18 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 19 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
आज का पंचांग
18 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मघा
योग : सर्वार्थसिद्धि
सूर्योदय: 05:52
सूर्यास्त : 18:57
मेष
कार्यक्षेत्र में नई रणनीतियों पर अमल करेंगे। संभव है कि ये रणनीतियां अपना रंग दिखाने में कुछ समय लें। सेहत संबंधी मामूली परेशानियों से निजात मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। युवा जातक घूमने फिरने का आनंद लेंगे। उचित आवास की खोज पूरी होगी। छात्रों के लिए बेहतरीन समय है, लाइमलाइट में रहेंगे। अध्यात्म से जुड़कर आंतरिक शांति का अनुभव होगा।
लव फोकस– प्रेमीजन की जिद के कारण रुष्ट हो सकते हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग -पीला
वृष
व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलने संभव हैं। कसरत करने को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का मन पक्का करेंगे। बड़ों की बात ख़राब लग सकती है लेकिन फायदेमंद होगी। विरोध करने से पहले सोच लें कहीं अपना नुकसान तो नहीं कर रहे। मकान या प्लॉट पर कब्जा मिलना मुमकिन है। छात्रों को कमर कस कर तैयारी करनी होगी। अपनी काबिलियत दिखाने का कोई मौका ना छोड़ें।
लव फोकस– जीवनसाथी व्यस्त रहते हुए आपको समय नहीं दे पाएंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - क्रीम
मिथुन
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक कदम उठाएंगे। यात्रा के दौरान तबीयत खराब होना संभव है। पारिवारिक खर्चे आपको संतुष्ट रखेंगे। नेटवर्किंग की मदद से छात्रों को उचित रोजगार मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन में मनचाहे बदलाव करेंगे।
लव फोकस–लव लाइफ की शुरुआत होने के योग हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सी ग्रीन
कर्क
कार्यक्षेत्र में हर किसी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपका मददगार रवैया तारीफे काबिल है। पारिवारिक जीवन में अमन चैन बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा की योजना के संकेत मिल रहे हैं। मकान को बिल्डर फ्लैट में बदलने से पहले दोबारा सोचें। छात्र सफलतापूर्वक इस तनाव की घड़ी को झेल जाएंगे।
लव फोकस– प्रेम संबंध सुचारू रूप से चल रहा है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – पीकॉक ब्लू
सिंह
घरेलू कामों में आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। खेल कूद में जुड़ने से आपमें ताकत व ऊर्जा का संचार होगा। सड़क पर सावधानी बरतें। नई प्रॉपर्टी बनाने के लिए भाग्यशाली समय है। छात्र विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। फ्रेंचाइज़ी की डील पक्की करने से पहले पुन: विचार करें।
लव फोकस–प्रेमीजन के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की इच्छा रहेगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - पीला
कन्या
व्यवसाय से जुड़े फैसले आपके लिए तरक्की का रास्ता खोलेंगे। नियमित कसरत करते हुए फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिजनों से मुलाकात पुराने दिन याद दिला देगी। आपको अकेले रहने की आदत सी पड़ रही है। पसंदीदा इंस्टीट्यूट में दाखिला मिलना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं। विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी आपके सिर पर आ सकती है।
लव फोकस–वैवाहिक जीवन में रोमांस के महत्व को समझें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग -हल्का नीला
तुला
किसी की सलाह मानते हुए कामकाज से जुड़े फैसले सही से लेंगे। खुशमिजाज़ी कई बीमारियों का इलाज है। परिवार आपके समय की कद्र करेगा। दूर स्थान की यात्रा रोमांचक व ज्ञानवर्धक रहेगी। पुश्तैनी जायदाद बेचकर धन कमाने के योग हैं। छात्र कड़ी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे।
लव फोकस–आपके मूड के उतार चढ़ाव लव पार्टनर को असमंजस में डाल सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग -हल्का हरा
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में कोई अपने किए वादे से फिर सकता है। बीमार जातकों को राहत की सांस आएगी। परिजन आपको सरप्राइज देने की सोच सकते हैं। आपके मददगार रवैये की सराहना होगी। प्रॉपर्टी मार्केट में पैसा लगाना धन वर्षा कर सकता है। छात्र एक ही काम में अटके रह सकते हैं।
लव फोकस–प्रेमीजन का हितकारी रवैया देखकर आपका दिल भर आएगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ब्लुइश ग्रीन
धनु
सीनियर का रवैया आपके प्रति सकारात्मक होगा। वजन घटाने के प्रयासों में सफलता मिल रही है। वही लोग मदद करेंगे जिन्हें आप नापसंद करते आए हैं। पारिवारिक खुशखबरी सातवें आसमान पर चढ़ा कर रखेगी। कारोबार संबंधित यात्रा सफल रहेगी। मकान मालिक मकान के लिए किराएदार खोजेंगे। छात्रों को उम्मीद के अनुसार मदद मिलना संभव है।
लव फोकस–प्रेम परवान चढ़ रहा है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग -लेवेंडर
मकर
कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। सेहत संबंधी विकल्पों का पालन करना अनुकूल रहेगा। करीबी मित्र के साथ दिन बिताना रोमांचक रहेगा। विदेश यात्रा यादगार रहने वाली है। घर की मरम्मत के दौरान थकान होना संभव है। छात्रों की दिलचस्पी किसी नई हॉबी के प्रति बढ़ सकती है।
लव फोकस–लव पार्टनर को याद करेंगे और वो हाजिर हो जाएंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे
कुंभ
प्राथमिकता तय करते हुए चल रहे काम को बीच में रोकना पड़ेगा। सेहत संबंधी फैसलों में विशेषज्ञ की राय लें। परिजनों के साथ समय बिताएं। मन नहीं है तो यात्रा की योजना स्थगित करें। प्रॉपर्टी विवाद जल्दी से जल्दी सुलझाएं। देरी होती रहेगी। दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी ना करें।
लव फोकस–आपके लव पार्टनर का रवैया कुछ बेरुखा हो सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - मरून
मीन
धनवर्षा के योग बन रहे हैं। एलर्जी से ग्रस्त लोगों को कुछ भी नया प्रयोग में नहीं लाना है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यात्रा के दौरान किसी विवाद में ना उलझें। कुछ नया व बड़ा खरीदने की योजना बनाएंगे। शैक्षिक स्तर पर प्रतिस्पर्धा टक्कर की रहने वाली है। जीवन में नए प्रयोग करने से परहेज करें।
लव फोकस–लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे व सराहेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - इंडिगो
टिप्स
1. घोड़े की नाल की अंगुठी एक विश्व प्रसिद्ध नुस्खा है, जिसे अच्छे भाग्य के साथ-साथ बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। यह शनि के कुप्रभाव से बचने के लिए भी पहना जाता है। किस्मत चमकाने के लिए इसे दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहना जाता है।
2. घर के मुख्य दरवाजे के दायीं तरफ दोस्ती की भावना दिखाता हुआ कोई फोटो लगाएं। यह आपकी दोस्ती का दायरा और अधिक बढ़ाने में मदद करेगा।
3. सोफा पर तीन कुशन रखें। इस उपाय से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप नए-नए मित्रों से मिलते रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS