19 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 19 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है।
आज का पंचांग
19 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मघा
योग : परिघ
सूर्योदय: 05:22
सूर्यास्त : 18:56
मेष
धन बचाने की कोशिश करते रहेंगे। निजी जीवन आपकी प्राथमिकता बना रहेगा। इसी कारण आप कामकाज से जुड़ी यात्रा स्थगित करेंगे। एहतियात बरतते हुए बीमारियों से बच सकेंगे। परिवार वाले आपकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं होंगे। इसके बावजूद आप अपना मत प्रकट करने में सफल होंगे। कंपनी का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश गमन संभव है। प्रॉपर्टी विवाद को कानूनी झगड़ा ना बनने दें।
लव फोकस– परेशानियों के बावजूद प्रेमीजन के साथ बातचीत करते रहें।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - फॉरेस्ट ग्रीन
वृष
फिजूलखर्ची से बचना होगा, गैरजरूरी सामान की खरीदारी ना करें। कार्यक्षेत्र के मसलों पर विचार विमर्श करने का दिन है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आना संभव है। घरेलू जीवन से जुड़ी गलतफहमियां दूर होंगी। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का दिन है। प्रॉपर्टी से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिल्डर फ्लोर बनाकर उसे बेच रईस बन सकते हैं। करियर में फोकस बनाए रखें।
लव फोकस– प्रेमीजन को अपनी बात मनवाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग -लेमन
मिथुन
सूझबूझ से खर्चे करें, जितना मुमकिन हो हाथ कसकर चलें। आपका सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र में आपको आगे रखेगा। कसरत करने में आनंद आने लगा है। परिवार में अपनी जगह बनाना चाह रहे हैं। यात्रा के दौरान नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। हालांकि भविष्य के मद्देनजर ये फैसला हितकर ही रहेगा। छात्रों को मेहनत और फोकस बढ़ाना होगा।
लव फोकस– लव लाइफ रोमांचक बनी रहेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग - मरून
कर्क
इनकम बढ़ाने की दिशा में कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आगे रहने के लिए अपनी विशेषज्ञताएं बढ़ाएं। सेहत संबंधी मामलों में एहतियात बरतने की सलाह है। प्रॉपर्टी बेचकर धन लाभ के योग बनेंगे। यातायात से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। छात्रों को रिविजन के महत्व को कम नहीं आंकना है। दोस्तों पर पैसा लुटाने की जरूरत नहीं।
लव फोकस– आपसी प्यार व देखभाल प्रेम संबंध को मजबूत कर रहा है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - बैंगनी
सिंह
आर्थिक रूप से गलत फैसले ले सकते हैं, संभलें। व्यवसायिक व्यस्तता से छुटकारा मिलेगा। खाने पीने में परहेज करेंगे, इसका सेहत पर अनुकूल असर होगा। युवा जातक आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। अच्छे मौसम में लॉन्ग ड्राइव का मजा ही कुछ और होता है। मकान किराए पर चढ़ा सकते हैं। युवा जातकों को रोजगार मिलना मुश्किल होगा। बाकी दिनों की तुलना में खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लव फोकस– लव पार्टनर का दिल जीत सकेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - लेमन
कन्या
कामकाज से लगातार लाभ होगा, धन की स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें। पुरानी बीमारी का इलाज होना संभव होगा। आपकी मदद से घर के बच्चे शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। यातायात के नियमों का पालन सख्ती से करें। प्रॉपर्टी बेचकर धन कमा सकेंगे। छात्र अपनी दिलचस्पी देखते हुए ही अपने विषय चुनें। आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा।
लव फोकस– किसी से दिल की बात कहने में झिझक महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - चॉकलेट
तुला
किसी प्रोजेक्ट में पैसा पानी की तरह बह सकता है। मौजूद संसाधनों के बल पर ही काम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वजन कम करने के लिए कसरत से बेहतर कुछ नहीं। कोई आपको अपने साथ समय बिताने का निमंत्रण भेज सकता है। परिजनों को निराश ना करें, उनकी इच्छा पूरी करें। छट्टियां और उसके दौरान यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों में नुकसान हो सकता है।
लव फोकस– लव लाइफ से जुड़े संदेह दूर होंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - मेजेंटा
वृश्चिक
धनागमन के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों से दुविधाएं दूर होंगी। बुरी आदत से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। परिवार वाले आपको आपके मन की करने की अनुमति देंगे। परिजनों के साथ आउटिंग रोमांचक रहेगी। घर बदलने के दौरान मुश्किलें होना संभव है। छात्रों को यारी दोस्ती छोड़कर फिलहाल पढ़ाई पर ध्यान देना है।
लव फोकस– प्यार दोनों तरफ से हो तभी बात बनती है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग - इंडिगो
धनु
किसी बड़े काम पर धन लगाना होगा। आर्थिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को भी सुचारू रूप से चला सकेंगे। परिवार साथ देगा, आपकी बातों से सहमत होगा। रोमांचक अवकाश पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रीमियम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लग रहा है। मनमर्जी से दिन बिता सकेंगे।
लव फोकस– लव बर्ड्स एक-साथ घूमने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गहरा हरा
मकर
खर्चा बांटकर करने में झिझक महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की योजनाओं पर पानी फेरेंगे। अनुशासित जीवन शैली ही सेहत की असली कुंजी है। दोस्तों के घर आने से घर में चहल पहल हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों की सैर पर जाना शांतिदायक रहेगा। प्राइम लोकेशन से काम शुरु करने का विचार बनाएंगे। छात्रों के लिए किसी की सलाह बेहद फायदेमंद साबित होगी।
लव फोकस– लव पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गहरा पीला
कुंभ
पिछले दिनों किए गए निवेश धनवर्षा करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अन्याय का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी आपके रोमांटिक आइडियाज का समर्थन करेंगे। ऊर्जावान रहना है तो सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करें। फैमिली गेट टुगेदर के दौरान परिजनों से मेल मुलाकात संभव है। नए घर में प्रवेश की बात नकारी नहीं जा सकती। छात्रों को सही सलाह मिल रही है, सलाह पर अमल करते रहें।
लव फोकस– जिसे मन ही मन चाहते हैं, उसका दिल जीतना मुमकिन होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सफेद
मीन
खर्चों को काबू करने की जरूरत है। कॉम्पीटीशन को देखते हुए ही अपने सामान की कीमत तय करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से बीमारियों से निजात मिलेगी। परिवार आपके साथ है, आपकी चुनौतियों को समझ रहा है। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में धनवर्षा की उम्मीद है। छात्र उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर सभी को चौंका देंगे। सहकर्मी या पड़ोसी से नजरें चार हो सकती है।
लव फोकस– प्यार का इजहार करने के लिए सारी सीमाएं तोड़ेंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग -तोतिया हरा
टिप्स
1. मनी मेंढक या तीन टांगों वाला मेंढक- पैसे की आमदनी बढाने के लिए तीन टांगों वाला मेढक रखना एक सटीक उपाय है। तीन टांगों वाला मेढक धन और करियर के लिए अच्छा माना जाता है।
2. कम इस्तेमाल होने वाले कमरे में बल्ब जलाकर रखें। इससे वहां ची का प्रभाव बना रहेगा और घर के बाकी हिस्सों की ऊर्जा वहां तक जाएगी और आपकी उन्नति में कोई बाधा नहीं आने देगी।
3. घर के किसी खास जगह पर आप अपने राशि के जानवर की तस्वीर लगाएं। यह उपाय आपके जीवन में खुशियां और भाग्य लेकर आएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS