18 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

18 July 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

18 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।

18 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : स्वाति, विशाखा

योग : साध्य, शुभ

करण : बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 5:55 AM

सूर्यास्त : 07:10 PM

ये भी पढ़ें : Honey Benefits : शहद के ये उपाय लगा सकते हैं आपकी किस्मत में चार चांद और दौड़ सकता है आपका व्यापार

मेष

वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ हुए बहस घर का माहौल खराब करने वाली है। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम शुरु करने से पहले हर पहलू पर विचार करें। पढाई के क्षेत्र में आपका संघर्ष अब कामयाबी के रास्ते पर निकल चुका है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : इंडिगो

वृषभ

आज का दिन आपके लिए खास है ,कोई बड़ी चाहत पूरी होने वाली है। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य का रिश्ता तय होने की संभावना है। गृहणियों के लिए अपनी गलतियों पर परदा डालना आज मजबूरी रहेगा। आप अपने फिगर और फिटनेस के लिए कुछ करने के मूड में रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मिथुन

आज सितारे अनुकूल नजर आ रहे हैं ,जिस किसी काम में लगेंगे सफलता मिलेगी। वित्तीय स्तर पर बहार आने की संभावना है,आमदनी में बढोतरी से उत्साहित रहेंगे। जिस तरह की फिटनेस के दिवाने हैं उसे वर्कआउट से हासिल कर लेना संभव होगा। लोगों से मिलते जुलते रहना आपके जीवन में एक अलग तरह का अनुभव पैदा करेगा।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पीला

कर्क

पढाई के क्षेत्र में किसी की मदद मिल जाने से बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। सकारात्मक विचारों से घर के माहौल में शांति और सुकून व्याप्त रहेगा,प्रयास करें। किसी पार्टी के आयोजन के दौरान करीबी या पड़ोसी से मदद की अपेक्षा रख सकते हैं। आज आप फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं,मानसिक स्तर पर तसल्ली रहेगी।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा

सिंह

वेकेशन प्लान करने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है,निकल सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को सैलरी इंक्रीमेंट होने की संभावना दिख रही है। फिटनेस को लेकर आपके उपर जुनून सवार रहेगा,जरुरी प्रयास करेंगे। अच्छे अकोमोडेशन की तलाश में परेशान लोगों को राहत मिल जाएगी।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लेवेन्डर

कन्या

शादी योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आन की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं आउटिंग पर जाने की संभावना बन रही है। प्रोफेशन में आपके लिए महत्व रखने वाले लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अब आप सेहत के प्रति ज्यादा फिक्रमंद होंगे,बेहतरी के लिए प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

तुला

किसी को अपनी तरफ खींचने के लिए आज आप किसी स्तर तक जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के लेन देन में आज आपको मोटा मुनाफा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आप बॉस से गलत पंगा ले सकते हैं,समझादारी से काम लेना आवश्यक होगा। घरेलू स्तर पर लंबे समय से पेंडिंग पड़ा कोई काम जल्द से जल्द सुलझा लेना सही होगा।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : गहरा लाल

वृश्चिक

आज किसी महत्वपूर्ण काम को हाथ में लेने के लिए मानसिक रुप से तैयार हैं। साइड बिजनेस से आमदनी बढाए जाने की संभावना है, प्रयास करते रहना होगा। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होने की उम्मीद नजर आ रही। परिवार के किसी सदस्य के बारे में कोई खुशखबरी आपका दिन बना देने वाली है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग :पिंक

धनु

आर्थिक स्तर पर चीजें वापस अनुकूल होती नजर आ रही है,हौसला बनाए रखें। सीनियर्स के साथ अपने करियर के प्रगति की बात करना कोई अंजाम नहीं देगा। जो लोग प्रॉपर्टी लेने का मन बना रहे उन्हें अच्छी कीमत पर घर मिल जाने वाला है। पढाई के क्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं,लक्ष्य की दिशा में आगे बढेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : नेवी ब्लू

मकर

कार्यक्षेत्र में चीजों को मैनेज रखने के लिए आपके सामने कई चुनौती रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से फिट रहना आसान हो सकता है। परिवार के लिए आप जो कुछ करना चाह रहे थे उसे कर पाना कठिन है। करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना भरपुर मनोरंजन का अवसर देने वाला है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : लेमन

कुंभ

घरेलू स्तर पर चीजों को अपने हिसाब से कर किसी को नाराज कर देंगे। यात्रा में आपके साथ किसी और के शामिल होने के संकेत हैं,तैयार रहें। घर खरीदने का सपना हकीकत में बदलेगा,जल्द ही मकान खरीदेंगे। पढाई के क्षेत्र में अपने चुने हुए विषय में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :सफेद

मीन

समाजिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदी के साथ खेल में जीत जाने की उम्मीद है। यात्रा में देरी होने से आपके ट्रिप का मजा खराब होने की संभावना है,सावधान रहें। किसी को दिए गए मदद के उसी रुप में वापस आने की अपेक्षा रखना सही नहीं है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा मिलने की उम्मीद है,फिट महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : गहरा लाल

टिप्स

  • एक लाल रंग के रिबन के साथ तीन चिंग सिक्के को बांधकर उसे अपने घर के सामने के बागीचे में एक पेड़ पर टांग दें। ऐसा करने से धनोपार्जन की संभावानाएं बढ़ जाती हैं।
  • अच्छी सेहत और समृद्धि के लिए फेंगशुई में कछुआ सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसे घर के उत्तरी हिस्से में रखने से मनोवांछित लाभ मिलता है, जबकि इसे अपने कार्यालय के उत्तरी हिस्से में रखने पर करिअर को समर्थन मिलता है।
  • अपने डेस्क के दक्षिण पूर्वी कोने में एक छोटा सा पौधा रखें। यह अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है और व्यक्तिगत विकास के अवसरों को बढ़ाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story