नया जानने की चाहत विश्व भ्रमण पर जाने को प्रेरित करेगा,कम बजट में जा सकेंगे। आपकी वित्तीय सेहत में सुधार होने के संकेत नजर आ रहे हैं,जल्द ही आमदनी बढने वाली है। पैतृक संपत्ति किसी के साथ साझा करना पड़ सकता है,बंटवारा संतोषजनक दोनों के लिए रहेगा। योगा या मेडिटेशन का सहारा लेकर आप तनाव से बाहर निकलने का सफल प्रयास करने वाले हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे

तुला
शिक्षक को सिर्फ और सिर्फ अपनी पढाई से ही प्रभावित कर सकते हैं,कोई और तरीका नहीं। ट्रिप पर जाने का मन है तो अपने दोस्तों या एक मानसिकता वाले लोगों के साथ जा सकते हैं। यदि आप घर से कहीं दूर जाने का मन बना रहे हैं तो आपको भरपूर कैश रखना चाहिए। व्यायाम के प्रति आपकी लगन जल्द ही साकारात्मक परिणाम दिखा सकती है,भरोसा रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नांरगी

वृश्चिक
जो सामान खरीदना आपके लिए खास जरुरी नहीं उसके लिए उधार लेना हरगिज सही नहीं होगा। होम लोन पास करवा पाना आपके लिए आसान नहीं होगा,लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। परिवार का कोई बड़ा आपके शहर से बाहर शिफ्ट होने के विचार से नाराज रहने की वाला है। लाइफस्टाइल में परिवर्त लाने का काफी फायदा होगा,सुधार आप स्वयं में महसूस कर पाएंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरिया

धनु
किसी प्रतियोगिता को अपनी पढाई का नुकसान करने की छूट नहीं दे सकते.सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत को ठीक करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। टेक्स से संबंधित मामले को जल्द समय देने की जरुरत है,मामले की गंभिरता को समझें। कार्यक्षेत्र में आज बहस का कोई मुद्दा काफी आगे बढ जाने की संभावना है,बच कर रहें
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मरुन

मकर
लंबे समय से परेशान करने वाली बीमारी अब तेजी से दूर जोने की उम्मीद दिख रही है। अपने पसंदिदा प्रोजेक्ट के पीछे सभी सेविंग्स खर्च कर दिए जाने की संभावना बन रही है। किसी खास मिटिंग के मकसद से सड़क के रास्ते की जाने वाली यात्रा में देरी के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या दूर होने में अभी और वक्त ले सकता है,हौसला बनाए रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लेमन

कुंभ
कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहने की उम्मीद है,अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वित्तीय क्षेत्र में सही मैनेजमेंट बनाए रखने में सफल साबित होंगे,समृद्धि बनी रहेगी। संयुक्त परिवार से बाहर निकल जाना मतभेद से बचने के कोई विकल्प नहीं हो सकता। मानसिक शांति की तलाश में योग या मेडिटेशन का सहारा लिए जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: क्रीम

मीन
परीक्षा के दौरान किसी तरह का धोखाधड़ी करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं,सतर्क रहें। प्रॉपर्टी खरीदने की राह में कई समस्याएं आने वाली है,आप उससे निकलने में सफल रहेंगे। एक शार्ट वेकेशन पर जाना आपको ताजगी और उर्जा से भर देगा ,प्लान कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में रहने वाले हैं,पैसे के मामले में कोई चिंता नहीं रहेगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: फिरोजा
टिप्स
- रसोई घर में कम वॉट वाली क्षमता के बल्बों को बदलकर तेज रोशनी के बल्ब लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।
- फेंगशुई के अनुसार रसोई घर में शीशे का मर्तबान लकङी का चम्मच एक चाकू माचिस का डब्बा या लाईटर और सेरेमिक का बरतन इन सबको सही अनुपात में रखने पर रसोई में एक संतुलन बना रहता है और घर में समृद्धि आती है।
- घर की छत में एक आईना लगाएं। यह विपरीत शक्ति को आपके घरसे दूर फेंक देता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS