20 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 20 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।
आज का पंचांग
20 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
योग : शिव
सूर्योदय: 05:53
सूर्यास्त : 18:55
मेष
लग्जरी आइटम खरीदने की योजना टालनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर की सलाह मानकर उस पर अमल करें। शारीरिक स्वस्थ्य में सुधार हो रहा है। इसके चलते एडवेंचर आउटिंग पर जा सकते हैं। कोई परिजन अपने असली रंग दिखा सकता है। प्रॉपर्टी विवाद का फैसला आपके पक्ष में होना संभव है। छात्रों को पढ़ाई लिखाई के मामले में गंभीर रहना होगा। अपने काम के प्रति आपकी दिलचस्पी कम हो सकती है।
लव फोकस- किसी सीक्रेट चाहने वाले से तोहफा मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - लेवेंडर
वृष
निवेश करते रहें, लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ समय लगेगा। व्यक्तिगत व व्यवसायिक जीवन की मनोकामनाएं पूरी होंगी। परिवारिक जीवन में चहल पहल रहेगी। अच्छी फिगर पाने के लिए मेहनत और इंतजार दोनों करने पड़ेंगे। मानसिक शांति के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पर फिर से विचार करें। छात्र आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
लव फोकस- आपसी समझ बढ़ाने से संबंध तनाव मुक्त होंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स
मिथुन
जरूरत के समय के लिए धन बचाएं। दिखावा करने में धन लुटाने की जरूरत नहीं है। किसी के कारण कार्यक्षेत्र में चहल पहल बनी रहेगी। फिट रहना आपकी प्राथमकिता बनी रहेगी। दूर रह रहे जातकों का घर लौटना मुश्किल होगा। घर के रख-रखाव का विचार हावी रहेगा। हर काम की बारीकी पर ध्यान दें। सतही ज्ञान किसी काम का नहीं होता। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।
लव फोकस- प्रेमीजन को आपका व्यवहार रिझा सकता है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग - नीला
कर्क
धनवर्षा के योग बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम से खुश व संतुष्ट रहेंगे। फिट रहने की खातिर हेल्थ क्लब ज्वाइन करेंगे। परिवार साथ देगा और आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। प्रॉपर्टी की अच्छी कीमत मिलना मुमकिन है। शहर से बाहर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकेंगे। बजट के अनुसार मकान मिलना संभव है। छात्रों का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। कुछ जातकों का मूड खराब रह सकता है।
लव फोकस- लव लाइफ को आगे बढ़ाने से पहले आपसी तालमेल को आंकना ना भूलें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नेवी ब्लू
सिंह
आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी, फिर भी हाथ कसकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ रहा है। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। बीमार जातकों की सेहत में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। खुशखबरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। नया घर बनने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। छात्रों को भविष्य के मद्देनजर योजना बनानी होगी। किसी को भी नाराज ना करें।
लव फोकस- प्रेमीजन से मिलने का विचार हावी रहेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गहरा लाल
कन्या
कार्यक्षेत्र में नए विचारों पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। परिजनों को आपकी सलाह से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खेल कूद के दौरान आपकी शारीरिक क्षमता सामने आएगी। नई जगह पर रहने जा सकते हैं। नए प्रोजेक्ट में दिलचस्पी बढ़ेगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। दूसरों से उम्मीदें बांधने से कोई फायदा नहीं।
लव फोकस- रोमांटिक गीत गाने व सुनने में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - पीला
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। अपना कारोबार करने वाले जातकों के लिए लाभ का दिन है। जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए लाभदायक रहेंगे। घर में सुख चैन बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबी यात्रा करने के लिए सुखद दिन है। किराए पर मकान चढ़ाने के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। छात्रों के प्रदर्शन में सुधार संभव है। शॉपिंग कर मानसिक शांति प्राप्त होगी।
लव फोकस- किसी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गहरा हरा
वृश्चिक
आर्थिक मामलों के लिए भाग्यशाली समय है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। सेहत की खातिर खान पान व जीवन शैली में बदलाव संभव हैं। घर में सुख शांति बनाए रखना मुश्किल होगा। दूर स्थान की यात्रा मनोरंजक रहेगी। सोने-चांदी की खरीददारी के लिए शुभ दिन है। अपनी दिलचस्पी के हिसाब से काम करें।
लव फोकस- प्रेम परवान चढ़ रहा है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – रॉयल ब्लू
धनु
धन फिजूलखर्ची में बर्बाद ना करें। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर की तानाशाही झुंझला सकती है। ऐसी परिस्थितियों में शांति व संयम बनाए रखें। खाने पीने में बदलाव लाना जरूरी होगा। घरेलू मामले आपको चिंता व दुविधा में रखेंगे। सड़क पर सावधान रहें। नए घर में प्रवेश करने की संभावना बनी रहेगी। छात्र किसी खास प्रोजेक्ट में व्यस्त रह सकते हैं।
लव फोकस- कोई आपके लिए लव प्रपोजल भेज सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - मरून
मकर
जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कोई ऐसी बात ना करें जिससे हालात और बिगड़ जाएं। कामकाज में आपकी नवीन योजनाएं सोने की खान साबित होंगी। सेहत के प्रति जागरूक रहेंगे। घरेलू फैसले विचार विमर्श करने के बाद ही लें। यात्रा का विचार मात्र ही आपके मन को रोमांच से भर देगा। मकान किराए पर चढ़ा आय का जरिया शुरु होगा। छात्रों को मानसिक दुविधाओं का त्याग करना होगा। असमंजस में लिए गए फैसले सही नहीं होते।
लव फोकस- जो बात कहने से डरते थे, वो बात आज कह पाएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - क्रीम
कुंभ
अनुकूल आर्थिक स्थिति के कारण कर्जे उतार मुक्त होंगे। नेटवर्किंग की मदद से कार्यक्षेत्र में अपनी छवि सुधारेंगे। फिटनेस प्रोग्राम ज्वाइन करेंगे। कोई पसंदीदा रिश्तेदार मिलने आ सकता है। बिजनेस ट्रिप के दौरान लाभप्रद डील मिलेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। मोलभाव कर अपनी शर्तों पर मकान खरीदेंगे। छात्रों को समस्याएं सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
लव फोकस- विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग - हरा
मीन
कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, बेवजह से कोई जोखिम मोल ना लें। भाई-बहनों के साथ झगड़े की स्थिति पनप सकती है। बीमार जातकों को राहत की सांस आएगी। छात्रों को लापरवाह नहीं होना है। छोटी मोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। समविचार लोगों के साथ समय बिताना मनोरंजक रहेगा। गृह क्लेश की स्थिति उभर सकती है।
लव फोकस- रोमांस के लिए दिन रोमांच भरा रहेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - चॉकलेट
टिप्स
1. चींग क्वाइंस धन की वृद्धि के लिए अपनाया जाने वाला सबसे प्रचलित उपाय है। यह एक प्रकार का गोल सिक्का होता है जिसके मध्य में चौकोर छेद होता है।
2. घर में नजरने वाले बीम को थोड़ा हल्का कर दें। यदि आप सोफा का जगह नहीं बदल सकते तो बीम को किसी कपड़े या लटकन से सजा दें।
3. शयनकक्ष में नौ मोमबत्ती जलाएं। यह उपाय एक मनभावन माहौल बनाकर ची को आकर्षित करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS