18 june 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
18 June 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
18 जून 2022 पंचांग
नक्षत्र : श्रवण, धनिष्ठा
करण: कौलव, तैतिल, गर
योग : वैधृति, विष्कुंभ
सूर्योदय : 05:23 AM
सूर्यास्त : 07:21 PM
ये भी पढ़ें : Happy Fathers Day 2022: फादर्स डे पर अपने पिता को गिफ्ट करें ये एक चीज, चमक जाएगी आपके परिवार की किस्मत

मेष
कई खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : काला
उपाय: हनुमान जी का ध्यान करें।

वृषभ
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : नीला
उपाय: काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिलाएं।

मिथुन
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : काला
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : पीला
उपाय: मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

सिंह
विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : पुस्तकों का दान करें।

कन्या
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नीला
उपाय : परिंदों को दाना पानी दें।

तुला
आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : काला
उपाय : पीपल की जड़ में जल अर्पित करें।

वृश्चिक
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : सफेद
उपाय : श्रीराम का ध्यान करें।

धनु
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय: गाय को हरी सब्जी खिलाएं।

मकर
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : पीला
उपाय: केले के वृक्ष में जल दें।

कुंभ
नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय: पार्टनर की बातों पर अमल करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मीन
भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS