20 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
20 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
20 जुलाई 2021 पंचांग
नक्षत्र : अनुराधा
योग : शुक्ल
करण : वणिज
सूर्योदय : 5:56 AM
सूर्यास्त : 07:10 PM
ये भी पढ़ें : भगवान शिव सोमवार के दिन ये उपाय करने से होते हैं प्रसन्न, कर देते हैं मालामाल

मेष
फिटनेस के लिए व्यायाम की गति बनाए रखने की जरुरत है,इसका पालन करें। आज आपके दिमाग में घर को नए सिरे से सजाने की योजना चलने वाली है। रियल स्टेट मार्केट से जुड़ा कोई बड़ा तनाव आपके उपर से गुजर जाएगा। आप में से कुछ लोगों को किसी बड़ी कंपनी में कैपस प्लेसमेंट मिल सकता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजी

वृषभ
आप में से कुछ लोग सेहत के स्तर पर चल रही परेशानी को दूर करने में सफल रहेंगे।आर्थिक क्षेत्र में उतार चढाव लगा रहेगा,सही मैनजमेंट से समस्या को दूर किया जाएगा।आप अपने घरेलू काम का बोझ हल्का करने के लिए किसी को काम पर रख सकते हैं। मार्केटिंग का काम करने वलों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा आसमानी

मिथुन
जिन लोगों ने हाल ही में व्यायाम करना शुरु किया है उन्हें थोड़ा सब्र रखना है। आज आपको सड़क से गुजरते समय विशेष सावधानी रखने की जरुरत होगी। पैतृक संपत्ति का कोई हिस्सा बेचने से आपको अच्छी आमदनी होने वाली है। आप में से कुछ लोग किसी कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मरुन

कर्क
आप जो करना चाहते हैं उसमें शुभचिंतको का सहयोग मिलने की अपेक्षा है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता लाने के प्रयास में परिवार आपके साथ खड़ा नजर आएगा। धीरे-धीरे आमदनी में बढोतरी होने की संभावना नजर आ रही है, हौसला रखें। आपके व्यवसाय को बढाने के लिए प्रतिबद्ध कर्मचारी की सैलरी बढा सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

सिंह
समाजिक क्षेत्र में आज आपको अपना लो प्रोफाइल रखने की जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक स्तर पर अब स्थिरता आने की संभावना दिखाई दे रही है,इत्मिनान रखें। घरेलू वातावरण की साकारात्मकता आपके तनाव को दूर करने में सहायक होगी। किसी लंबी यात्रा पर निकलने के लिए उचित तैयारी रखना अत्यावश्यक होता है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लेवेन्डर

कन्या
आपके पास जैसे जादू की छड़ी है जिससे प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की पाएंगे। आप में से कुछ लोगों की कमाई बढने की उम्मीद दिख रही है,प्रयास जारी रखें। फिटनेस को लेकर गंभीर रहेंगे, व्यायाम में कोई कमी नहीं आने दे सकते। घरेलू स्तर पर किसी तरह की उलझान बने रहने की संभावना नजर आ रही है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

तुला
किसी काम को पूरा करने के लिए आपकी मेहनत से ज्यादा लगन काम आने वाला है। परिवार के किसी बुजुर्ग को तिर्थ यात्रा पर ले जाने का संयोग बन सकता है,तैयार रहें। आज आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे अपने व्यायाम का समय बढा सकते हैं। जीवनसाथी को आपके सहयोग की जरुरत पड़ने वाली है,उपस्थित रहना होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पर्पल

वृश्चिक
परिवार से दूर रहने वाले लोग घर आने के लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। अच्छी सेहत और फिटनेस के लिए जरुरी सभी काम करना शुरु कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारने वाले हैं, रोमांचक दिन बीतने वाला है। आपके उपर कई सारे काम की जिम्मेदारी रहेगी,काफी मेहनत की जरुरत है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग :पिंक

धनु
किसी तरह के सेल परचेज के काम में आपको बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। विज्ञापन या इवेंट के क्षेत्र में काम करने वालों को कुछ रचनात्मक सोचने की जरुरत है। नियमित दिनचर्या का पालन और साकारात्मकता रहने से ही सेहत का आनंद ले सकेंगे। परिवार का कोई नौजवान आपकी नाकारात्मकता दूर करने का प्रयास कर सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी

मकर
करियर से जुड़ी किसी जानकारी तक खुद तक ही सीमित रखना जरुरी होगा। आज ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे, निजी और प्रोफेशनल दोनों जगह अच्छा करेंगे। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज सुनहरा मौका है,रोमांचित रहेंगे। पढाई के स्तर पर आज बचे हुए काम को पूरा करने का लक्ष्य तय कर सकते हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला

कुंभ
आपके पास आज जो समय है उसका सदुपयोग अधूरे काम को पूरा करने में कर सकेंगे। जो लोग आपके लिए प्रोफेशनल क्षेत्र में महत्व रखते हैं उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। परिवार आपको कोई लक्जरी आइटम खरीदने के लिए राजी कर सकता है,तैयार रहें। लंबे समय से बीमार चल रहे किसी करीबी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पेंडिंग पड़ा प्रॉपर्टी का मामला सुलझा सकते हैं,सौदा आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल

मीन
पढाई के स्तर पर जिस तरह नए सिरे से दिलचस्पी बढी है बेहतर कर पाएंगे। व्यायाम करने की प्रक्रिया नियमित रहने वाली है,इसका लाभ महसूस कर पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके कंधे से जिम्मेदारी का बोझ हल्का कर सकता है। आप अपने रोमांटिक व्यवहार का खुलासा कर पार्टनर को सरप्राइज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
टिप्स
- पुराने चाइनीज सिक्के समृद्धि के प्रतीक होते हैं। आप इन्हें चाहें ताबीज़ के तौर पर पहन सकते हैं या घर में भी रख सकते हैं।
- तेज रोशनी के इस्तेमाल से बचेए हां हो सके तो इसकी जगह मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैंए इससे घर में कंफर्ट व रिलैक्सिंग माहौल बनेगा।
- फव्वारे में स्वास्थ्य लाभ, आराम का फायदा और धनागमन एवं सफलता के भाव निहित हैं। घर या कार्यक्षेत्र में फव्वारा रखने की सही दिषा पूर्व, उत्तर और दक्षिण-पूर्व की ओर होना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS