20 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 20 जुलाई को सावन मास की सोमवती अमावस्या तिथि है तथा आज सावन अमावस्या, दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस, तृतीय सावन सोमवार व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की अमावस्या तिथि है। आज सावन अमावस्या, दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस, तृतीय सावन सोमवार व्रत है।
आज का पंचांग
20 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : पुनर्वसु
योग : रवि
सूर्योदय: 05:19
सूर्यास्त : 18:49
मेष
काम से जुड़ी किसी चिंता का निवारण होगा। ऐसा लगेगा मानो सिर का बोझ कंधे पर आ गया। पुराने बिल और कई आर्थिक मसले निबटाने का दिन है। कसरत करने के लिए प्रेरित रहेंगे, इससे लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति का पूरी फायदा उठाएं। घर में किसी के प्रति नापसंदगी जाहिर कर सकते हैं। लंबी यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अधिकारों के लिए कानून का दरवाजा खटखटाने में कोई हर्ज नहीं। शिक्षा संबंधी मामलों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
लव फोकस-प्रेमीजन को आपके प्यार का पूरा एहसास हो जाएगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लैवेंडर
वृष
निवेश करने के सभी विकल्पों पर गौर करें। कार्यक्षेत्र में मानसिक उथल-पुथल के दौर से गुजर सकते हैं। परिस्थिति प्रतिकूल जरूर है लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। सुस्ती दूर करें और नियमित रूप से कसरत करने का निर्णय लें। परिवारिक मसलों को सुलझाने में आपने बहुत ही समझदारी दिखाई है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पेपर वर्क बड़े ही ध्यान से करेंगे। छात्र अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें।
लव फोकस-लव पार्टनर का मूड भांपना मुश्किल हो सकता है।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - गुलाबी
मिथुन
धन संबंधी मामले संतोषजनक रूप से हल हो जाएंगे। किसी सीनियर का नैतिक व्याख्यान आपको उबा सकता है। योग और मेडिटेशन से खराब मूड सही हो सकता है। परिवार वाले आपके विवाह के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी का साथ देने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाजी न करें। परिस्थिति उतनी सरल नहीं है जितनी कि लग रही है। छात्रों को अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा।
लव फोकस-रोमांटिक लाइफ जुनून भरी हो सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल
कर्क
निवेश से जुड़ी अच्छी सलाह मिल सकती है। ये सलाह मान लेने में आपका ही फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम निपटाने के लिए समय मिलेगा। फिटनेस की दिशा में किए गए कदम सकारात्मक नतीजे देने लगे हैं। परिवार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा करने के लिए शुभ समय है। प्रॉपर्टी के मसले फिलहाल अटके रह सकते हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को संवारने का समय है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग गहरा - फिरोजी
सिंह
साइड बिजनेस से अब धन आगमन होने लगा है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे, स्वस्थ तरीके अपनाएंगे। असाइनमेंट व प्रोजेक्ट पूरा करने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। पारिवारिक परिस्थितियां सुखद और आरामदेह बनी रहेगी। पढ़ाई लिखाई के मामले में कोई आप पर निर्भर रह सकता है।
लव फोकस-किसी से अचानक हुई मुलाकात लंबी यादों का सबब बनेगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - पीला
कन्या
विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी आर्थिक स्थिति निर्धारित करें। कार्यक्षेत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को कुशलता के साथ संभाल पाएंगे। नियमित कसरत के साथ खाने पीने की आदतों में सुधार भी जरूरी है। संतान या भाई बहन के भविष्य की चिंता रह सकती है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। नई गाड़ी या नया घर लेने की सोच सकते हैं। छात्रों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
लव फोकस-जिन जातकों का दिल टूट गया है उनके जीवन में फिर से प्यार के फूल खिलेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - रोजी ब्राउन
तुला
आप में से कुछ जातक कमाई के नए रास्ते खोजने निकल सकते हैं। धन कमाने का शॉर्टकट मिलना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन बात बन जाएगी। हेल्थ फूड और पावर ड्रिंक्स की मदद से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में विचारों का मतभेद उभर सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद भी खड़ा हो सकता है। सूझ-बूझ से प्रॉपर्टी संबंधित विवाद निपटा सकते हैं। मेधावी छात्रों के साथ जुड़ने की कोशिश करें।
इससे आपको लाभ होगा और पढ़ाई में मदद मिलेगी।
लव फोकस-सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नारंगी
वृश्चिक
फैसला लेने से पहले आर्थिक परिस्थिति पर गौर जरूर कर लें। कार्यक्षेत्र के लिए असाधारण फल देने वाला दिन रहेगा। खाने पीने में एहतियात अच्छी सेहत के लिए वरदान साबित हो रही है। घर में गेट टुगेदर का आयोजन हो सकता है। किसी से मुलाकात करने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। पुश्तैनी ज़मीन जायदाद मिलने के योग बने रहेंगे। छात्रों के लिए समय कुछ मुश्किल है। दृढ़ संकल्प के माध्यम से बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे।
लव फोकस-प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक -26
शुभ रंग - नारंगी
धनु
घर में फिज़ूलखर्ची पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी को आपके मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए एहतियात बरतना भी जरूरी है। घर के कामकाज में कम ही दिलचस्पी ले रहे हैं। इससे आपके जीवनसाथी कुछ नाराज रह सकते हैं। किसी मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छात्रों को एक्स्ट्रा कोचिंग की जरूरत पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
लव फोकस-दिल खोलकर बातें करने से प्रेमी या प्रेमिका का दिल जीत पाएंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लेमन
मकर
मजबूत आर्थिक स्थिति जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगी। कार्यक्षेत्र का कोई जटिल मुद्दा आपको व्यस्त रख सकता है। इस जटिल समस्या का समाधान खोजने में दिन निकल सकता है। मामूली बीमारी के इलाज में घरेलू उपाय मददगार होंगे। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार असामान्य रह सकता है। ये व्यवहार आपको पहेली जैसा लगेगा लेकिन चिंता ना करें। पुश्तैनी जायदाद मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों का मन भटका हुआ सा लग रहा है।
लव फोकस-आप का लव प्रपोजल स्वीकार होगा।
शुभ अंक 22
शुभ रंग केसरिया
कुंभ
जश्न मनाने के आपके पास पर्याप्त कारण होंगे। दूसरों को दिखाने के लिए खर्चा ना करे। फिट रहने के लिए दिनचर्या बनाए रखना महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी कॉन्ट्रैक्ट की बारीकियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। दस्तावेज साइन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। परिवार का मनोबल बढ़ाएंगे। शहर से बाहर यात्रा कर तरोताजा महसूस कर सकते हैं। छात्र प्रतिस्पर्धा में भाग लेने की कड़ी तैयारी में जुटे हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंध फल फूल रहा है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - गहरा आसमानी नीला
मीन
फिजूलखर्ची से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी बात पर अड़े न जाए। सीनियर आपसे कुछ नाराज रह सकते हैं। दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में आपसी समझ बढ़ाने की जरूरत है। छात्रों की उत्कृष्ट परफॉर्मेंस उन्हें स्पॉटलाइट में ला सकती है। घर खरीदने के शुभ योग बन रही है।
लव फोकस-हवा में प्यार की लहर दौड़ रही है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - वॉयलेट
टिप्स
1. जो कोई अपने करियर में प्रगति की राह देख रहे हैं, उन्हें अपनी कार्य की मेज पर घोड़े की तस्वीर या मूर्ति के तौर पर किसी न किसी रूप में जगह दें।
2. ड्रेगेन के सिर वाले कछुए को अपने शयनकक्ष के दक्षिण-पूर्व में रखें। इससे आपके रिश्तों में सुधार होगा और उसमें गतिशीलता आएगी।
3. कैरियर के लिए यदि आप चाहते हैं कि आपका भाग्य भी सक्रिय बना रहे तो कमरे के उत्तरी क्षेत्र में एक मछलीघर रखें। इसमें मछली अरोवना या सुनहली मछली को नौ, आठ की संख्या में एक काली मछली के साथ रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS