18 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

18 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
18 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

18 july 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

आज का पंचांग

18 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : मॄगशिरा

योग : रवि

सूर्योदय: 05:18

सूर्यास्त : 18:50


मेष

घर के लिए महंगा सामान खरीद सकते हैं। काम की गतिविधियों की जानकारी बॉस को देते रहें। जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए वरदान होगा। परिवार का कोई सदस्य आपको कुछ गलत कह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सक्रियता से आगे बढ़ने की योजना बनाएं। छात्रों के लिए विशेष सफलता के योग हैं।

लव फोकस-नवविवाहितों को एडजस्टमेंट की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - लेवेंडर


वृष

निवेश के जरिए टैक्स भी बचा पाएंगे। कार्यक्षेत्र के अधूरे काम निबटाने का अनुकूल समय है। नियमित रूप से कसरत कर रहे हैं। किसी मित्र के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, अच्छी डील हाथ लगेगी। प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज सुपुर्द हो सकते हैं। छात्रों की योजनाएं सफल हो रही हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंध में गलतफहमियां उभर सकती हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - गुलाबी


मिथुन

धन कमाने के अच्छे अवसर हाथ आएंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करेंगे। योग व ध्यान लगाने से मन एकाग्रचित रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। काम की व्यस्तता के कारण घर को समय नहीं दे पाएंगे। किसी के साथ शहर के बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है।

लव फोकस-घरवालों को लव अफेयरके बारे में बताने का समय आ गया है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - सफेद


कर्क

बैंक बैलेंस बना रहेगा, धन की कमी महसूस नहीं होगी। काम की बारीकियों पर गौर करें। तय समय सीमा के अंतराल में ही काम पूरा करें। सेहत संबंधी मामलों में नए नियम बनाएं। घर में नए विचारों पर अमल कर सकते हैं। यात्रा के सितारे बुलंदी पर हैं। अपनों से मुलाकात होना संभव है। प्रॉपर्टी से मनचाहे रिटर्न की उम्मीद है।

लव फोकस-प्रेमीजन या जीवनसाथी की बात समझें।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - वॉयलेट


सिंह

किसी को धन उधार देंगे। कारोबारियों को मुनाफेदार डील मिलनी संभव है। किसी के साथ प्यार की शुरुआत हो सकती है। खाने पीने की आदतों में बदलाव जरूरी है। हाईवे पर ड्राइव करने का मौका मिल सकता है। विवादस्पद संपत्ति से जुड़े मामले शांति से सुलझ जाएंगे। छात्रों के लिए समय संघर्षभरा रह सकता है।

लव फोकस-घर परिवार से जुड़े बदलावों पर अमल करने में समय लगेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - क्रीम


कन्या

जरूरी काम के लिए धन बचाने की जरूरत है। घर बाहर के काम आपको व्यस्त रख सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में घरेलू उपचार काम आ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सड़क के द्वारा यात्रा ना ही करें तो बेहतर है। प्रोपर्टी डील से अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कोचिंग लेने से छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा।

लव फोकस-रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - मेजेंटा


तुला

धन संपत्ति को कई गुना बढ़ा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम करें, आराम नहीं। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। परिजन पर आंख बंद कर भरोसा करना अक्लमंदी नहीं। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में धोखाधड़ी हो सकती है। नेटवर्किंग की मदद से रोजगार की व्यवस्था हो सकती है। शुभचिंतक मदद के लिए तैयार रहेंगे। उनकी मदद से सभी काम बनते नजर आएंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंध की शुरुआत होना संभव है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - वॉयलेट


वृश्चिक

कारोबार से लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। वर्क आउट का रुटीन ना तोड़ें। घर के बड़े-बुजुर्गों की तवज्जो देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी नें निवेश करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जरूरत से ज़्यादा सामाजिक कामों में दिलचस्पी ले सकते हैं।

लव फोकस-सिंगल जातकों की लव लाइफ शुरु होना मुमकिन है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - बैंगनी


धनु

धनागमन बना रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होती रहेगी। सेहत इस समय जीवन की प्राथिमकता बना रहेगा। कोई आपके बरगला सकता है, सचेत रहें। घर परिवार में खुशियां कायम रखने की हर मुमकिन कोशिश करें। प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कड़ी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए विशेष सफलता का समय है।

लव फोकस-समय की कमी के कारण प्रेमीजन से मुलाकात मुश्किल होगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - मरून


मकर

धन को लेकर जो चिंता थी वो अब दूर होगी। आर्थिक स्थिति में निश्चित ही सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। दबाव के बावजूद परिस्थितियों को संभाल लेंगे। खाने पीने में परहेज का असर सेहत पर दिख रहा है।

किसी रोमांचक जगह पर जाने का अवसर मिल सकता है। सही मार्गदर्शन जीवन के लिए वरदान साबित होगा।

लव फोकस-जीवनसाथी की तलाश जारी रहेगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - लेमन


कुंभ

करियर के लिए अनुकूल समय शुरू हो रहा है। सेहतमंद जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं। इनकम स्थिर रहेगी, धन की स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ बोलचाल बंद हो सकती है। आपसी गलतफहमी को दूर करें। प्रॉपर्टी विवाद सोहार्दपूर्ण रूप से सुलझ जाएगा। छात्रों की अच्छी परफोर्मेंस करियर के दरवाजे खोल देगी।

लव फोकस-लव पार्टनर के सुझावों पर ध्यान दें।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


मीन

धन कमाने की कोशिशें कुछ ही हद तक सफल होंगी। उच्चाधिकारियों से नई व बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखने से सेहत बनी रहेगी। घर परिवार के मसलों को प्राथमिकता देंगे। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर से बेहतरीन हो रहा है। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हर किसी से मेल-मिलाप में दिलचस्पी रहेगी।

लव फोकस-मन की बात हर किसी से शेयर ना करें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गहरा लाल

टिप्स

• यदि आपकी खिङकी से आपको कोई अप्रिय नजारा दिखता है तो उसके सामने एक दर्पण लगा दें। इस उपाय से उसका प्रभाव कमरे से वापस चला जाएगा।

• अपनी रसोई की सज्जा भी प्यार को प्रदर्शित करती हुई रखें, इसके लिए दो लाल डिब्बा, दो लाल और गुलाबी फूलों का गमला रखें।

•दरवाजे के विकल्प में मोती का झालर या परदे का इस्तेमाल करें। साजसज्जा का यह नजारा आपमें स्पर्श का एहसास जगाएगा। और रोमांस के लिए प्रेरित करेगा।

Tags

Next Story