18 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

18 October 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)
X
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

17 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है।

18 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा

योग: ध्रुव, व्याघात

करण : तैतिल, गर

सूर्योदय : 06:27 AM

सूर्यास्त : 05:44 PM

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra: जानें, अपनी राशि का स्वामी ग्रह और आपके लिए कौन सा रत्न धारण करना हो सकता है फायदेमंद

मेष

सैलरी पर काम करने वाले लोग टैक्स सेविंग स्किम में पैसा लगाकर अपना पैसा सेव करने में सफल रहेंगे। विदेश में वेकेशन मनाने का प्लान करने वाले लोगों को ट्रैवल ऐजेंसी से संपर्क करना बेहतर साबित होगा। सोशल मीडिया के शौकिन लोगों को ट्रोलर की नाकारात्मकता को हैंडल करने का तरीका आना चाहिए।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पीच

वृषभ

फिटनेस के प्रति सजग लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का असर आप के उपर जादुई ढंग से होने वाला है। यदि दोस्तों के साथ नाइट आउट का विचार कर रहे हैं तो पैरेंट्स को मनाने की तरकीब भी सोच लें। दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें, आप वहीं के ट्रैफिक से अनभिज्ञ हो सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मिथुन

नौकरी में ट्रांसफर के कारण नए शहर में घर ढूंढने की भागदौड़ लगी रहेगी,मेहनत बढने वाली है। नियमित वॉक पर जाना शुरु करेंगे जल्द ही इसका फायदा आपको फिटनेस में नजर आ सकता है। ऑफिस में आज सबकुछ आपके योजनानुकूल रहने की संभावना है,अपने काम से तसल्ली मिलेगी।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा

कर्क

नौकरी और परिवार के साथ सामंजस्य बना कर समाजिक तौर पर सक्रिय रहने का समय निकाल सकेंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। अगर कोई चीज आप पर हावी हो जाती है तो थोड़ा ठहर जाएं और अपने मन को शांत करने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : ग्रे

सिंह

आप में से कुछ लोग विभागीय बदलाव के लिए स्वेच्छा से पहल करने वाले हैं ,बात बन जाने की उम्मीद है। सहपाठी के साथ चल रहे झगड़े को खत्म कर लेना सही होगा,अनावश्यक काम के बदले पढाई पर ध्यान दें। सेहत से जुड़े किसी भी मामले को लेकर गंभीर रहें,समय पर उठाया गया कदम मुसीबत से बचा सकता है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कन्या

यदि आप सोशल मीडिया में ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं तो उसे नजरअंदाज कर देना ही अच्छा रहेगा। अपनी शक्ति और क्षमता का एहसास बरकरार रखें,आत्मविश्वास से बड़ा गहना कुछ नहीं हो सकता है। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्कता रखनी चाहिए,लापरवाही से बीमार पड़ सकते हैं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गहरा लाल

तुला

जिन लोगों को स्कूल से कोई मुश्किल प्रोजेक्ट मिला हुआ है उन्हें किसी बाहरी की मदद ले लेना चाहिए। आपको अपना पैसा सिर्फ बचाने पर ही नहीं बल्कि उसे सही जगह निवेश करने पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप तनाव या नाकारात्मकता का अनुभव कर रहे हैं तो उसे लिख डालें अच्छी थेरेपी साबित होगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : चॉकलेट

वृश्चिक

आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए की नई कंपनी के माहौल से कितना कुछ सीखा जा सकता है। परिवार के किसी बिगड़ैल सदस्य को संभावना आसान नहीं लेकिन आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। हर किसी को जीवन में अपने लिए भी वक्त चाहिए आप अपवाद नहीं,समय निकालने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सफेद

धनु

जिस तरह आपने खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है आपको जीतने से कोई रोक नहीं सकता है। आपकी इच्छा का अनियंत्रित होता बजट पर भार बढा सकता है,फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें। फिटनेस और सेहत के प्रति आपको सजग रहने की जरुरत है,इसके लिए जरुरी कदम उठाएंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग :केसरिया

मकर

प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका प्रदर्शन देखते हुए आपको इंक्रीमेंट या प्रमोशन दिए जाने की उम्मीद है। पढाई को लेकर शुरु से ही क्लास के अनुसार तैयारी रहेगी तो परीक्षा के समय की मेहनत बच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी का सामना करने वाले लोगों को बॉस से समस्या साझा करना चाहिए।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लेवेन्डर

कुंभ

प्रतियोगिता में सफल होने से आपका आत्मविश्वास बढेगा। घर का माहौल बिगड़ सकता है। लोगों से विवाद होने की संभावना है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : कॉफी

मीन

सरकारी नौकरी करने वाल लोग किसी अधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं ,अपनी सीमा का ध्यान रखें। लंबे समय से परेशान करने वाली किसी शारीरिक समस्या से निकलने में सफल हो सकते हैं,प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की ब्लेम गेम में पड़ने से बचें, आपको फंसाए जाने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : पर्पल

टिप्स

  • घर में उर्जा की सक्रियता बनाए रखने के लिए फर्नीचर का स्थान बदलते रहें।
  • अपने शयनकक्ष में रोमांटिक सुगंध वाली धुपबत्ती जलाएं इसकी खुशबु एक-दूसरे के प्रति आकर्षण और लगाव को बढा देती है।
  • अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर एक झरना लगा दें। इससे आपके पास धन का प्रवाह बढेगा और महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका संबंध प्रगाढ होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story