19 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

19 july 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि है। तथा आज सावन मास का महाशिवरात्रि व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि है। तथा आज सावन मास का महाशिवरात्रि व्रत है।
आज का पंचांग
19 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : आद्रा
योग : व्याघात
सूर्योदय: 05:56
सूर्यास्त : 19:10
मेष
खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। खर्चे सिर चढ़कर बोलने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम पर कड़ी नजर रखने की जरूरत पड़ेगी। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। आपने सेहतमंद जीवन जीने का फैसला ले लिया है। पारिवारिक परिस्थितियां सुखद बनी रहेंगी। नई प्रॉपर्टी पर कब्जा मिल सकता है। छात्रों को अपना मनपसंद विषय मिल जाएगा।
लव फोकस-जिसे चाहते हैं उससे दिल की बात करने में ना घबराएं।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - रॉयल ब्लू
वृष
धन वर्षा के योग बने रहेंगे, कमाई अच्छी हो रही है। कार्यक्षेत्र में आपका काम उच्चाधिकारियों की नजरों में आएगा। कसरत के रूटीन को फॉलो करना मुश्किल हो रहा है। परिवार की कुछ गतिविधियों को लेकर आप असमंजस में रह सकते हैं। परिस्थितियों को गंभीरता से लें व समझें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला आपके पक्ष में हल हो जाएगा।
लव फोकस-किसी को दिलो जान से चाहते हैं। उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - लैवेंडर
मिथुन
धन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद खर्च करने से पहले सोच विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। कसरत करने को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया है। घर के अधूरे काम निपटाने का सही समय है। प्रॉपर्टी पर कब्जा मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा। आत्मविश्वास के बल हर परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करेंगे।
लव फोकस-प्यार का जवाब प्यार से आएगा, प्रपोजल भेजने की हिम्मत तो करें।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - हल्का नीला
कर्क
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी, कोई कमी महसूस नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। छात्रों को अपने एसाइनमेंट पूरे करने का समय मिल जाएगा। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आपके दोस्तों की गिनती भी बढ़ रही है। रियल इस्टेट में लाभ के योग बने रहेंगे।
लव फोकस-विवाह की बात पक्की होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हल्का हरा
सिंह
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव सेहत के लिए अनुकूल होंगे। गृहणियों के पास काम बहुत होगा और मदद बिलकुल नहीं। घर में कुछ जरूरी बदलाव करने के इच्छुक रहेंगे। दोस्तों पर बहुत ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बनाए रखने के लिए खर्चे सोच समझकर ही करें। समाज के महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। छात्रों के लिए विशेष सफलता का समय है।
लव फोकस-कोई आपकी बातों से आपके प्रति प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
कन्या
मजबूत आर्थिक स्थिति नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरणा देगी। काम में बारीकियों पर गौर करेंगे और गलतियों को पकड़ लेंगे। सेहत के प्रति आपके प्रयासों में कमी दिख रही है। पारिवारिक मसले इस समय आपके जीवन की प्राथमिकता बने रहेंगे। धार्मिक यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। कोई आपके घर आ सकता है। मेहमान नवाजी से उसे खुश करें।
लव फोकस-प्रेम संबंध को मजबूत करने का समय है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - बेबी पिंक
तुला
आर्थिक मसलों में सूझ-बूझ अपनाएं। चालू स्कीमों में निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर से बेहतरीन हो रहा है। सामाजिक जीवन में चहल पहल बनी रहेगी। कई लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। खाने पीने में परहेज करें नहीं तो सेहत गड़बड़ा सकती है। बच्चों का व्यवहार चिंता का विषय बन सकता है। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष महत्वपूर्ण बातों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत करने का समय है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - बैंगनी
वृश्चिक
फाइनेंशियल एक्सपर्ट की राय लेते हुए ही कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला लें। कार्यक्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता को स्वीकार किया जाएगा। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। परिवार में किसी की मदद करने की जरूरत पड़ेगी, उसे निराश न करें।
यात्रा सुखद रहेगी, लंबी यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। संपत्ति से अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखना सही रहेगा। अचल संपत्ति के बाजार में उतार चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं।
किसी क़रीबी की तरफ़ से सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है।
लव फोकस-सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाइम
धनु
धन संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे और जो सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में असंतुष्ट रह सकते हैं, खासकर सीनियर्स के फैसलों के कारण। सेहत के मामले में खाने पीने से जुड़ा परहेज बहुत जरूरी है। घर के बुजुर्गों का मूड खराब रह सकता है। इस स्थिति को चतुराई से संभालने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सौहार्द रूप से सुलझ जाएंगे।
लव फोकस-कुछ जातकों को पहली नजर में प्यार होने की संभावना है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - कॉफी
मकर
सोने या कुछ और सुरक्षित विकल्पों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। कार्य क्षेत्र में अपना काम किसी और को ना दें। अच्छी फिगर पाने के लिए कसरत करने से नहीं चूकेंगे। घर में सुख शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े पेपर वर्क का काम पूरा हो जाएगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के समाप्त होने पर संतोष का अनुभव करेंगे। जीवन के तनावों से निपटने की कोशिश करें।
लव फोकस-प्यार में कमिटमेंट से डर रहे हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग केसरिया
कुंभ
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की जरूरत है। फिज़ूलखर्ची से बचें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। सेहत के मामले में किसी की सलाह काम आएगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी, इसका आनंद लें। छात्र बेहद जुनून के साथ काम कर रहे हैं।
लव फोकस-जिससे प्यार करते हैं उसे प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
मीन
आर्थिक स्थिति का अच्छी तरह से जायजा ले। करियर में आगे बढ़ने का समय है, फायदा उठाएं। काम की बारीकियों पर ध्यान देना न भूले। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों के लिए अनुकूल समय चल रहा है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। बातचीत के दौरान ध्यान रखें कि गलतफहमी ना उभरे।
लव फोकस-पार्टनर के साथ विंडो शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - क्रिमसन
टिप्स
• हरे रंग का कपड़ा अधिक से अधिक पहनें यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
• खुद के लिए एक तोहफा खरीदें जो नए रिश्ते का संकेत होगा। इस उपाय से आपको एक आदर्श जीवन साथी मिलेगा।
• जिस खिड़की से सूर्य की रोशनी आती हो वहां दिल के आकार वाला गुलाबी क्रिस्टल टांग दें। इससे घर के अंदर इंद्रधनुषी प्रकाश आएगा, जिसके प्रभाव से यांग ऊर्जा (प्रेम की ऊर्जा) मिलती रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS